Sunday, August 17, 2025

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।

संभल। नगर के सूरज प्लाजा (डॉ. अरविंद गुप्ता के निवास) पर नगर हिंदू सभा की बैठक हुई बैठक में नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी ने वर्ष 2025-2026 हेतु श्री रामलीला कमेटी गठन करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने विचार विमर्श किया। श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष पद हेतु पूरन सिंह त्यागी ने समाज सेवी अनंत अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन संस्कार भारती के जिला संयोजक एवं युवा कवि अतुल कुमार शर्मा ने किया। साथ ही प्रबंधक पद हेतु वैभव गुप्ता का नाम उमेश सैनी ने प्रस्तावित किया। जिसका अनुमोदन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी स्वीकृति प्रदान की एवं नव मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    अनंत अग्रवाल

 नगर हिन्दू सभा के महामंत्री शोभित गुप्ता ने मनोनीत अध्यक्ष एवं प्रबन्धक को सन् 2025 में होने वाली श्रीरामलीला तथा उससे सम्बन्धित सभी धार्मिक सांस्कृति आयोजन तथा 2026 में होने वाली श्रीरामनवमी शोभा यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी। नगर हिन्दू सभा के अध्यक्ष कमल कान्त तिवारी ने नव मनोनीत अध्यक्ष एवं प्रबन्धक से एक सप्ताह के अन्दर श्रीरामलीला कमेटी गठित करने को कहा। 

   वैभव गुप्ता

बैठक में डॉ० यू०सी० सक्सेना, सुभाष चन्द्र शर्मा, संजय सांख्यधर, परीक्षित मूगिया, दुर्वेश सैनी, निखिल शर्मा, अमित शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता डॉ० अरविन्द गुप्ता ने की तथा संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता। संभल। नगर के सूरज प्लाजा (डॉ. अरविंद गुप्ता के निवा...