Monday, January 23, 2023

सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता माह के अंतर्गत मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ का आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी
आज ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुर काशी में आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक मनाई जाने वाली सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता माह के अंतर्गत मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक श्री मुकुट सिंह बाबूजी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक अशोक गुप्ता ने समस्त छात्र छात्रों को हरी झंडी दिखाकर मानव श्रंखला के रूप में रवाना किया।
जहां पर उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित तख्ती एवं नारों के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया एवं वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बाबूजी ने समस्त छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि हमें वाहन चलाते समय पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा पूरी सावधानी रखनी चाहिए उन्होंने कहा कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना चाहिए तथा मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
सड़क सुरक्षा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मनोज प्रताप सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार डॉ संजय कुमार डॉजितेंद्र मिश्रा जगपाल सिंह हरवीर सिंह आलोक गुप्ता पुष्पा सिंह प्रियंका यादव पूजा अग्रवाल दीपमाला उमेश कुमार सिंह शिवेंद्र प्रताप सिंह करण प्रताप शरद तोमर अंकुर चौधरी राजकुमार चौहान रिंकू आदि स्टाफ ने सहयोग किया।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की हुई बैठक, 5 फरवरी को होगा सम्मेलन।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की हुई बैठक ,बैठक में 5 फरवरी को होगा, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का बिलारी में सम्मेलन, नगर के गांधी पार्क पर हुई बैठक।
बिलारी नगर के गांधी पार्क में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में 5 फरवरी को बिलारी में होने वाले अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव रग्गनलाल ने कहा कि सफाई मजदूरों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सफाई मजदूरों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगें प्रदेश सरकार तक पहुंचे इसके लिए 5 फरवरी को बिलारी में भारतीय अखिल सफाई मजदूर संघ का सम्मेलन होगा। कासिम खान की रिपोर्ट

Saturday, January 21, 2023

वृद्ध केयर फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में लगा हेल्थकैंप।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी । वृद्ध केयर फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में लगा हेल्थकैंप।
आज वृद्धाश्रम ग्वार खेड़ा में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को देखते हुए हेल्थ चेकअप कैंप वृद्ध केयर फाउंडेशन दिल्ली द्वारा लगाया गया जिसमें डॉक्टर्स की पूरी टीम ने वृद्ध आश्रम के सभी बुजुर्गों का चेकअप एवं दवाई वितरित की और आंख की समस्याओं को देखते हुए उनकी आंखों के ऑपरेशन के लिए भी आश्वासन दिया।
डॉक्टर अब्दुल सलाम खान एमबीबीएस की पूरी टीम दिल्ली से चलकर वृद्धाश्रम ग्वार खेड़ा पर सभी बुजुर्गों के स्वास्थ को देखा और जो भी बीमारी थी उसकी दवाई भी दी और जिनकी आंखों में दिक्कत उनके लिए दवाइयों और भविष्य में ऑपरेशन के लिए भी लिखा वृद्ध केयर फाउंडेशन द्वारा सभी बुजुर्गों की आंखें बनवाई जाएंगी इससे बुजुर्ग अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सके वृद्धाश्रम ग्वार खेड़ा के संस्थापक एवं अध्यक्ष रोहन देव सामाजिक ने वृद्ध केयर फाउंडेशन का आभार जताया और अच्छी सोच को नमन किया।

बिलारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 ऑटो लिफ्टर को दबोचा।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी 03 ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर थाना बिलारी पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू किये बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिलारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बिलारी के नेतृत्व में थाना बिलारी पुलिस द्वारा दौराने तलाश वांछित अपराधी अभियुक्तों में शिवकुमार पुत्र पोतीराम निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद, सचिन पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व संजय पुत्र पोती राम निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को बिना नंबर की मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर) व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
जो जनपद गाजियाबाद से चोरी हुई थी । जिस संबंध में थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 09 मोटरसाइकिल बरामद की गई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिलारी पर उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया ।

शिव मंदिर पर की गई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा ।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी बिलारी ग्राम फतेहपुर में शिव मंदिर पर की गई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा ।
फतेहपुर में गांव में प्राचीन शिव मंदिर पर 20 तारीख पहला महीना जनवरी से पूजन चल रहा था । आज पूजन में शिव परिवार की मूर्तियां को सैया दी बास, अन्नादी बार, सुगंधादी बास जलादि वास पूजा विधि के संपन्न होने पर । आज 21 जनवरी 2023 को ग्राम फतेहपुर नत्था के मुख्य मार्गों से शिव परिवार की मूर्तियां गणेश जी, दुर्गा माता, कार्तिक जी, महाराज नंदी, महाराज शिव जी महाराज, गणेश जी, पिपलेश्वर महादेव की मूर्तियों की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से बैंड बाजे के साथ गांव में निकाली गई।
गांव के सभी देवालय पीपल वाले महादेव, चामुंडा माता, बद्रीनाथ आश्रम, पिपलेश्वर महादेव सभी जगह पर शोभा यात्रा को लेकर गए अंत में पूर्णाहुति के बाद सभी मूर्तियों को शिव मंदिर पर स्थापित किया गया।
एक गणेश जी की मूर्ति को पिपलेश्वर महादेव पर स्थापित किया गया। पिपलेश्वर महादेव की मूर्ति खंडित हो गई थी इसलिए एक मूर्ति पिपलेश्वर महादेव की भी स्थापित की गई। पूजन विधि स्वामी स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी ने अपने अपने मार्गदर्शन में स्थापित करवाया समस्त पूजन विधि स्वामी जी ने अपने मार्गदर्शन में पूर्ण की सहायक के रूप में शुक्ला जी साथ में थे।
इस कार्यक्रम में प्रेम कुमार, विजय सिंह यादव, विपिन यादव, अजीत, दीनदयाल यादव, सिंह यादव, पूर्व प्रधान उर मान सिंह यादव, सुनील यादव, चारु यादव, रामाधीन यादव, कुलदीप यादव, राजेश, अजब सिंह यादव, दानवीर यादव, मुकुट सिंह यादव, अनिल यादव, अमन यादव, मंगलेश्वर, विशाल यादव, रिंकल गौतम, हिमानी गौतम, सुभद्रा गौतम, विद्या गौतम, रूपवती, गौरी गौतम, संगीता शास्त्री, धर्मेंद्र यादव,
बागेश्वर यादव, राज महेंद्र यादव, भूरा यादव, मिंटू यादव, पवन यादव, नेताजी गुलफान सिंह, करतार सिंह यादव, नीरज शर्मा, मनोज शर्मा, यादव गौतम, तनु यादव, नेहा यादव, मुन्नी, अनीता यादव, सत्यवती यादव, कमलेश यादव, आशा देवी, मिथिलेश यादव, कीर्ति यादव, शिखा यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, तिलक सिंह यादव, उपेंद्र यादव आदि सम्मिलित हुए।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत खेल को बढ़ावा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत खेल को बढ़ावा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
बिलारी विद्या भारती से संबंध जन शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ग्राम भारती पिलखुआ हापुर ग्रामीण शिक्षा अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मुरादाबाद के आदेशानुसार जनपद के प्रत्येक कॉलेजों में 18 जनवरी से 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के समापन अवसर पर प्रतिदिन बालिकाओं के गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन होना है।
जिसके अंतर्गत आज श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी बिलारी मध्य अवकाश के बाद छोटी बड़ी बालिकाओं ने खो खो कबड्डी रस्सी कूद मूर्ति चीन झपट्टा शेर बकरी ऐसे कई प्रकार के खेलों को बहुत ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सुंदर कलात्मक ढंग से चित्रकला आलेखन महापुरुषों के चित्र स्लोगन तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इंकलाब जिंदाबाद हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा आदि स्लोगन को भी लिखा सोशल वेलफेयर कम्युनिकेशन मोबिलाइजेशन के बारे में भी बताया गया
इस अवसर पर बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती मीनू यादव कन्या भारती प्रमुख कुमारी राजवती यादव शिशु भारती प्रमुख कुमारी भावना एवं शिवानी सैनी सहयोग किया। इसके साथ
अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 संपन्न बिलारी विद्या भारती के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी बिलारी में 20 जनवरी 2023 को आयोजित की गई ।
जिसमें 163 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में बढ़ चढ़कर भाग लिया क्षेत्र के उमेद सिंह कश्यप जूनियर हाई स्कूल में भी संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया 17 जनवरी को आचार्य ज्ञान परीक्षा का भी आयोजन हुआ।
यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर 22 लाख छात्र इसमें प्रतिभाग करते हैं यह जानकारी प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्र ने दी।

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।
मुरादाबाद में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा जिला चिकित्सालय का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष शेखर सिंह, मंत्री राजवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कश्यप, संगठन मंत्री अंबरीश कुमार, संयुक्त मंत्री यूनुस, संप्रेक्षक अनिल कुमार तथा सुशील कुमार तृतीय को संरक्षक नामित किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी को डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष और संदीप बडोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डीपीए के जिला मंत्री हेमंत चौधरी, राजकीय नर्सेज संघ की जिलाध्यक्ष पूनम मेसी, मंत्री प्रतिमा शर्मा एवं सीमा सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।

           नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना             सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...