स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन।
मुरादाबाद। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवपाल सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने किया। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए "स्पोर्ट्स फॉर स्कूल" कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की कार्ययोजना तय की गई। बैठक में मंडल के 4 जिलों को विभिन्न खेलों की मेजबानी सौंपी गई। जनपदवार खेल आवंटन: 1.मुरादाबाद: तैराकी, बॉक्सिंग, क्रिकेट U-17 व U-19 बालिका, सुब्रतो फुटबॉल, थांगता, मार्शल आर्ट, कराटे, कुश्ती,
2.अमरोहा:* कबड्डी, क्रिकेट U-14 बालक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हैंडबॉल, योगासन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, शूटिंग, नेहरू हॉकी, कलारीपयट्टू, वुशु, 3. रामपुर: वॉलीबॉल, गतका, मलखंभ, हॉकी U-14, U-17, U-19 बालक/बालिका, फुटबॉल, 4.संभल: जूडो, जिमनास्टिक, क्रिकेट U-17 व U-19 बालक, कुराश, सेपक टाकरा, तीरंदाजी, JED शिवपाल सिंह ने कहा कि सभी खेल निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक कराए जाएं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क होता है। सभी स्कूलों में खेल अनिवार्य हों। इस बार से बेसिक शिक्षा के बच्चे भी एक यूनिट के रूप में प्रदेश स्तर पर भाग लेंगे। हर छात्र को कम से कम 2 खेलों में भाग लेना होगा। क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि कक्षा 6 से 10 तक के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार, मार्कशीट, U-DISE और पैन अनिवार्य है। कक्षा 11-12 के लिए हाईस्कूल मार्कशीट काफी होगी। बैठक में डॉ. मधुबाला त्यागी, बलवीर सिंह, डॉ. हिमांशु यादव, अरविंद कुमार भास्कर, सलीम युसूफ जैदी, विजय सिंह, प्रभात कुमार, सचिन शर्मा, गंगा शरन सहित सभी जिलों के D.I.O.S और क्रीड़ा सचिव मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष ने आभार जताकर बैठक समाप्त की।
No comments:
Post a Comment