Tuesday, May 26, 2026

भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

बिलारी: (वाईआईएस न्यूज़) भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक बैठक का आयोजन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में किया गया। 
बैठक में मुख्य रूप से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कृषि विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की, जबकि संचालन पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया। 
बैठक में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान के लिए सरकार से मांग करने की बात कही।
बैठक में गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ किसानों की लागत भी कम होगी। 
बैठक में बैंकों द्वारा किसानों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा और ब्याज प्रतिशत के मुद्दे को मुरादाबाद जिला प्रशासन द्वारा सही कराने पर सराहना भी की गई।
जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति पर चर्चा की तथा बताया कि हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है और लगभग देश के सभी राज्यों में भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता मौजूद है, उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत करने तथा कृषि हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने तथा बैठक का संचालन पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लाॅक मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भूरे सिंह, अमित कुमार, विशाल यादव, श्रीपाल यादव, राजू सिंह, कुलदीप सिंह, जीत सिंह, राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Saturday, May 23, 2026

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट और बेरोजगारी को लेकर शिवसेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिलारी: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट और बेरोजगारी को लेकर शिवसेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।


बिलारी। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी बिलारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईंधन संकट, महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि देश एक कृषि प्रधान और विकासशील राष्ट्र है, जहां किसान और आम नागरिक पहले से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों को सिंचाई और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
शिवसेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक ओर आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी नेताओं द्वारा साइकिल, मेट्रो, बस और ऑटो में सफर कर रील और फोटो खिंचवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में इसे आम जनमानस का उपहास बताते हुए ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से किसानों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने, गैस एजेंसियों में सिलेंडर की कमी की जांच कराने तथा युवाओं के लिए रोजगारपरक योजनाएं लागू करने की मांग की गई। साथ ही गिरते रुपये की वजह से व्यापारियों, निर्यातकों और लघु उद्योग संचालकों में बढ़ रही चिंता का भी उल्लेख किया गया।
शिवसेना ने ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखते हुए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के वेतन व खर्चों में 50 प्रतिशत कटौती, सरकारी दौरों और विदेश यात्राओं पर रोक, निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की फीस नियंत्रित करने, निजी अस्पतालों की फीस कम कराने तथा ऑनलाइन बाजार व्यवस्था पर नियंत्रण लगाने की मांग उठाई।
ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, हरी बाबू, सुशील शर्मा, महेश सिंह, संतोष कुमार, विनोद यादव, रविशंकर रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अमन गुरुजी, गौतम, राजीव ठाकुर, संजय गुप्ता, मयूर गुप्ता, भूरा भाई, कुश सक्सेना, अभिषेक शर्मा, अमित गुप्ता, सौरव सक्सेना, विशाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।    फोटो सहित

Monday, May 18, 2026

लोकजनशक्ति पार्टी रामबिलास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट ने भंग की कार्यकारिणी, होगा पुनर्गठन।

लोकजनशक्ति पार्टी रामबिलास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट ने भंग की कार्यकारिणी, होगा पुनर्गठन।


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिलारी के रूस्तम नगर सहसपुर के निवासी मोहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई, 

इस मौके पर श्री सैफी ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार जताया और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही, उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने की बात कही।

 तथा तत्काल प्रभाव से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है, इसको लेकर जल्द ही कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश महासचिव के पद पर मुश्ताक अहमद को नियुक्त किया गया है।
बात करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुश्ताक अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया है।

विवाहिता 4 वर्षीय बेटे को अकेला छोड़कर अज्ञात के साथ फरार, प्राथमिकी दर्ज ।


विवाहिता 4 वर्षीय बेटे को अकेला छोड़कर अज्ञात के साथ फरार, प्राथमिकी दर्ज ।

मामला मुरादाबाद जनपद के बिलारी के खंडवा गांव के मेघराज पुत्र सोमपाल के घर का है जहां मेघराज अपनी पत्नी डोली उम्र 27 वर्ष व बेटा राघव उम्र 4 वर्ष के साथ किराए पर मंडी समिति मझोला मुरादाबाद में रहता था।

24 अप्रैल को मेघराज रोज की तरह सुबह को मुरादाबाद में काम पर गया था लेकिन जब शाम को घर पर आया तो देखा कि डोली घर पर नहीं थी और बेटा अकेला कमरे में था तथा आस पास देखा पूछा लेकिन कोई भी पता नहीं चल पाया और घर में रखे 7000 रुपए तथा कुछ ज्वैलरी भी गायब थी।
जब हर जगह कई दिन तक ढूंढा लेकिन डोली कही भी पता नहीं चल पाया, तब जाकर 10 मई 2026 को थाना मझोला में मुकदमा पंजीकृत कराया।

