Tuesday, July 28, 2026
इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक।
Monday, July 27, 2026
प्रजापति महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अमित कुमार प्रजापति।
मुरादाबाद: बिलारी नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी अमित कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित कुमार को यह नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति की ओर से जारी किया गया है।अमित प्रजापति कई वर्षों से प्रजापति समाज के कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रविवार शाम मोहल्ला सिद्धार्थनगर में आयोजित समारोह में प्रजापति समाज के लोगों ने नए प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
Wednesday, July 8, 2026
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन।
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन।
मुरादाबाद। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने किया। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए "स्पोर्ट्स फॉर स्कूल" कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की कार्ययोजना तय की गई। बैठक में मंडल के 5 जिलों को खेल आवंटित किए गए। जनपदवार खेल आवंटन: 1. मुरादाबाद: तैराकी, बॉक्सिंग, क्रिकेट U-17 व U-19 बालिका, सुब्रतो फुटबॉल, थांगता, मार्शल आर्ट, कराटे, कुश्ती, 2.अमरोहा:* कबड्डी, क्रिकेट U-14 बालक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हैंडबॉल, योगासन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, शूटिंग, नेहरू हॉकी, कलारीपयट्टू, वुशु, 3. रामपुर: वॉलीबॉल, गतका, मलखंभ, हॉकी U-14, U-17, U-19 बालक/बालिका, फुटबॉल, बिजनौर: 4. खो-खो, बास्केटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, शूटिंग, 5 संभल: जूडो, जिमनास्टिक, क्रिकेट U-17 व U-19 बालक, कुराश, सेपक टाकरा, तीरंदाजी, JD शिवलाल सिंह ने कहा कि सभी खेल निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक कराए जाएं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है। सभी स्कूलों में खेल अनिवार्य हैं। इस बार से बेसिक शिक्षा के बच्चे भी एक यूनिट के रूप में प्रदेश स्तर पर भाग लेंगे। हर छात्र को कम से कम 2 खेलों में भाग लेना होगा। क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि कक्षा 6 से 10 तक के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार, मार्कशीट, U-DISE और पैन अनिवार्य है। कक्षा 11-12 के लिए हाईस्कूल मार्कशीट काफी होगी। बैठक में डॉ. मधुबाला त्यागी, बलवीर सिंह, डॉ. हिमांशु यादव, अरविंद कुमार भास्कर, सलीम युसूफ जैदी, विजय सिंह, प्रभात कुमार, सचिन शर्मा, गंगा शरन सहित सभी जिलों के D.I.O.S और क्रीड़ा सचिव मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष ने आभार जताकर बैठक समाप्त की।
रिपोर्ट: सुनील दिवाकर, Yis News channel moradabad
9411069355
Subscribe to:
Posts (Atom)
ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...