Thursday, August 21, 2025

रानी प्रीतम कुंवर स्कूल बिलारी के होनहारों को दिल्ली में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक किए प्रदान।

बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर‌, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक  विजेताओं में कक्षा 10 के कार्तिक माथुर, रुद्र वार्ष्णेय एवं कृति शर्मा रहे।  

विजेताओं ने प्रतियोगिता में सफल होने के लिए एनसीआरटी पुस्तकों का निरंतरता से गहन अध्ययन करने की सलाह दी । 
उन्होनें अध्यापकों द्वारा दिये मार्गदर्शन का शत-प्रतिशत अनुसरण करना ही सफलता प्राप्ति का मूल मंत्र बताया ।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत ईश्वर ने विद्यार्थियों को पदक प्रदान करके सम्मानित किया और भविष्य में इसी प्रकार सफलता के शिखर छूने के लिए उत्साहवर्धन किया। 
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी ।

No comments:

Post a Comment

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...