Wednesday, May 13, 2026

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मौहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट।

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मौहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट।


मुरादाबाद: बिलारी/: (वाईआईएस न्यूज)जनपद के बिलारी तहसील के रूस्तमनगर सहसपुर के मौहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट को लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। 
प्रदेश अध्यक्ष के बनाने से जहां लोकजनशक्ति पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां मजबूती मिलेगी वहीं 2027 में NDA समर्थित ये दल यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी कुछ विधानसभाओं से अपनी ताल ठोकता नजर आएगा।
सूचना मिलने पर जहां लोगों ने मौहम्मद अजीम सैफी एडवोकेट को फोन बधाईयां मिलती रहीं तो वही स्थानीय लोगों द्वारा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
मौहम्मद सैफी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सैफी समाज को इसका बड़ा फायदा मिलेगा वहीं बिलारी विधानसभा चुनाव में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा तथा प्रदेश में भी इसका असर होगा।

: वाईआईएस न्यूज I

Sunday, May 10, 2026

विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, नगर में देवेंद्र पाल इंटर कॉलेज में आयोजित।

विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, नगर में देवेंद्र पाल इंटर कॉलेज में आयोजित।



बिलारी: विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में आज विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री बृजेश ने कहा कि आज हम समस्त सनातनियों को एकत्रित रहकर एकता का परिचय देना है क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है समाज में व्याप्त उच्च नीच जाति धर्म की कमियों को दूर करते हुए हम भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएंगे समापन समारोह में मुख्य रूप से विभाग मंत्री अमृत गोंड जिला अध्यक्ष सचिन बिश्नोई जिला मंत्री कृष्णपाल सिंह प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह सुरेश सैनी धर्मेंद्र गांधी सुरेंद्र शर्मा राहुल शर्मा विशाल वीर तूफानी अभिनेश चौधरी शंकर राजपूत सुभाष बजरंग दल से संयोजक अजय भारती अनिल कुमार महेश दिवाकर चंद्रसेन कश्यप परमेश्वर नाथ गोस्वामी  रजनीश गर्ग विनोद कश्यप जयदेव मौर्य मनोज यादव पायल बहन एकता सिंह सुनील कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बिलारी में मनाया गया जश्न।


बिलारी। उत्तर प्रदेश सरकार के हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मुरादाबाद जनपद निवासी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बिलारी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल बिलारी स्थित चेयरमैन रघुराज सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने से मुरादाबाद जनपद की सरकार में भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
इस दौरान चेयरमैन रघुराज सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, मेघपाल सिंह, वीरपाल कोहली, शरद गुप्ता, नवनीत यादव, राजीव शर्मा, रविंद्र चौधरी, शरद यादव, मोअज्जम अली, अंकुश चौधरी, निहाल सिंह, सभासद दिनेश प्रजापति, हेमंत शर्मा, प्रेमपाल पासी, सनी सक्सेना, अरविंद नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

बिलारी: भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

भारतीय किसान संघ की बिलारी ब्लॉक बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित वाईआईएस संस्थान कार्यालय पर किया गया। 
बैठक में मुख्य रूप से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कृषि विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद्र का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री चौधरी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया। 
बैठक में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान के लिए सरकार से मांग करने की बात कही।
बैठक में गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ किसानों की लागत भी कम होगी। 
इसके अलावा बिलारी क्षेत्र में सॉइल टेस्ट लैब स्थापित कराने की मांग रखी गई, ताकि किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता की सही जानकारी मिल सके और वे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकें।

किसानों ने बिलारी में मंडी समिति स्थापित करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि मंडी समिति बनने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। 
बैठक में एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही बैंकों द्वारा किसानों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा और ब्याज प्रतिशत को लेकर भी चर्चा की गई।
विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद्र ने किसानों से संगठन को मजबूत करने तथा कृषि हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व बिलारी ब्लॉक प्रभारी ऋषि पाल सिंह, पवन कोहली जिला प्रचार प्रमुख, राजपाल सिंह यादव सदस्य ज़िला कार्यकारिणी, ब्लॉक महामंत्री दिनेश कुमार, अमित कुमार, सतनाम सिंह, विनय कुमार, हरकेश, भूरे सिंह, मनोज वीर सिंह, विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Saturday, May 9, 2026

मुनेश शर्मा के संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बनने पर वाईआईएस न्यूज़ के कार्यालय पर किया गया स्वागत व सम्मान।


मुनेश शर्मा के संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बनने पर वाईआईएस न्यूज़ के कार्यालय पर किया गया स्वागत व सम्मान।

