मुरादाबाद/बिलारी। संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा बिलारी निवासी वाई आई एस न्यूज के पत्रकार मुनेश शर्मा को मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आज वाई आई एस न्यूज के संपादक पवन कोहली द्वारा मिठाई खिलाकर व बुके देखकर शुभकामनाएं दीं।
मुनेश शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर डॉक्टर देव शर्मा, पत्रकार तिलक राज चांदना, अनिल गुप्ता, विजय यादव, खिलेंद्र सिंह तथा नीरज सैनी, नीलम नागर आदि उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment