Friday, December 15, 2023
बिलारी के ढकिया नरू गांव में डीआरपीएस स्कूल के प्रबंधक के घर चोरी, ताले तोड़कर लाखों का माल किया साफ।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद । यूपी।
बिलारी के ढकिया नरू गांव में डीआरपीएस स्कूल के प्रबंधक के घर चोरी, ताले तोड़कर लाखों का माल किया साफ।
पुलिस ने पहुंचकर जांच की शुरू।
मामला बिलारी के ढकिया नरू गांव में डीआरपीएस स्कूल के प्रबंधक विचित्र बन्धु के घर का है जहां चोरों द्वारा ताले तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया।
तथा घर में रह रहे किराएदार के कमरे का ताले तोड़कर भी हाथ साफ़ कर दिया।
आपको बता दे गृह स्वामी विचित्र बन्धु पिछले दो वर्षों से ग्राम पंवासा जिला संभल में रहते है।
प्रार्थी के घर पिछले एक वर्ष से एक किरायेदार आर्दश रहता है, जिसकी मोबाईल की दुकान सब्जी मण्डी मिल पर है ।
वह कल 14 दिसंबर को अपने साले को देखने के लिए मुरादाबाद फोटोन हॉस्पिटल में गया तथा जो किसी कारणवश वह रात को आ नही सका।
तथा उसकी अनुपस्थिति में घर में कुछ अज्ञात चोर घुस गये, और घर से 8 सोने की चीजें व 4 चांदी की चीजें करीब 3 लाख रूपयें का माल चोरी कर लिया गया।
तथा किरायेदार का भी लगभग 40 हजार नगद, व 5 सोने की चीजें करीब 80 हजार की चोरी किरायेदार की भी चोरी हो गई।
आपको बता दे कि इनके डीआरपीएस स्कूल में भी करीब 4 से 5 बार चोरी हो चुकी है और हर बार पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने के कारण चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
आज चोरी होने की सूचना पर घर पहुंचे गृह स्वामी विचित्र बन्धु ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बिलारी कोतवाली पहुंचकर चोरी का प्रार्थना पत्र सौंपा।
इधर बिलारी पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात की है ।
15 दिसंबर से भारतीय किसान संघ चलायेगा सदस्यता अभियान।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी ।
15 दिसंबर से भारतीय किसान संघ चलायेगा सदस्यता अभियान।
भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर जिला मुरादाबाद की बैठक में 50000 की सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीति बनाई गई।
सदस्यता अभियान 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 50000 किसानों को जोड़ा जाएगा।
सर्वप्रथम, किसान संघ के छजलैट के ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय सोमपाल सिंह की असमय निधन होने पर तथा बिलारी के कार्यकर्ता सरकार मनोहर सिंह की माता जी के निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक को प्रांत उपाध्यक्ष और मुरादाबाद जिला प्रभारी चौधरी नरेंद्र सिंह जी, प्रांत मंत्री चौधरी जितेंद्र जी, प्रांत जैविक प्रमुख जुगनेश राघव जी और मुरादाबाद विभाग संगठन मंत्री रमेश जी ने संबोधित किया।
Thursday, December 14, 2023
भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बेसहारा घायल गोवंशों का कराया उपचार भेजा गौशाला।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद । यूपी।
भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बेसहारा घायल गोवंशों का कराया उपचार भेजा गौशाला।
बिलारी: तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से लोगों द्वारा मिली सूचना पर समाज सेवी ब जीव जन्तु प्रेमी भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने बेसहारा घायल गोवंशों का उपचार कराया साथ ही ठीक होने पर विकास खंड अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह जी की सहायता से गौशाला में शिफ्ट भी कराया ।
कुबेर सिंह चौहान ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज के प्रयासों से जिले में कई गौशालाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि बहुत जल्द पूरा हो जाएगा अब जल्द ही सभी बेसहारा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित किया जायेगा साथ ही लोगों से अपील की कोई भी अपने पालतू गोवंशों को बेसहारा न छोड़ें क्योंकि जिसने आपको दूध पिलाया है उसको दर दर भटकने को न छोड़ें ये बहुत ही निंदनीय है साथ ही कुबेर सिंह चौहान ने बिलारी तहसील क्षेत्र अमरपुरकाशी के गौसेवक तेजभान सिंह राघव की मिसाल दी उन्होंने अपनी निजी भूमि में मधुबनी गौशाला बना कर बेसहारा घूम रहे गोवंशों को बिना सरकारी सहायता के 55 गोवंशों को संरक्षित कर सेवा कर रहे हैं इस पावन कार्य के लिए शुभकामनायें दीं! कुबेर सिंह चौहान ने साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने पालतू गोवंश को अगर छोड़ता है तो उसकी जानकारी हमारे संगठन के किसी भी व्यक्ति को दे दें उस पर कड़ी कार्यवाही भी करायेंगे।
कुंदरकी में लगा पशु आरोग्य मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।
वाई आई एस न्यूज़। कुंदरकी। बिलारी । मुरादाबाद। यूपी ।
