Tuesday, March 19, 2024

बागेश्वर धाम बाबा का लगा दिव्य दरबार, भक्तों के हरे संकट।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।

बागेश्वर धाम बाबा का लगा दिव्य दरबार, भक्तों के हरे संकट।



मुरादाबाद में मंगलवार को श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में कथा के दूसरे दिन प्रातः कालीन सत्र की पाली में पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर सरकार धाम जी पीठाधीश्वर ने दिव्य दरबार लगाया। प्रांगण में मौजूद भक्तों के पर्चे बनाएं। तो वहीं प्रेतराज की कचहरी लगाकर भक्तों के संकट को हरा। 

जिसमे मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बिहार आदि शहर एवं जिलों से आए, भक्तों का पर्चा बनाया गया और उनके प्रश्नों के उत्तर शास्त्री जी के द्वारा दिये गए। आज दिव्य दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी सामूहिक अर्जी लगाकर बागेश्वर धाम सरकार पर दर्शन कर अर्जी लगाने का प्रण लिया। अपरान्ह के सत्र में सर्वप्रथम प्रख्यात वेदांताचार्य एवं भागवताचार्य नैमिष व्यास पीठाधीश्वर श्रीमद्जगदाचार्य उपेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 


उसके बाद बाबा बागेश्वर नें हनुमंत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि तुम रक्षक काहू को डर ना, चौपाई पर कथा को आगे बढ़ाया। कहा सभी को अपने जीवन मे मूल मंत्रो को अपनाना चाहिए, क्योंकि जब आप अपने जीवन मे मूल मंत्रो को अपना लेंगे तो उसका जीवन धन्य हो जाएगा। बाबा बागेश्वर धाम जी बोले कि व्यक्ति को अपनी आय का आधा खर्च करना चाहिए। क्योंकि आप जो भी कमाते हो उसमें से आपको सेवा में भी खर्च करना चाहिए। बाबा ने कहा कि मनुष्य को माफ करने की चाहिए और क्षमा करने की भी आदत होनी चाहिए। क्योंकि जब आप में क्षमा करने की आदत होगी तो आपका जीवन बहुत ही सरल और सफल होगा। मनुष्य को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए, जब व्यक्ति भूल को स्वीकार कर लेगा तो फिर उसकी विनम्रता में महानता होती है तो आपको भी विनम्र बन जाना चाहिए। 

मनुष्य में जब संतुष्टि आ जाती है तब हमे किसी को भी देखकर परेशान नही होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को जितना दिया है। उसी में संतुष्टि मिलनी चाहिए। प्रांगण में मौजूद सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मनुष्य को आगे बढ़ना होता है तो उसे बहुत से मूल मंत्रो को अपनाना चाहिए। व्यक्ति आज का काम आज ही पूरा करेगा वो हमेशा ही तरक्की की ओर आगे बढ़ता है, उसी के साथ भगवान हनुमान जी हमेशा ही मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। बाबा ने कहा कि कल करे सो आज कर आज करे सो अब पल में प्रलय होगी बहुरि करे को कब, इस चौपाई के विषय मे बताते हुए बोले कि कल का काम आज ही करने की आदत जब आपकी पड़ जाएगी तो फिर आपको रोकने वाला कोई नही होगा। जो व्यक्ति ऐसा नही करता है तो वो हमेशा ही पछतावा करता है। 

मनुष्य मंदिर जाकर घंटी बजाता है, सोया हुआ खुद है भगवान को जगाता है, बाबा बागेश्वर धाम ने कहा कि जो मनुष्य अपने अंदर भक्ति नही रखता और मंदिर जाकर घंटी बजाता है और दोषी भगवान को ठहरता है। उन्होंने मुखारविंद में कहा कि दुनिया का जो आदमी बदला लेने की सोचता है उससे ज्यादा धूर्त और मूर्ख कोई नही हो सकता। मनुष्य वो है जो शत्रु को भी मित्र बना ले। हनुमान जी महाराज जब आपके रक्षक हों तो आपका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। शनि महाराज भी तुम्हारा कुछ नही बिगाड़ सकते। इस अवसर पर कथा प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और 

सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समर्पित बताया तथा सभी ने हनुमान जी से देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की। इसी क्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ में मुख्य 

यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, बिभोर कुमार गुप्ता लोहिया, विपिन कुमार गुप्ता लोहिया, विनय कुमार गुप्ता लोहिया, परिवार सहित एवं श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एवं सभी पदाधिकारी आरती में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त लोहिया परिवार भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी के द्वारा किया गया

कथा में अवधेश लोहिया, कुमकुम गुप्ता, नयन तारा गुप्ता, शिखा गुप्ता, भारती गुप्ता, अनुभव लोहिया, अनमोल लोहिया, आकर्ष लोहिया, विवेक शर्मा, शुभम भारद्वाज, राम रतन शर्मा, राजेश सक्सेना, गौरव अग्रवाल, पंकज सक्सेना, विनोद राय, परिश सक्सेना, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, विनीत गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अजय नारंग आदि उपस्थित रहे।


टीम: वाईआईएस न्यूज़ चैनल जनपद मुरादाबाद।

रिपोर्ट: सुनील दिवाकर।

Monday, March 18, 2024

अपना दल एस की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़। स्वार। रामपुर। यूपी।

स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के आवास पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल जी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर वी पटेल जी ने 2024 के चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। 



समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा 2024 में एनडीए की सरकार फिर तीसरी बार बनने जा रही हैं चुनाव में एनडीए का जो भी प्रत्याशी होगा उसे दिलो जान से चुनाव लड़ाया जाएगा चुनाव में मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है बूथ स्तर पर कार्य करके अपने बूथ को मजबूत बनाना है और अपने बूथ को जिताने का काम करना है ।

जनपद रामपुर के विधानसभा स्वार टांडा की जनता ने विधायक के रूप में शफीक जी को जिताकर बहुत ही ऐतिहासिक काम किया अब जनपद रामपुर के लोगों को एनडीए के प्रत्याशी को जीता कर दिल्ली भेजने का काम करना है और फिर तीसरी बार माननीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना हैं बहन अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करना हैं।

 राष्ट्रीय महासचिव आर वी पटेल जी ने कहा की हमारा बूथ मजबूत तो हमारी सीट मजबूत के इस नारे के साथ हमें बूथ स्तर पर कार्य करना और सरकार की योजनाओं को जनता के बीच जाकर उन्हें बताना है की सरकार जनता के लिए ना जाने कितनी अनगिनत योजनाएँ लागू कर रही हैं और उन योजनाओं को धरातल पर उतार कर देश के लोगों को लाभ देने का काम कर रही हैं एनडीए प्रत्याशी को जीता कर सरकार में अपनी भागीदारी मजबूत करना हैं और बहन अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करना है पूरे यूपी में एनडीए प्रत्याशी को जीतने का काम अपना दल एस के लोगों को करना हैं ।

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा मुझे पश्चिमी उत्तर प्रदेश कि जिम्मेदारी दी गई हैं पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए प्रत्याशियों को पूरी मजबूती के साथ लड़ाया जाएगा जो भी एनडीए का प्रत्याशी होएगा अपना दल एस परिवार पूरी मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगा ।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनवीर सिंह संधु, जिला उपाध्यक्ष जावेद मेवाती, सलीम अंसारी, पंकज सैनी, शमशाद अंसारी, नव्वू, एंव अपना दल एस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद स्वार की पहली बोर्ड की हुई मीटिंग।

 वाई आई एस न्यूज़। स्वार। रामपुर। यूपी।

नगर पालिका परिषद स्वार की पहली बोर्ड की मीटिंग हुई जिसमें नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष महोदया श्रीमती रेशमा परवीन, पदेन सदस्य एवं 34 स्वार टांडा के विधायक शफीक अहमद अंसारी का अधिशासी अधिकारी एवं सभी सभासदों द्वारा बग्गा देकर स्वागत किया गया और  नगर अध्यक्ष रेशमा परवीन ने नवनिर्वाचित सभी सभासदों का स्वागत किया और अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी सभासदों को बग्गा देकर नगर पालिका परिषद की प्रथम बोर्ड की बैठक में स्वागत किया नगर पालिका परिषद स्वार की प्रथम बोर्ड की बैठक में निम्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई

1. वार्षिक आय एवं व्यय वर्ष 2024-25 पर विचार।

2. नगर पालिका स्वार का नाम बदलने पर विचार। 

3. नगर स्वार में होम्योपैथिक अस्पताल बनाये जाने पर विचार।

4. नगर स्वार में रामपुर बाजपुर रोड पर डिवाइडर बनाए जाने पर विचार।


सभी प्रस्ताव पारित किए गए और नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई सभासदों द्वारा अपने वार्ड से संबंधित प्रस्ताव अध्यक्ष को दिए नगर पालिका स्वार का नाम बदलने के विचार को स्थगित कर दिया गया। 

सभी प्रस्ताव अध्यक्ष ने पास कर दिए अध्यक्ष महोदया ने कहा कि नगर के लोगों ने जो विश्वास हम लोगों पर किया है हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे हम अपनी जिम्मेदारी पूरे नगर में चहुमुखी विकास करा कर नगर के लोगों को उनके विश्वास का फल देंगे हम सब लोगों कर्तव्य बनता है कि हम सब लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझें और एकजुट होकर नगर के विकास में लग जाएं पदेन सदस्य एवं विधायक 34 स्वार टांडा ने कहा कि क्षेत्र एवं नगर की जनता ने जो हम पर विश्वास किया है वह हम दोनों उन लोगों के विश्वास को टूटने नहीं देंगे और उनके विश्वास को हम क्षेत्र एवं नगर के विकास के रूप में एक नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे और हमारा कर्तव्य है कि हम अपने नगर एवं क्षेत्र का विकास करा कर एवं लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं ।

इस मौके पर लईक अहमद, अरबाज आलम, सरफराज चौधरी, इकराम, अलीशा नाज, निसार हुसैन, युनूस, हबीब कुरैशी, हंसा, फिजा खान, प्रीति, आयशा एवं समस्त सभासद मौजूद रहे।

सोशलिस्ट युवजन सभा के सम्मेलन में हुआ प्रस्ताव पारित।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।

रोजगार बने मौलिक अधिकार।

सोशलिस्ट युवजन सभा के सम्मेलन में हुआ प्रस्ताव पारित ,

सोशलिस्ट युवजन सभा की प्रदेश इकाई का हुआ विस्तार। 

आज सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की युवा इकाई सोशलिस्ट युवजन सभा द्वारा युवा और महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन महात्मा गांधी हाई स्कूल, बिलारी में आयोजित किया गया । 

युवा और महिला अधिकारों को लेकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है ,एक तरफ सरकार की नीति पूंजीवाद के पक्ष में देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पंहुचाने की चल रही है, सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है और देश के शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेलने की मजबूर है । डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने देश में समरसता की विचारधारा को धरातल पर लाने हेतु अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने का समर्थन किया ।

वहीं इस कार्यक्रम में किसान आंदोलन से जुड़े प्रोफेसर राकेश रफीक ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष जिसमें आम नागरिक संगठनों की भी भागीदारी हो तैयार करने की बात कही। युवा और महिला अधिकारों पर आयोजित इस सम्मेलन में आम सहमति से रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, देश में रिक्त पड़े कुल सरकारी पदों को तत्काल चुनाव बाद भरने, सरकारी विभागों में संविदा /ठेका प्रथा खत्म करने, पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने, भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क आवेदन तथा प्रत्येक शिक्षित डिप्लोमाधारी, स्नातक युवा को वार्षिक न्यूनतम 1 लाख रुपए के रोजगार की गारंटी कानून मनरेगा की तर्ज पर बनाने की मांग की।

आज सोशलिस्ट युवजन सभा द्वारा आयोजित इस युवा और महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन सोशलिस्ट किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रेम कुमार ने की । इस कार्यक्रम में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मीनाक्षी सिंह ने महिला अधिकारों के प्रति उनको जागरूक किया।

