Wednesday, October 8, 2025

बिलारी में जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन हुआ आयोजित।

आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में व्यापारी बंधु पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश सैनी रहे।
जिन्होंने कार्यकर्ता व व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया सरकार के द्वारा अभी जीएसटी दरों को हटाकर में परिवर्तन किया है, जिससे आम जनता को फायदा मिलेगा यह मोदी सरकार का उपहार है जो नवरात्र में ऐसा काम किया है जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा और लोगों की जेब का बोझ भी काम करेगा। 
इससे लोग बहुत खुश हैं यह जनता और व्यापारियों के लिए दीपावली का उपहार है जीएसटी की दरों में बदलाव से किसानों को मध्यम वर्गीय व्यक्तियों को सभी को लाभ होगा।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ अग्रवाल, ऋषि पाल सिंह, विश्वास यादव, मंगल सेन सैनी महमूदपुर माफी चेयरमैन प्रतिनिधि, गोपाल यादव, पुष्पेंद्र चौधरी, बाबूराम लोधी, आनंदी प्रजापति, राजीव सैनी, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, पारस शर्मा, दयाराम मौर्य, रवि पासी, हेमंत शर्मा, प्रशांत चौधरी, श्रीओम ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता, अवनीश चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सैनी ने किया, अध्यक्षता परमेश्वर लाल सैनी ने की ।

No comments:

Post a Comment

ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।

           नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना             सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...