मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में दो बड़े आयोजन होंगे। 26 अक्टूबर को एमडीए ग्राउंड, बुद्धि विहार में 335 जोड़ों और 30 अक्टूबर को भदासना में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने सर्किट हाउस के पीछे एमडीए ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी भी मौजूद रहीं।
डीएम ने अधिकारियों से साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और चिकित्सा सुविधा सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वरमाला, निकाह सहित सभी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम और कैटरिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।
रिपोर्ट: सुनील दिवाकर, Yis News channel moradabad
9411069355
No comments:
Post a Comment