Sunday, March 17, 2024

मुरादाबाद में दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर शुभारंभ किया।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।

दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर शुभारंभ किया।

मुरादाबाद में श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल पर यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

जिसमें सभी देवी देवताओं का आह्वान कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की गई और प्रभु श्री राम और भक्त हनुमान जी से कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व अनुमति रूप में हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि कथा में अपने सभी भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखना और सभी के शारीरिक मानसिक कष्टों को हरना और सभी सनातन धर्मियों पर सदैव अपना आशीर्वाद एवं कृपा बरसाना, इसी मनोकामना से यज्ञ को किया गया जिसमें मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के साथ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, संरक्षक , सदस्य एवम भक्त काफी संख्या में उपस्थित रहे। 

और प्रभु श्री राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा हवन में उपस्थित रहे राकेश कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, करन सिंह, राजेश रस्तोगी, शुभम भारद्वाज, सचिन अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, विनोद राय, इंगले शर्मा, नवनीत शर्मा, दिनेश सिसोदिया, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, देवेंद्र, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, पंकज सक्सेना, विपिन कुमार, गौरव अग्रवाल, विनीत गुप्ता, आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री, राजेश श्रीवास्तव आदि का प्रतिभाग रहा।


टीम: वाईआईएस न्यूज़ चैनल जनपद मुरादाबाद।

रिपोर्ट: सुनील दिवाकर।

Friday, March 15, 2024

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण।

 वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, सलामी के पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल जीप/सुमो, लेपर्ड को चेक कर पुलिस लाइन्स का किया निरीक्षण।

 आज दिनांक 15-03-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा परेड सलामी के पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया।

जिसके पश्चात पुलिसकर्मियों का फिटनेस परीक्षण रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउन्ड में लिया गया। 


इसके पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल, जीप, लैपर्ड आदि को वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों आदि सहित चेक किया गया तत्पश्चात क्वार्टर गार्द सलामी के पश्चात क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।



इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स का भ्रमण करते हुए मेस, जिम्नेजियम, बैरक, आवासीय परिसर इत्यादि की साफ-सफाई को देखा गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात आदेश कक्ष में विभिन्न गार्द कमांडरों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा निर्माणाधीन भवनों व चल रहे कार्यो व कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

बिलारी में भव्य रूप से मनाया जाएगा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद। यूपी।

बिलारी में भव्य रूप से मनाया जाएगा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव।

दो दिवसीय मेले को लेकर तैयार की रूपरेखा। 

पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने पार्क के सौंदर्य करण करने की घोषणा।

भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने एक लाख ग्यारह हजार की रकम प्रतिमा को दी।

बिलारी। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बिलारी के अंबेडकर पार्क पर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस बीच कार्यक्रम को भव्य बनाने पर भी चर्चा हुई। भाजपा के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे ।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के मौके पर नगर के आंबेडकर पार्क में दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इसमें मंडल के अलावा दूर से भी बाबा साहब के अनुयाई आकर शामिल होते हैं, अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में मेले को और अधिक भव्य बनाने पर चर्चा की गई। यहां शोभायात्रा और मेला 15 अप्रैल को आरंभ होगी। मेले और शोभायात्रा के लिए दायित्व सौंपे गए। अध्यक्षता कर रहे हरिशंकर बौद्ध ने कहा कि शोभायात्रा में झांकियां शिक्षाप्रद होनी चाहिए, सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। 


बैठक के दौरान ही पालिका अध्यक्ष रघुराज यादव और भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी भी पहुंचे और बाबा साहेब का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। बाबा साहेब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के मामले में रघुराज यादव बोले कि हम नगर पालिका और अपने व्यक्तिगत स्रोत से डेढ़ लाख रुपए बाबा साहेब की नई प्रतिमा और पार्क के सौंदर्य करण में खर्च करेंगे। उन्होंने पालिका की ओर से निर्माण कार्य आरंभ भी करवा दिया। परमेश्वर लाल सैनी ने बाबा साहेब की नई प्रतिमा के लिए एक लाख ग्यारह का चेक अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष डॉ जगतपाल सिंह को सौंपा, जिसका सभी ने स्वागत किया। सहसपुर के पूर्व प्रधान कल्याण सिंह ने बैठक में अवगत कराया कि हर्ष नगर शमशान के निकट बाबा साहेब के नए पार्क का चिन्हांकन हो चुका है, वहां प्रतिमा स्थापित कर सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा। बैठक में संघ के खाली चल रहे मंत्री पद पर के के नवल को नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ। 

