Wednesday, August 13, 2025

भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलारी द्वारा नगर बिलारी में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा।

भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलारी द्वारा नगर बिलारी में आयोजित तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर पौडा खेड़ा मंदिर से बाजार, नई सड़क और चंदौसी रोड होते हुए गन्ना समिति बिलारी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों के साथ अपने भाव प्रकट कर रहे थे। 
इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोग अपने देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित कर रहे हैं। यह यात्रा देश की आजादी के जश्न का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करती है। 

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष मंगल सेन सैनी चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत महमूदपुर माफी चंद्रपाल सैनी जिला महामंत्री गन्ना समिति के चेयरमैन विजय सिंह राकेश कश्यप ऋषिपाल सिंह पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विश्वास यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह सत्यवीर सिंह सुनील राठौर भूरे सिंह फौजी राकेश यादव सभासद निहाल सिंह सभासद दानवीर शर्मा सभासद देवेश शर्मा सभासद अभिषेक पांडे सभासद ब्रज रतन प्रजापति सभासद सुमित गुप्ता सभासद यश प्रताप मेघपाल सिंह डॉ गीता शर्मा डॉ विश्वास शर्मा जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी सुनील चौधरी गोपाल यादव डॉ राजीव सैनी मेघपाल सिंह आनंदी प्रसाद प्रजापति किशन लाल प्रजापति अंकुर भटनागर प्रेमपाल पासी पूर्व मंडल अध्यक्ष केके गुप्ता धर्मेंद्र गांधी जिला मंत्री मुकुल पांडे अमित चौधरी सुमित चौधरी शकील अहमद उदयराज सिंह सुरेंद्र शर्मा नवनीत यादव राजीव शर्मा मनोज प्रजापति अभिलाष गौड़ सचिन शर्मा विकास चौधरी नरेश ढाका युवा मोर्चा जिला मंत्री अभिषेक राठौर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट रवि पासी दयाराम मौर्य हेमंत शर्मा वीरपाल कोली अमित चौधरी टिंकू मौर्य कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।

Friday, August 8, 2025

रक्षाबंधन पर्व पर रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में हुआ प्रतियोगिता आयोजन।

आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को रानी प्रीतम कुंवर स्कूल, सहसपुर, बिलारी में अंतर्सदनीय राखी एवं पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

इस अवसर पर  कक्षा  नर्सरी   से कक्षा १ तक  के विद्यार्थियों  ने  राखी और पतंग के चित्रों को रंगों  से सजाकर  अपने -अपने  कलात्मक कौशल का परिचय दिया । वहीं  प्रथम  ग्रुप (कक्षा -२ से ५तक) एवं  द्वितीय ग्रुप  (कक्षा ६-९ तक ) मे छात्राओं ने रंग -बिरंगे  धागों , मोतियों आदि से  राखियां  बनायीं  तो  छात्रों  ने  रंगीन  
कागजों  से विभिन्न  आकृतियों  की पतंगें  बनायीं।  सुंदर 
सजीली राखियां  और‌ पतंगें  छात्र - छात्राओं  की कलात्मकता का परिचय दे रहे थे । 

तृतीय ग्रुप (कक्षा -१०) ने इन राखी  और  पतंगों  से  जुडे  रक्षाबंधन पर्व  के महत्तव पर १०० शब्दों  का निबंध  लिखकर  अपने लेखन  कौशल  का  परिचय दिया। इस प्रतियोगिता के विजेता  का चयन विद्यालय के प्राचार्य  श्री  रंजीत  ईश्वर और श्री  परमानन्द सक्सेना जी  द्वारा  किया गया ।उन्होंने  विद्यार्थियों  के  कौशल की
भूरि -भूरि  सरहाना की और उत्साहवर्धन किया ।

प्रतियोगिता  परिणाम  इस प्रकार रहे -----
ग्रुप -१  (कक्षा -नर्सरी ) -खुली प्रतियोगिता 
  प्रथम ---पार्थ
द्वितीय -- फाउम  
तृतीय ---प्रियल  
कक्षा -- एलकेजी -ए                     एलकेजी -बी
प्रथम --मन्नत , जुनैरा।               प्रथम -रिजा फातिमा
द्वितीय --इरा।                           द्वितीय -सारिम
तृतीय -- रोशन                       तृतीय -अतिका सिद्दिकी 
कक्षा - यूकेजी -ए                     यूकेजी -बी --
प्रथम --रमशा                           प्रथम- तलहा
द्वितीय -मरियम।                        द्वितीय -हुदा
तृतीय -- वेदांत                            तृतीय --मजीबन
ग्रुप -२ ---(कक्षा -२-   राखी  निर्माण                            पतंग  निर्माण
प्रथम  - अलिशा (रोज हाउस)        अरमस (लोटस )
द्वितीय - आकृति (लोट्स )             आरव (रोज) 
तृतीय - खिरद (लोटस )                  अरशद (ट्यूलिप)
ग्रुप -२   (कक्षा ६-९)---
    राखी निर्माण                              पतंग निर्माण  
प्रथम- सिदरा (लोटस हाउस)             सानिब (लिली) 
द्वितीय - दरक्षा(लिली हाउस)।           अबू जमाल (रोज
तृतीय - आलिया(रोज हाउस )            संस्थान (रोज)
कक्षा -१० (निबंध प्रतियोगिता)
  प्रथम ---करिशा (ट्यूलिप)
 द्वितीय -- सोनम सिंह (लोटस )
  तृतीय-- हंशिका(ट्यूलिप) / गौरी (लोटस)
समस्त प्रतियोगिताएं  सांस्कृतिक  गतिविधि  प्रभारी श्रीमती नताशा वार्ष्णेय के साथ श्रीमती नायला खान ,तनु शर्मा, सोनाक्षी  गुप्ता ,  निदा खान , हिमांशी शर्मा, महक खान एवं सुजाता  के  सहयोग से सम्पन्न  की गईं ।