कुंदरकी में लगा पशु आरोग्य मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।
बिलारी तहसील के कुंदरकी ब्लॉक में ग्राम मिलक वाहपुर में दीनदयाल उपाध्ययाप पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम गौमाता का पूजन बीडीओ कुन्दरकी भवानी प्रभाद शुक्ल ने किया तथा मेले का उद्घाट्न कुन्दरकी ब्लॉक प्रमुख गुलाम जिलानी ने किया।
मेले में पशु चिकित्साधिकारी कुन्दरकी डॉक्टर आलोक सिंह एवम् पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार माथुर, सालिम, अहसान, नितिन तोमर, कमल व राहुल आदि ने पशुओं की चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, एवम्, बछडो का बंधियाकरण किया गया, मेले में 220 पशुओं का उपचार किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर जानकारी प्राप्त की तथा लाभ प्राप्त किया।
आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से गौवंश संवर्धन के लिए सरकार के उत्कृष्ट प्रयास चल रहे है इसी के अंतर्गत गौशालाएं, हर ब्लॉक, पंचायत स्तर पर पशु आरोग्य मेले का आयोजन किए जा रहा है।
Monday, December 11, 2023
बिलारी के अचल सक्सेना का भारत तिब्बत पुलिस बल में चयन होने पर हर्ष का वातावरण।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी। मुरादाबाद । यूपी ।
बिलारी जनपद मुरादाबाद की तहसील बिलारी में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निकट मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना के अनुज पुत्र अचल सक्सेना का महज 22 वर्ष की उम्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में चयन होने पर हर्ष का वातावरण है
अचल सक्सेना ने सीमित संसाधनों के चलते अथक परिश्रम और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है
आईटीबीपी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में देश भर में लगभग 167 पदो पर चयन किया गया है जिसमें अचल सक्सेना को 18 वी रैंक प्राप्त हुई है जिससे उनके घर परिवार और शुभ चिंतकों में हर्ष का वातावरण है अनेक राजनैतिक नेताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं ।
Thursday, December 7, 2023
शिवसेना द्वारा विजय दिवस के रूप में मनाया गया 6 दिसंबर।
वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
शिवसेना द्वारा 6 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए पूरे जिले व महानगर में शिवसेना पदाधिकारियों ने कार्यक्रम किया ।
शिवसेना जिला प्रमुख के नेतृत्व में आज पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम माननीय भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व माननीय बालासाहेब ठाकरे जी के चित्र पर तिलक लगा करके भारी संख्या में शिवसैनिकों ने हाथ में भगवा ध्वज लेकर व भगवा पका डाल करके तिलक लगा करके कलावा बांध करके विजय दिवस की रैली के लिए जय भवानी जय शिवाजी का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े।
शिवसैनिकों के उद्घोष से वातावरण भगवा मय में हो गया। शिवसेना के जिला प्रमुख को पुलिस बल चारों तरफ से घेर लिया व विजय जुलूस ना निकालने के लिए चेतावनी दी।
शिवसेना जिला प्रमुख की इस विषय पर इंस्पेक्टर कोतवाली से नोक झोंक हो गई। भारी पुलिस बल एकत्रित करके विजय जुलूस को रोक दिया। शिवसैनिकों ने नारेबाजी की।
शिवसेना जिला प्रमुख व पदाधिकारियों की उच्च अधिकारियों माननीय एसपी सिटी महोदय व सीओ कोतवाली से वार्ता के उपरांत शिव सैनिकों को महा आरती के लिए खुशहाल नगर मंदिर पर पुलिस बल द्वारा महा आरती करवाई गई।
शिवसेना जिला प्रमुख ने इसे हिंदू सरकार भगवा सरकार में हिंदुओं का उत्पीड़न बताया।
कार्यक्रम में माननीय वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर उमेश ठाकुर बादाम सिंह राहुल सिंह अमन ठाकुर सरदार इंद्रजीत सिंह दीपक सक्सैना भारत अरोरा सचिन नारंग जुगनू सोनकर टिंकू सैनी हर्ष सिंह अंकुर टंडन पंकज पाल अशोक सैनी आदि ने भाग लिया।
तहसील स्वार विधायक शफीक अंसारी के बेटे उमेर अंसारी ने रॉयल फार्मेसी का फीता काटकर किया उद्घाटन।
वाई आई एस न्यूज़। स्वार । रामपुर । यूपी ।
तहसील स्वार विधायक शफीक अंसारी के बेटे उमेर अंसारी ने रॉयल फार्मेसी का फीता काटकर किया उद्घाटन।
विधायक शफीक अहमद अंसारी के पुत्र उमेर अंसारी ने रॉयल फार्मेसी स्वार बिलासपुर रोड का फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के मौके पर विधायक पुत्र उमेर अंसारी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया रॉयल फार्मेसी के मालिक जलीस अहमद अंसारी ने विधायक पुत्र उमेर अंसारी को हार पहनाकर स्वागत किया ।
रॉयल फार्मेसी पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेगी इस मौके पर जलीस अहमद अंसारी, आरिफ प्रधान, रागिब हुसैन, मोहम्मद फैज़ खालिद अली, शकील हाजीजी, इदरीश खां, इरफान अल्वी, शाहनवाज खान, आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...




