इस मौके पर डॉ कुंवर सिंह, रन सिंह भारती, ओम प्रकाश ठेकेदार, ब्रह्मपाल सिंह, जसवंत सिंह डॉक्टर चरण सिंह, कृषि पंडित रघुपत सिंह, भाजपा अध्यक्ष विकास गुप्ता, राजेंद्र सहदेव, विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, गजराम वाल्मीकि, आतिफ कमाल पाशा, इमरान पाशा, असादुल्लाह प्रधान, मोहम्मद साजिद प्रधान आदि बहुत से कार्यकर्ता शामिल रहे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से की भेंट।

वाई आई एस न्यूज़। संभल। यूपी।

 संभलः अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से भेंट करते हुए अपनी समस्याओं को रखा।


गुरूवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारी एकत्र होकर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र से उनके कार्यालय मे मिले ओर ज्ञापन सौंपते हुए मांग करते हुए कहा कि माहे रमज़ान मे अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलाया जाये ।

इस लिए की होली का त्यौहार और ईद का त्यौहार नजदीक है। मुख्य बाज़ार मे भी भीड़ भाड़ ज्यादा हो जाती है। वहीं एसडीएम से व्यापारियों से कहा कि वह नाले के उपर अतिक्रमण न करे सामान को अपनी दुकान के अन्दर ही रखे। किसी व्यापारी के साथ अनेतिक कार्यवाही नहीं की जाएगी। 


इस दौरान ज्ञापन देने एवं वार्ता करने वालों मे जिलाध्यक्ष हाजी कासिम, चैयरमेन गौरी शंकर चौधरी, नगर अध्यक्ष शाकिर अली वास्ती, संगठन मंत्री नबील अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी बब्बू, हर्षित शर्मा, अभिषेक चर्तुवेदी, विनय चंद्रा, सौरभ श्रीमाली, मुजीव उर रहमान,जमील उर रहमान, अरविन्द प्रजापति, सुबहान खान, मीडिया प्रभारी फरज़ंद अली वारसी आदि मौजूद रहे।

Wednesday, March 13, 2024

भाजपा नेत्री की सूचना पर गौ वंश का किया गया उपचार।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद। यूपी।

 

दिनांक 10 /3/2024 समय 10:30 बजे लगभग राजा का सहसपुर मिल पुल के नीचे एक नंदी महाराज का ट्रेन से टकराने के कारण एक्सिडेंट हो गया जिसके कारण नंदी महाराज का पैर कट गया । 


उसी रात नंदी महाराज का ट्रीटमेंट डॉक्टर गीता शर्मा ,और RPF (शिवराज , धीरेन्द्र सिंह, सत्येंद्र) और पशुपालन विभाग (मुनेंद्र, शिवेंद्र ) जी के सहयोग से नंदी महाराज का ट्रीटमेंट कराया गया। जिसमें गौ रक्षक टीम 002 भी उपस्थित रहीं।

आज दिनांक 12/03/2024 को पुनः इसका ट्रीटमेंट कराया गया जिसमें पशुपालन विभाग के डॉक्टर नीलमणि जी और भाजपा नेत्री डॉक्टर गीता शर्मा जी एवं गौ रक्षक टीम 002 भी उपस्थित रहीं।




शिव सैनिकों ने की पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।

शिव सैनिकों ने की पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग।


मुरादाबाद में मंगलवार को शिवसैनिकों द्वारा आशियाना प्रथम पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग को लेकर शिदें गुट के जिलाध्यक्ष गुड्डू सैनी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने नगर आयुक्त के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया। 

जिसमें आशियाना प्रथम में रेड सफायर होटल के पीछे स्थित पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने के साथ ही पार्क के सौंदर्यकरण की मांग की है। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के गौरव हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना महानगर में होनी चाहिए। आशियाना प्रथम में रेड सफायर होटल के पीछे, काठ रोड पर जो पार्क है, वर्तमान समय में जीर्णोद्धार अवस्था में है। उस पार्क को विकसित कर उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करते हुए इस पार्क का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखा जाना चाहिए। 

