Saturday, January 21, 2023
बिलारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 ऑटो लिफ्टर को दबोचा।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी
03 ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर थाना बिलारी पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू किये बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिलारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बिलारी के नेतृत्व में थाना बिलारी पुलिस द्वारा दौराने तलाश वांछित अपराधी अभियुक्तों में शिवकुमार पुत्र पोतीराम निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद, सचिन पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व संजय पुत्र पोती राम निवासी ग्राम झकड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को बिना नंबर की मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर) व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
जो जनपद गाजियाबाद से चोरी हुई थी । जिस संबंध में थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 09 मोटरसाइकिल बरामद की गई ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिलारी पर उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...


No comments:
Post a Comment