Saturday, January 21, 2023
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।
वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।
मुरादाबाद में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शाखा जिला चिकित्सालय का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष शेखर सिंह, मंत्री राजवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कश्यप, संगठन मंत्री अंबरीश कुमार, संयुक्त मंत्री यूनुस, संप्रेक्षक अनिल कुमार तथा सुशील कुमार तृतीय को संरक्षक नामित किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी को डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष और संदीप बडोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डीपीए के जिला मंत्री हेमंत चौधरी, राजकीय नर्सेज संघ की जिलाध्यक्ष पूनम मेसी, मंत्री प्रतिमा शर्मा एवं सीमा सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...
-
गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार। बीते ...

No comments:
Post a Comment