Monday, April 20, 2026

दिल्ली के डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती ।

डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती ।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
नरेश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन के बारे मे जानकारी दी।

निगम पार्षद प्रिया कंबोज ने मेघावी छात्रों को पुरस्कार दिया और भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

आचार्य सतीश शर्मा ने बताया चारों युगों में भगवान परशुराम जी रहे, रामायण काल में भगवान राम लक्ष्मण के साथ उनका संवाद सीता स्वयंवर के समय हुआ था।
महाभारत काल में गंगा पुत्र भीष्म के गुरु रहे
भगवान परशुराम ने सत्य के मार्ग में चलने का संदेश दिया था।

इस अवसर पर सर्वप्रथम निगम पार्षद प्रिया कंबोज, विद्यालय चेयरमैन नरेश शर्मा, सेवा भारती उपाध्यक्ष रामकरण, प्रधानाचार्य लखी राम,आचार्य सतीश शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लखी राम ने सभी अतिथि का धन्यवाद किया।


No comments:

Post a Comment

संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष ने नव आगंतुक उपजिलाधिकारी बिलारी से की भेंट।

बिलारी। संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने बिलारी के नव आगंतुक उप जिलाधिकारी प्रिंस...