वहीं इस सम्मेलन में सोशलिस्ट युवजन सभा के अध्यक्ष ओम द्विवेदी ,राष्ट्रीय सचिव अहमद खान, महेश पांडे, युवा शक्ति संगठन से गौरव सिंह, भरत कुमार सहित कई वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग को प्रमुख मुद्दा बनाने पर अपने विचार रखे ।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवा, महिलाओं ने अपने उपस्थिति दी और सोशलिस्ट युवजन सभा के रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग के लिए लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया।

आज महात्मा गांधी हाई स्कूल में आयोजित युवा महिला अधिकार सम्मेलन के दूसरे चरण में सोशलिस्ट युवजन सभा की प्रदेश इकाई ने संजू अंबेडकर, उजमा, रूपवती, बिंदु मुरादाबाद से, कानपुर देहात से रणविजय और सुनील यादव, हरदोई से भारत चौधरी, मधु गुप्ता, अतीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, लखीमपुर खीरी अशफाक अहमद, गुफरान, रमेश शर्मा का राजपाल सिंह नाम शामिल किया गया।

किसान नेता राजपाल सिंह, किसान नेता महावीर सिंह, मनोज सक्सेना, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह बौद्ध, तिरुपति गौतम, रिंकल गौतम, गौरी गौतम, सुभद्रा गौतम, हिमानी गौतम, संजू अंबेडकर, बिंदु वाल्मीकि, सुनील यादव, कपिल राज, विक्रम सिंह, उरमान सिंह  नानक सिंह, खदीजा आलम उजमा आलम, वंदना गौतम, आशा यादव, सोम पाल सिंह गौतम, दिनेश चंद्र कश्यप, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, अमरपाल सिंह यादव, मेघराज सिंह यादव, चरण सिंह सागर रामौतार, भान्तु महेंद्र भातु, नोमान जमाल, कुलदीप यादव, दीनदयाल यादव आदि उपस्थित रहे।

Sunday, March 17, 2024

मनाया गया वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।

आज दिनांक 17/03/2024 को हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर दिल्ली रोड मुरादाबाद में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एवं हार्टफुलनेस द्वारा संचालित वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव के अवसर पर मुरादाबाद की सभी आध्यात्मिक संस्थाओं को सादर आमंत्रित किया था।  

सर्वप्रथम सभी के साथ सामूहिक ध्यान किया गया तत्पश्चात  सबसे बड़े ध्यान केंद्र कान्हा शांतिवनम् हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय हैदराबाद से लाइव प्रसारण को किया गया। 

कान्हा शांतिवनम् हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय हैदराबाद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर सहित आध्यात्मिक गुरु उपस्थित रहेरहे जोकि चेतना के विकास और सामाजिक सामंजस्य एवम् सतत् विकास पर इसके प्रभाव के अन्वेषण तथा वैश्विक अस्तित्व के लिए एक नये मार्ग की कल्पना के ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए जुड़े हुए थे। 

जिसमें संपूर्ण विश्व के 120 देशों , 300 आध्यात्मिक संस्था  , 10 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और जनरल सेक्रेटरी द्वारा कॉमनवेल्थ की ओर से हार्टफुलनेस के ग्लोबल गाइड दा जी को ग्लोबल पीस ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। 


इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर मुरादाबाद में सभी अग्रणी आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्मकुमारी , इस्कॉन , आर्ट ऑफ लिविंग , ईशा फाउंडेशन , गायत्री परिवर , पतंजलि योग पीठ , आयुष मंत्रालय आदि 50 संस्थाओ प्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्हे हार्टफुलनेस के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर एन.के सिंह और उनकी टीम द्वारा उन्हे सम्मानित कर  एक अंग बस्त्र तथा हार्टफुलनेस की पुस्तक और एक पौधा भेंट किया गया। 

विभिन्न आध्यात्मिक संस्थाओ और विचार  धराओ का यह एक अनूठा संग्राम रहा।

आओ धरा को हरा भरा बनाएं और प्रकृति का हरित कवच और प्राणवायु बढ़ाएं।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।

जन्मदिन मनाएं, आओ धरा को हरा भरा बनाएं और प्रकृति का हरित कवच और प्राणवायु बढ़ाएं।  

   


                     

