Sunday, December 31, 2023
भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चा के जिला मंत्री पर जानलेवा हमला।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद ।
मुरादाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक के जिला मंत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल।
मुरादाबाद जनपद के तहसील बिलारी के बगरौआ गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मौर्चा) बाबू हुसैन को गांव के विपक्षी द्वारा जानलेव हमला कर दिया तथा बुरी तरह से मारपीट की गई जिससे भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
सूत्रों के अनुसार गोली चलने की भी सूचना मिली है ।
कुंदरकी पुलिस थाने में दिया शिकायती पत्र।
विधायक ने लोगो को नववर्ष को प्रेमपूर्वक मनाने का किया आह्वान।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी।
विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने लोगो को नववर्ष को प्रेमपूर्वक मनाने का किया आह्वान।
बिलारी। नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने वर्ष 2023 के अंतिम दिन पर जनता दरबार लगाकर जनता को प्यार भरा संदेश दिया। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सर्वप्रथम क्षेत्र से आए अनेक लोगों की जन समस्याएं सुनी उसके बाद में विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने नववर्ष 2024 में आपसी एकता प्यार आपसी एकता , भाईचारा और सौहार्द को कायम रखने की अपील के साथ मनाने की अपील की। कहा कि वर्ष 2023 बीत रहा है और और नए साल का आगाज प्रेमपूर्वक करें। इस अवसर पर रत्नेश यादव, विकेश, मुकेश कुमार, विजयपाल, ब्रजेश यादव, मोहम्मद फरमान, रईस अहमद, सिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे।
हर समय प्रकृति के सानिध्य में रहें।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश।
हर समय प्रकृति के सानिध्य में रहें।
वर्ष 2023 के अंतिम दिन और नये साल 2024 के आगमन पर प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के तत्त्वाधान में प्रकृति पर्यावरण जागरूकता संरक्षण और संवर्धन हेतु ग्राम झनकपुरी में दिव्य औषधीय वृक्ष लाल चंदन और हरड़ बहेडा का पौधा रोपित किया गया।
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि यह पौधे श्रीरामचंद्र की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ अयोध्या में शामिल होने आये ट्रीमेन रामप्रकाश रवि सुपेल बिहार ने सप्रेम भेंट किये थे।
अब यह दिव्य पौधे हमारे गाँव में पुष्पित और पल्लवित होकर आसपास के क्षेत्र के लाभकारी और सहयोगी बनेंगे।
हरे पेड़ पौधे प्रकृति में धरा को हरा भरा बनाकर प्रकृति का हरित कवच बढ़ाते हुए प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
अत: हमें प्रकृति के सानिध्य में रहते हुए सभी के साथ सामंजस्य बनाते हुए स्वस्थ और मस्त प्रसन्न जीवन व्यतीत करना चाहिए।
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट का प्रत्येक सदस्य नये साल 2024 में प्रकृति रक्षक के रूप में हमेशा तत्पर रहेगा।
दिव्य औषधीय पौधों लाल चंदन और हरड़ बहेडा रोपण के समय प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर बाल प्रकृति प्रेमी गुंजिता पाल , संस्थापक महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ब्रांड एम्बेसडर नगर निगम मुरादाबाद , ऑक्सीजन बॉय बाल प्रकृति प्रेमी यवन पाल , तोताराम , कृपो देवी , भाई राजेश सिंह , रामवती देवी , विमला देवी , लक्ष्य लोकेंद्रसिंह पाल , हरवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Friday, December 29, 2023
सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट द्वारा किशोरी जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।
सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट द्वारा किशोरी जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।
मुरादाबाद में शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक के समुदाय में सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट द्वारा पार्टेज कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किशोरी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि कार्य श्रृंखला में मानव तस्करी रोधी इकाई, एंटी रोमियो, साइबर अपराध तथा स्वास्थ विभाग द्वारा दिसम्बर माह मे प्रशिक्षण के क्रम में कराया गया। सिविल डिफेंस के एडीसी सतीश कुमार और स्टॉफ ऑफिसर शरीफ़ अहमद एडवोकेट नें बच्चियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और आग से बचाव, प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप आदि होने पर किस तरह से आप खुद का और अपनें परिवार का बचाव कर सकते हैं।
इस मौके पर सार्ड संस्था से कार्यक्रम समन्वयक लोतीका जैकब, श्रृद्धा शर्मा, ऐनुल नाज़, रुखसार जमील आदि ने किया।
मुरादाबाद से सुनील दिवाकर की रिपोर्ट।
Thursday, December 28, 2023
2024 चुनाव से पहले खुशखबरी। 10 रुपए तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।
वाई आई एस न्यूज़। दिल्ली ।
2024 चुनाव से पहले खुशखबरी। 10 रुपए तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम।
केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती होने जा रही है, पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है, जल्द ही यह राहत लोगों तक भी पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है, सूत्रों की मानें तो पेट्रोल डीजल की कीमतों में जल्द हो बड़ी कटौती हो सकती है। बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर तक कीमत कम करने पर विचार कर रहा है, कीमतों में कटौती का कुछ हिस्सा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की तरफ से आएगा, वित्त मंत्रालय के पास दाम घटाने के अलग अलग विकल्प तैयार हैं।
सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर अलग-अलग मसौदे प्रधानमंत्री कार्यालय के पास भेजे हैं, इसपर केवल पीएम की मंजूरी का इंतजार है. इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों की बात करें को ब्रेंट क्रूड की कीमतें 78.71 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गई है, देश में इनकी कीमते मूल रूप से इंटरनेशनल कीमतों पर भी निर्भर करती हैं, पेट्रोल- डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा काफी एक्साइज ड्यूटी भी लगाई जाती है, साथ ही राज्य सरकारें इनकी कीमतों पर वैट लगाती है।
मौजूदा वक्त में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 पैसे है। वहीं, राजस्थान में यह 109.34 रुपये का मिल रहा है। हरियाणा में 97.31, यूपी में 97.05 और पंजाब में 98.45 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिलता है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में यह 89.62 प्रति लीटर, यूपी में 90.16, पंजाब में 88.57 और हरियाणा में 90.16 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, अगर पेट्रोल-डीजल के दामों में काटौती की जाती है तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Wednesday, December 27, 2023
सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने यूपी के युवाओं का दी बड़ी राहत।
वाई आई एस न्यूज़। लखनऊ। उत्तर प्रदेश।
UP Police Constable Bharti: सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने यूपी के युवाओं का दी बड़ी राहत।
यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकरी देते हुए लिखा कि युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकरी देते हुए लिखा कि युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीएम योगी ने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट का आदेश जारी करेगा।
27 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तर से चलाये जा रहे अभियानों की थानेवार की समीक्षा।
वाई आई एस न्यूज़। कोटद्वार । उत्तराखंड।
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तर से चलाये जा रहे अभियानों की थानेवार की समीक्षा।
किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों की लगाई क्लास।
कोटद्वार। वर्तमान में मुख्यालय स्तर से चल रहे किरायेदारों का सत्यापन, गैर जमानती वारण्ट, कुर्की वारण्ट की शत-प्रतिशत तामिल करने एवं जनपद स्तर पर शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग एवं ओवर लोडिंग करने वालों के विरूद्ध चालाये जा रहे अभियानों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समीक्षा कर समस्त थाना प्रभारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। श्रीमती चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। जिस सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही करते हुये 376 किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं सत्यापन न करने वाले 23 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत चालानी कार्यवाही कर न्यायालय को प्रेषित किये गए साथ ही 38 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही में अपेक्षाकृत कार्यवाही न किये जाने पर आपत्ति प्रकट करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुये अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट एनबीडब्ल्यू/ कुर्की वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुये 11 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया एवं अभियान के दौरान 16 अभियुक्त न्यायालय में रिकॉल/हाजिर हुये। शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें दिये जाने हेतु सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत फुटपाथ व सड़कों पर अनावश्यक रूप से परमानेंट वाहनों को खड़ा करने वालों, रैश ड्राइविंग करने एवं ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कार्यावाही करते हुये शराब पीकर वाहन चलाने पर 33, रैश ड्राइविंग करने पर 79 एवं ओवर लोडिंग करने वाले 267 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि समस्त थाना प्रभारियों द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के डोजियर भरकर समय से पुलिस कार्यालय को प्रेषित नहीं किये जा रहे है, जिससे एन ए एफ आई एस सॉफ्टवेयर में अपराधियों का डाटा समय से अद्यतन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के डोजियर मय फिंगर प्रिंट को समय से भरकर पुलिस कार्यालय को प्रेषित करने हेतु कड़े निर्देश दिये। इसके अलावा नववर्ष संध्या के दौरान जनपद में आमजनमानस एवं पर्यटकों द्वारा होटलों, रेस्तराओं एवं घरों में नववर्ष के स्वागत हेतु आतिशबाजी एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है, जिसके दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ आमजन एवं पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, पर्यटकों को सही मार्गदर्शन, सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ हुंडदंग करने वालों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक।
बिलारी: इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक, गन्ना समिति के थे निर्विरोध डेलीगेट, मदरस...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...
-
गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार। बीते ...