ज्ञापन की प्रति नगर विकास मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। 

इस दौरान राकेश कुमार प्रजापति महानगर प्रमुख युवा सेना, मौ. कासिम जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कपिल देव जिला कार्यालय प्रभारी, ठाकुरदास सैनी जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार सेना समरपाल सिंह, मौ. कासिम जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राजेन्द्र कश्यप, तिलक सैनी, अनिल कुमार, मुकेश वर्मा, रवि कुमार, मतीन खान, राजेश सैनी, रिंकू आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वाईआईएस न्यूज़ के लिए-मुरादाबाद से सुनील दिवाकर की रिपोर्ट।

Tuesday, March 12, 2024

बिलारी के रूस्तमनगर सहसपुर के प्रधान पति पर हुआ मुकदमा, बल्बा तथा कई धाराओं में मुकदमा हुआ पंजीकृत।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद। यूपी।

बिलारी के रूस्तमनगर सहसपुर के प्रधान पति पर हुआ मुकदमा, बल्बा तथा कई धाराओं में मुकदमा हुआ पंजीकृत। मंदिर कमेटी अध्यक्ष की शिकायत पर हुआ मुकदमा।

मामला मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना अंतर्गत गांव रूस्तम नगर सहसपुर का है जहां के शिव मंदिर कमेटी सहसपुर का अध्यक्ष है। जिन्होंने बताया कि कमेटी के अंतर्गत हर वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात का आयोजन किया जाता है और शिव बारात से पूर्व 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ किया जाता है इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को भी रहती है। 


अमन कमेटी की बैठक में 03/03/2024 को बिलारी थाने में सफाई का मुद्दा प्रमुखता से बताया गया परंतु पूर्व सूचना के बावजूद 07/03/2024 तक, कार्यक्रम आरंभ होने तक मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सफाई नहीं हुई तो अध्यक्ष होने के नाते लगभग 9 बजे गंदगी के फोटो खींचकर सहसपुर चौकी व X (पूर्व ट्विटर) पर DM मुरादाबाद, मुरादाबाद पुलिस व CDO मुरादाबाद को टैग करके अपनी समस्या बता दी थी।



उसके कुछ देर बाद ही ग्राम प्रधान सलीम पुत्र सुलेमान निवासी इमली चौक प्रधान प्रतिनिधि मंदिर पर चार पाँच लोगों के साथ लेकर आए और उनके पास हथियार भी थे। 

सचिन सक्सेना, दीपक अवस्थी, नितिन पूरी, अंकित शमी आदि कमेटी के सामने गाली गलौच करने लगा चूंकि मंदिर पर रामायण पूजन हो रहा था। 

उसी समय मुस्लिम वर्ग का होने के कारण पूजा के कार्य में गाली गलौच का प्रयोग करके विघ्न डालने का प्रयास करने लगे और कहा कि शिव बारात निकाली तो जान से मार देंगे और मुझे इन लोगों से जान माल इज्जत, आबरू का खतरा भी बहुत है शिव बारात के आयोजन की जिम्मेदारी शिव मंदिर कमेटी पर होती है इसलिए माहौल न बिगड़े अतः हम लोगो शांति बनाए रखी। 

परंतु प्रधान प्रतिनिधि के व्यवहार से यह प्रतीत हुआ कि वह माहौल खराब करने हेतु हमको उकसाने चाह रहे थे जिससे सहसपुर का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ जाए और शिव बारात में विघ्न उत्पन्न हो। 

चूंकि सहसपुर सहसपुर ग्राम एक अति संवेदनशील ग्राम में आता है, जिम्मेदार प्रतिनिधि होने के नाते उनकी माहौल को बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

इस पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर ने आरोपी सलीम के खिलाफ़ में जान से मरने की धमकी हथियारों के साथ ग्रोह बंध होकर आना तथा धार्मिक कार्य में अड़चन तथा सांप्रदायिक माहौल खराब करने की चेष्टा आदि सुसंगत धाराओं मुकद्दमा पंजीकृत करके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए की मांग को लेकर बिलारी कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया था।

जिससे की सहसपुर की शिव बारात का माहौल न बिगड़े और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और कमेटी के लोग और जनता में इस बात का बहुत आक्रोश है।

इसी के दृष्टिगत बिलारी पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।




बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...