 प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट , मुरादाबाद  द्वारा संस्था के कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी युवा पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप एवं राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धिति विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता जितेंद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिव्य/औषधीय पौधे रुद्राक्ष व हरसिंगार का रोपण राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धिति विद्यालय ( जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय) एकता कॉलोनी मंडी समिति के पीछे मुरादाबाद में पौधरक्षण की भावना से पौधरोपण किया गया।

 


पौधरोपण के अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण और पौधरक्षण कार्य समाज के लिए एक अच्छी पहल है ओर यह सभी के लिए प्रेरणा का अवसर होता है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के लिए भी सभी को समय देना चाहिए।

प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के आओ हरित जन्मदिन मनाए अभियान के अवसर पर समिति के संस्थापक/महासचिव  पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ब्रांड एम्बेसडर नगर निगम ने पौधरोपण करते हुए कहा कि हमें अपने व बच्चों के जन्मदिन को पौधरोपण करके धरा को हरा भरा बनाना चाहिए क्योंकि इससे कहीं ना कहीं हम प्रकृति पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बन सकते हैं और अपनी सांसो को बचाने में हम सभी को सहयोगी बनना चाहिए। 



अपने जन्मदिन के अवसर प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी शुभम कश्यप ने कहा कि आओ हरित जन्मदिन मनाएं चाहे कोई भी अवसर खुशी हो या गम आओ पौधे लगाए हम के तहत भी पौधरक्षण की भावना से पौधरोपण करके धरा को हरा भरा और प्रकृति के हरित कवच को बढ़ा सकते हैं। ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री हरे पेड़ पौधों को रोपित करने के साथ साथ ही उनका संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सभी समय समय पर पौधे रोपित करते रहते हैं। 


वहीं विद्यालय के  अंग्रेजी प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाली ही सभी के जीवन में खुशहाली लाती है अतः समय समय पर पौधरोपण करके समृद्धि के साथ-साथ जीवन में खुशहाली के लिए हरे पेड़ पौधों का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, कादम्बिनी वर्मा , सुग्रीव, अरुण, जयप्रकाश , समिति के संस्थापक/महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , कोषाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी शुभम कश्यप आदि मौजूद रहे।

नया मुरादाबाद में हनुमंत कथा से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।

नया मुरादाबाद में हनुमंत कथा से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा।


मुरादाबाद में रविवार को श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ में आज महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ जय श्री राम जय हनुमान जय बागेश्वर धाम के उद्घोष के साथ किया गया जिसमें 1251 कलश सिर पर धारण कर पीले वस्त्र पहनकर महिलाएं कलश यात्रा में सम्मिलित हुई जिसमें अधिक संख्या में हनुमान भक्त भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें इस भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाव उमड़ा। यात्रा में बैंड बाजे, डीजे एवं घोड़ा बग्गी भी शामिल रहीं। जिसमें आकर्षण की भूमिका ढोल नगाड़े ने समां बांध दिया। शामिल कलश यात्रा में महिलाएं झूमती गातीं नजर आईं, और सभी राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कथा स्थल को राममय कर दिया। 


इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया  इस अवसर पर मंच पर बोलते हुए विनीत कुमार लोहिया ने उपस्थित सभी जन समूह का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाकर राम की भक्ति में डूबने का आव्हान किया। 


इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार 18 मार्च को मुरादाबाद में पहुंचेंगे और दोपहर 2:00 बजे के बाद हनुमंत कथा का शुभारंभ कथा व्यास श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के मुखारविंद से शुरू होगा।  


इसके बाद 19 मार्च को प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य दरबार के साथ होगा, उसके पश्चात दोपहर 2 बजे से भव्य हनुमंत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया और उपस्थित सभी जन समूह ने दोनों हाथ उठाकर भगवान श्री राम का जय घोष किया। 


इस मौके पर अंकुर अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, करन सिंह, राजेश रस्तोगी, शुभम  भारद्वाज, सचिन अग्रवाल,  राजकुमार शर्मा,  विनोद राय, इंगले शर्मा, नवनीत शर्मा, दिनेश सिसोदिया, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, हरि गोपाल शर्मा,  पंकज सक्सेना, विपिन कुमार, गौरव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।


रिपोर्ट: सुनील दिवाकर।

Yis news channel Moradabad.

Contact. 9411069355.

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...