सीएम योगी से टीएमयू प्रबंधन ने की शिष्टाचार भेंट, यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर दी जानकारी।
मुरादाबाद / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीर सीएम कार्यालय के अकाउंट पर साझा की गई।
भेंट के दौरान टीएमयू प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को यूनिवर्सिटी के अनुसंधान, इनोवेशन और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही हाल ही में मिली राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन उपलब्धियों पर टीएमयू के शीर्ष प्रबंधन को बधाई दी और विश्वविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में कुलाधिपति और जीवीसी ने सीएम को भगवान शिव परिवार की मूर्ति भेंट की और यूनिवर्सिटी में मंगल आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया।
रिपोर्ट: सुनील दिवाकर, Yis News channel moradabad
9411069355
No comments:
Post a Comment