मुरादाबाद/बिलारी। संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा बिलारी निवासी वाई आई एस न्यूज के पत्रकार मुनेश शर्मा को मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आज वाई आई एस न्यूज के संपादक पवन कोहली द्वारा मिठाई खिलाकर व बुके देखकर शुभकामनाएं दीं।

मुनेश शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस मौके पर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, पत्रकार तिलक राज चांदना, अनिल गुप्ता, विजय यादव, खिलेंद्र सिंह तथा नीरज सैनी, नीलम नागर आदि उपस्थित रहें।

ज्येष्ठ मास पर बालाजी मंदिर ओम विहार कॉलोनी में बड़े श्रद्धा भाव से हुआ श्री सुंदरकांड का पाठ।


बिलारी। शुद्ध ज्येष्ठ मास पर बालाजी मंदिर ओम विहार कॉलोनी में श्री सुंदरकांड का पाठ बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। जिसका शुभारंभ मंदिर के पंडित प्रदीप प्रसाद भारद्वाज ने श्री गणेश भगवान और बालाजी महाराज की पूजा अर्चना विधि विधान से कराई।


बालाजी मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं ने बड़े श्रद्धा भाव से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति भाग से भजन कीर्तन किया और श्री हनुमान चालीसा पाठ करके श्री गणेश भगवान,श्री बालाजी और श्री हनुमान जी की आरती भक्ति भाव से की गई। श्रद्धालु महिलाओं के सहयोग से पंडित जी ने प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर सीमा गुप्ता,राशी शर्मा, सुशीला चांदना,सीता वर्मा, क्षमा गुप्ता, शुभी गुप्ता, सारिका सक्सेना, ममता गुप्ता, गुनगुन शर्मा, माया गुप्ता, सरोज चौधरी, हेमलता सक्सेना, निशा शर्मा, अर्चना अग्रवाल,आंचल, प्रियंका, नीरू शर्मा, राधा, गीता चंदवशी, विराट शर्मा, उमेश शर्मा, तिलकराज चांदना आदि ने भाग लिया।

Monday, May 4, 2026

बिलारी में सड़क हादसे में सफाई नायक की मौत: दिल्ली एम्स रेफर होने के बाद उपचार के दौरान निधन।

मुरादाबाद: (YIS NEWS): बिलारी में सड़क हादसे में सफाई नायक की मौत: दिल्ली एम्स रेफर होने के बाद उपचार के दौरान निधन।

बिलारी में शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में वरिष्ठ स्थायी सफाई नायक प्रदीप कुमार (56) की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से नगर पालिका कर्मचारियों और परिजनों में दुख का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1992 से वरिष्ठ स्थायी सफाई नायक प्रदीप कुमार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कर्मचारियों की तैनाती का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के बाद वह अपनी एक्टिवा से 52 फुटा शाहबाद रोड से घर लौट रहे थे।


हादसे के समय उनके साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऋषिपाल (25) भी थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायल प्रदीप कुमार को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर किया गया।

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भी चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार देर रात एम्स में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

मृतक प्रदीप कुमार बिलारी के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी और एक पुत्र भी आउटसोर्सिंग सेवा में कार्यरत हैं।
पोस्टमार्टम के बाद शव बिलारी लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी, उसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बिलारी: भाजपा की तीन राज्यों में सरकार बनने पर अपार उत्साह और खुशी का माहौल, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर की आतिशबाजी।

मुरादाबाद/ बिलारी: (YIS NEWS) पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत उत्साहजनक एवं ऐतिहासिक रहे हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं विकासपरक नीतियों पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
इसी उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलारी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिशन सिंह फार्म हाउस पर एकत्रित होकर भव्य रूप से जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि यह जनादेश देश की जनता के विश्वास एवं भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का परिणाम है। यह विजय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के मार्ग पर अग्रसर रहेगी।
 इस अवसर पर विकास गुप्ता (एडवोकेट), पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह ऋषिपाल सिंह, सुरेश सैनी, विश्वास यादव, राजीव सैनी, किशन लाल प्रजापति, हरिओम सैनी, नेपाल सिंह, मनोज सक्सेना, दीपक सक्सेना, देवदत्त दिवाकर, गिरीश बाबू, इमरान पाशा, अमित पाल, अभिनव चौधरी, शलभ गुप्ता, रवि पासी, श्री हसन, राजेंद्र काशी, अतुल शर्मा, हरिशंकर आर्य, दिनेश चौधरी, निहाल सिंह, प्रशांत चौधरी, अजय ठाकुर, अनिल कुमार, शरद गुप्ता, नवनीत यादव, हेमंत शर्मा, राजीव गुप्ता, राजीव शर्मा, अभिलाष गौड़, मनोज प्रजापति, मनोज ठाकुर, वीरपाल कोहली सुमित गुप्ता उमेश यादव पंकज चौहान उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...