Sunday, April 13, 2025

भगवान की हर लीला मानव कल्याण के लिए आचार्य शंभू शरण जी महाराज।

बिलारी। मुरादाबाद। वाई आई एस न्यूज़ । 

भगवान की हर लीला मानव कल्याण के लिए आचार्य शंभू शरण जी महाराज।


बिलारी नगर स्थित मंदिर पौड़ाखेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर तीर्थराज प्रयाग से आए कथा व्यास पूज्य शम्भु शरण जी महाराज ने उपस्थित जनमानस को भगवान श्री कृष्ण को विष लगाकर आई पूतना को मारने की अद्भुत कथा का प्रवचन किया। महाराज श्री ने त्रवर्त्र रक्षा सट्टा सुरक्षा कुमार कर गर्गाचार्य जी के द्वारा भगवान का नाम श्री कृष्णा लिखने की लीला का प्रसंग सुनाया। 


ग्वाल वालों के साथ माखन चोरी की लीला का प्रसंग सुनाते हुए अद्भुत झांकियों का भी दर्शन उपस्थित जनमानस को कराया गया। कंस के द्वारा भेजे गए रक्षा समूह ने ज्यादा उत्पादन मचाया तब नंद बाबा आदि गोपगन भगवान श्री कृष्णा सहित वृंदावन में निवास करने पहुंचे जहां वात्ससुर बकासुर अघासुर एवं रेणुका सूर्य से बड़े-बड़े राक्षसों को भगवान ने मार दिया। 


आज की कथा विराम होने के पूर्व 56 भोग लगाकर के गोवर्धन महाराज का पूजन पूरे भक्तों द्वारा किया गया एवं अपने बच्चों समाज और राष्ट्र की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई। 


आज की कथा में दूर-दूर से अनेक भक्त उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से कथा संयोजक देवेश शर्मा एडवोकेट नगर पालिका परिषद बिलारी एवं मुख्य अजमान दानवीर सिंह उनकी पत्नी पूनम सिंह मुंबई से पधारे महाराष्ट्र के यजमान शीतला प्रसाद उनकी पत्नी मिथलेश कुमारी कसौधन के साथ-साथ जयप्रकाश चंद्रा,विवेक चौधरी ,अंकुर यादव , अरविन्द शर्मा जी , रघुराज सिंह यादव (चेयरमैन साहब बिलारी), संजीव चौधरी , विजय पाल सिंह,अजय अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, अमरपाल सिंह, राजपाल सिंह (दारोगा जी),मोहन लाल शर्मा,डॉ देवेन्द्र शर्मा,अनुज कुमार, पंकज चौहान, आशीष जादौन, अजय अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शुभम शर्मा, अंकुर चंद्रा, मोंटी शर्मा, श्रीमती ओमवती,विक्की सक्सैना, विष्णु भगवान,पवन चंद्रा , आशीष कुमार शर्मा, प्रिया चौहान, गीता शर्मा, किरन चंद्रा, रूक्मेश देवी आदि उपस्थित रहे।



धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।

 बिलारी। मुरादाबाद। वाई आई एस न्यूज़ ।

धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव। 

बिलारी स्थित प्राचीन मंदिर प्रांगण पौड़ाखेड़ा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा में आज चौथे दिन धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। 

तीर्थराज प्रयाग से पधारे कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री शम्भु शरण जी महाराज प्रयागराज  ने आज की कथा कहते हुए व्यास जी ने कहा कि राजा रहूगण को धन का,पद का अहंकार था।


अभिमान भगवान का आहार है इसलिए जड़ भरत जी के द्वारा इस अभियान को मार कर उसे तत्व ज्ञान प्रदान किया गया। पूज्य महाराज श्री ने आज की कथा में आगे वर्णन किया की कैसे भगवान नारायण का नाम लेने से पापी अजामिल का भी उद्धार हो गया। 

कथा में कई ज्ञानवर्धक कथाओं को कहते हुए कथा व्यास ने कहा कि जब संसार आपका साथ छोड़ दे तो हम जीवों को केवल भगवान और सिर्फ भगवान के शरण में जाना चाहिए यह ज्ञान हमें महाराज के श्री मुख से गज और ग्राह की कथा में अच्छे तरीके से समझ में आया। 


दैत्यराज बलि के यज्ञ में भगवान वामन के द्वारा तीन पग भूमि माँगने एवं श्री राम जी के भी दिव्य चरित्र का वर्णन करते हुए पूरे पंडाल को मोहित कर दिया। आज पूरे पंडाल को फूल और गुब्बारों से सजाया गया क्योंकि आज की कथा में चतुर्थ दिवस भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 


बच्चों को खिलौने चॉकलेट टॉफी वितरण किया गया। कथा संयोजक देवेश शर्मा एडवोकेट सभासद नगर पालिका परिषद बिलारी ने बताया कि तीसरे दिन की कथा की बाद आंधी तूफान आने के कारण पंडाल को क्षति पहुंची थी लेकिन उनकी पूरी टीम एवं मित्रों सहयोगियों और युवाओं द्वारा पुनः पंडाल को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए सजा लिया गया। 


आज की कथा में मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव, पंकज चौहान, विवेक चौधरी, प्रांजल गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता,शमीम अहमद, सुधीर चौधरी,मोहन लाल शर्मा , अरविन्द शर्मा,रोहित पाराशरी, चन्दन डूडेजा, अक्षय गुप्ता, राकेश जी, विपुल गुप्ता, अनुज चंद्रा, अनुकूल राणा, राजेश शर्मा, पवन गौड़, दुष्यन्त चौहान, विनोद मिश्रा , गौरव चौधरी ,सुधीर कुमार गुप्ता, तेज सिंह ,नेमपाल सिंह ,अरुण ग्रोवर,कमल शर्मा,रामरूप शर्मा, प्रदीप शर्मा ,हरिओम चौधरी, प्रिया चौहान,किरन चंद्रा, रूक्मेश देवी, शोभा दीक्षित, निकिता चंद्रा, सीमा चौधरी, चंचल, नीरज शर्मा ,ममता शर्मा ,कविता शर्मा ,मंजू ,सीमा ,दीपा ,आशा शर्मा,आशा चौधरी ,एड० विक्रांत कुमार, पवन गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Friday, April 11, 2025

वार्ड 7 में लोगों से जनसंपर्क कर समस्याएं सुनी।

 वार्ड 7 में लोगों से जनसंपर्क कर समस्याएं सुनी। 

मुरादाबाद में गुरुवार को वार्ड 07 में पार्षद पंकज शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया। आपको बता दें

गांव/वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड 07 नवीन नगर- नया गांव के लोगों से पंकज शर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर संपर्क किया एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा की। 

जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से देहात विधानसभा से प्रत्याशी आदरणीय केके मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम जन में विश्वास एवं सहभागिता को बढ़ाना है। रिपोर्ट: सुनील दिवाकर मुरादाबाद संवाददाता 

Monday, March 31, 2025

उत्तराखंड में ब्याज माफियाओं के खिलाफ सिंघम बने सब इंस्पेक्टर विनय शर्मा की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

वाई आई एस न्यूज़। हरिद्वार । उत्तराखंड में ब्याज माफियाओं के खिलाफ सिंघम बने सब इंस्पेक्टर विनय शर्मा की ताबड़तोड़ कार्यवाही।


उत्तराखंड में ब्याज माफियाओं का आतंक इस कदर है कि अधिकतर लोग इनके चुंगल में फंस जाते है और आत्महत्या जैसे मामले में देखे गए है, बीते वर्ष में जहां इन ब्याज माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है तो वही अभी बहुत ब्याज माफियाओं का कारोबार फल फूल रहा है।

बीते वर्ष में उत्तराखंड के हरिद्वार तथा ऋषिकेश में कई ऐसे मामले देखने मिले थे जिस पर शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार तथा देहरादून से कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।

जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसपर हरिद्वार में हरिपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने ब्याज माफियाओं की जांच कर व्यापक कार्यवाही शुरू कर दी थी, जिसके बाद कई शिकायतकर्ताओं के मामले निबटाए और ब्याज माफियाओं पर नकेल कसी।

जिस कारण कई समाजसेवी संस्थाओं और लोगों ने इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह से मिलकर आभार जताया।


रिपोर्ट: दिनेश चौहान, हरिद्वार



Sunday, March 23, 2025

रविता चौधरी ने AIBE परीक्षा की उत्तीर्ण, जाट समाज ने जताई खुशी।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद: बिलारी क्षेत्र के टांडा अमरपुर गांव के निवासी ओमवीर सिंह की बेटी रविता चौधरी एडवोकेट ने AIBE की परीक्षा पास की है। 

अपनी उच्च शिक्षा श्याम सुंदर दास मैमोरियल कॉलेज से प्राप्त की है। रविता चौधरी के दो भाई हैं। एक भाई हरिओम चौधरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से मण्डल अध्यक्ष है। रविता चौधरी की माँ  राजेश कुमारी ग्रहिणी है। AIBE की परीक्षा पास करने पर परिवार व गाँवों के लोगों तथा क्षेत्र में जाट समाज द्वारा खुशी जताई गई ।

Monday, March 17, 2025

जन कल्याण योग ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा का शिविर का समापन।

वाई आई एस न्यूज़। हरिद्वार।



जन कल्याण योग ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा का शिविर का समापन भूपतवाला हरिद्वार में सहर्ष हुआ। जिसमें लगभग 70 से ज्यादा लाभार्थियों ने मिट्टी, जल, शोधन आदि प्राकृतिक चिकित्साओं द्वारा अपनी जटिल बीमारियों का इलाज करा कर लाभ प्राप्त किया जिसमें डॉ वेद, ज्ञान प्रकाश, डॉ विशाल महेंद्रू, स्वामी दिव्यानंद, मनोज योगी एवं मनीषा आदि उपस्थित रहे। 


मरीजों में लाभ लेने वालों ने चिकित्सा उपरांत प्राप्त लाभों का गुणगान किया एवं बेहद खुशी प्रकट कर विचार साझा किए। स्वामी जी ने अपने 15 साल के अनुभव को साझा किया एवं उनकी योग्य टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को आशीर्वाद एवं सम्मान देकर विदा किया। 



लाभार्थियों में दिल्ली से आने वाली अनीता ने बताया कि वह काफी समय से सर्वाइकल के दर्द से परेशान थी और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेकर दर्द में काफी आराम मिला। वही पुणे से आए हुए राजेश ने बताया कि वह अपने घुटने के दर्द से 3 साल से परेशान थे जिसमें उन्हें लाभ मिला। 


वहीं पंजाब से आए हुए चरणजीत सिंह ने बताया कि उनके कंधे में दर्द में उन्हें बेहद आराम मिला एवं मिट्टी पट्टी से पेट में होने वाले दर्द में भी बहुत आराम मिला।

Tuesday, March 11, 2025

बिलारी प्रेस क्लब ने सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

 

बिलारी प्रेस क्लब ने सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। 

मृतक के परिवार को आर्थिक रूप से एक करोड़ रुपए की मदद करे सरकार।

बिलारी। बिलारी प्रेस क्लब बिलारी के अध्यक्ष अफाक हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सोंपा गया। जिसमें सीतापुर में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको लेकर हत्यारों को सख्त सजा और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

 मंगलवार को एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीतापुर में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जिसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर पत्रकारिता जगत में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए की मदद दी जाए। 

पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए, पत्रकारों व उसके परिवार को सुरक्षा बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके अलावा पत्रकारों को ऑल इंडिया टोल फ्री की सुविधा दी जाए। 

इस दौरान मुख्य रूप से आफाक हुसैन, अवधेश शर्मा, वारिस पाशा, सरफराज सैफी, अशोक शर्मा, मोहम्मद आसिफ कमल, मुशाहिद हुसैन, सुरजन सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, मोबीन अहमद, हिलाल अकबर, राजकुमार कश्यप, तिलकराज चांदना, सनी सिंह, विशाल कुमार, विजय कुमार यादव आदि सहित अनेक पत्रकारगण मौजूद रहे।

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...