Wednesday, August 6, 2025

तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक।

तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। 
आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव डॉक्टर नरेश पाल सिंह द्वारा बिलारी के अमरपुर काशी निवासी तेजभान सिंह राघव को मुरादाबाद जिले का संयोजक/ सदस्यता अभियान प्रभारी मनोनीत किया गया।




Thursday, July 31, 2025

भाजपा कार्यकर्ता चेतन सैनी के निधन पर की शोकसभा।

भाजपा कार्यकर्ता चेतन सैनी के निधन पर की शोकसभा।
आज भाजपा मण्डल बिलारी के कैंप कार्यालय पर हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता चेतन सैनी के मंडी समिति प्रकरण में आत्महत्या करने पर शोक प्रकट किया, साथ ही मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही सरकार से यह मांग की गई कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो तथा कार्यकर्ता के परिवार को न्याय मिले। 
शोकसभा पर मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा, विधानसभा के संयोजक विश्वास यादव, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मेघपाल सिंह, प्रशांत चौधरी, नवनीत यादव, संजय शर्मा, अखिल कुमार, अतुल शर्मा, प्रदीप चौधरी, पंकज चौहान, इमरान पाशा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


बिलारी विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों ने उपमुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट।


उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से बिलारी विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की और बिलारी विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को रखा। 
समस्याओं को बताते हुए मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि बिलारी में कृषि मंडी की स्थापना नहीं हुई है जबकि कृषि विभाग को मंडी समिति बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध हो गई है।
जिसको शीघ्र ही मंडी समिति बनवाने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया साथ ही मण्डल अध्यक्ष पारस शर्मा ने जरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों की तैनाती नहीं है और न ही रात्रि प्रवास के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं रहता है, जिससे क्षेत्र की जनता जरगांव स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं से वंचित रहती है।
साथ ही बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं का का लाभ क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए अस्पतालों के बाहर हेल्प डेस्क बननी चाहिए जहां पर अस्पतालों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूर्ण जानकारी जनता को मिले इसके लिए एक कर्मचारी को नियुक्ति हो हेल्प डेस्क का प्रभावी रूप से शुरू किया जाना अति आवश्यक महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, पारस शर्मा एडवोकेट, रवि पासी, दयाराम मौर्य, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा गोपाल यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tuesday, July 29, 2025

हरियाली तीज के अवसर पर स्कूल में मनाया गया तीजोत्सव का त्यौहार।

हरियाली तीज के अवसर पर तीजोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर बिलारी के आर.जे.डी. पब्लिक स्कूल खंडौआ में मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई, इसमें सभी बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई गई।


इस मौके पर सबसे अच्छी मेहंदी लगाने वाली तीन बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सानिया सैफी, अंशु सागर, प्रियांशी सागर, नंदिनी, आफरीन, रिफा, नीलम, सोनम, कैक्शा, अलीना, रिजा, भावना भारद्वाज आदि रहीं तो वही स्टाफ में स्कूल प्रबंधक ठाकुर अनिल चौहान, सहायक अध्यापक इस्मा राशि कश्यप, शिवानी, उन्नति, प्रीतम कौर आदि मौजूद रहे।







Saturday, July 5, 2025

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत।

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत।


आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर विलंब से उपचार करने के समय मेडिकल कॉलेज जनपद मेरठ में उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। दरअसल पूरा मामला जनपद मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय हरिओम सैनी ठेले पर पकौड़ी बेचने का काम करता था। बताया गया कि पकौड़ी बेचते समय आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया जिसकी वजह से वह घायल हो गए। 

इस मामले में मृतक हरिओम सैनी के पुत्र प्रेम सैनी ने बताया कि 8 मई को पिता हरिओम सैनी अपने ठेले पर पकौड़ी बेचने गए थे, इस दौरान उनको एक आवारा कुत्ते ने काट लिया, उसके बाद घरेलू इलाज कराने के दो-तीन दिन बाद हालत बिगड़ने पर उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, प्रेम सैनी का कहना है कि 3 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी आनंद-फानन में फिर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज जिला मेरठ रेफर कर दिया गया, वहां मेरठ में उपचार के दौरान 3 जोलाई को उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


मुरादाबाद से YIS NEWS CHANNEL के लिए सुनील दिवाकर की रिपोर्ट। 

ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।

           नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना             सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...