Thursday, December 14, 2023

भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बेसहारा घायल गोवंशों का कराया उपचार भेजा गौशाला।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद । यूपी। भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बेसहारा घायल गोवंशों का कराया उपचार भेजा गौशाला।
बिलारी: तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से लोगों द्वारा मिली सूचना पर समाज सेवी ब जीव जन्तु प्रेमी भारतीय हिन्दू परिषद गौरक्षा दल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने बेसहारा घायल गोवंशों का उपचार कराया साथ ही ठीक होने पर विकास खंड अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह जी की सहायता से गौशाला में शिफ्ट भी कराया ।
कुबेर सिंह चौहान ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महाराज के प्रयासों से जिले में कई गौशालाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि बहुत जल्द पूरा हो जाएगा अब जल्द ही सभी बेसहारा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित किया जायेगा साथ ही लोगों से अपील की कोई भी अपने पालतू गोवंशों को बेसहारा न छोड़ें क्योंकि जिसने आपको दूध पिलाया है उसको दर दर भटकने को न छोड़ें ये बहुत ही निंदनीय है साथ ही कुबेर सिंह चौहान ने बिलारी तहसील क्षेत्र अमरपुरकाशी के गौसेवक तेजभान सिंह राघव की मिसाल दी उन्होंने अपनी निजी भूमि में मधुबनी गौशाला बना कर बेसहारा घूम रहे गोवंशों को बिना सरकारी सहायता के 55 गोवंशों को संरक्षित कर सेवा कर रहे हैं इस पावन कार्य के लिए शुभकामनायें दीं! कुबेर सिंह चौहान ने साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने पालतू गोवंश को अगर छोड़ता है तो उसकी जानकारी हमारे संगठन के किसी भी व्यक्ति को दे दें उस पर कड़ी कार्यवाही भी करायेंगे।

No comments:

Post a Comment

सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को मिले मृत्युदंड, कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर की मांग।

बिलारी: मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर बिलारी में कश्यप समाज के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। भारी तादाद में कश्यप समा...