नहीं रहे बीकाजी फूड्स के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल, दिल का दौरा पड़ने से निधन।
मुरादाबाद/बीकानेर। बीकाजी (Bikaji) फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उद्योग जगत और परिवार में शोक की लहर है। बीकाजी कंपनी बीकानेर की प्रसिद्ध भुजिया, नमकीन, पापड़ और मिठाइयों के लिए जानी जाती है। आज इसका कारोबार 40 से अधिक देशों में फैला हुआ है।
आठवीं पास शिवरतन अग्रवाल ने वर्ष 1986 में बीकाजी ब्रांड की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से उन्होंने इसे एक छोटी इकाई से एक बड़ी लिस्टेड कंपनी का रूप दिया। आज बीकाजी देश के प्रमुख FMCG ब्रांड्स में से एक है। उनके निधन पर उद्योग जगत और उनके चाहने वालों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment