Friday, October 6, 2023

आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा कार्यालय पर हुआ बैठक का आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा कार्यालय पर हुआ बैठक का आयोजन।
मुरादाबाद में शुक्रवार को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करने के बाद भाजपा कार्यालय पर एक बैठक की गई इस बैठक में दो स्तरीय कार्य योजना बनाई गई हैं पहले योजना के मुताबिक महिलाओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा और दूसरी योजना में गांव, नगर के प्रत्येक बूथ पर जाकर नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिला आरक्षण बिल के विषय में महिलाओं से बातचीत की जायेगी, दोनों योजनाओं का मकसद बिल्कुल संसद में भारी बहुमत से पारित कराकर कानून का स्वरूप देने के लिए गांव-गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करना है।
पार्टी की योजना को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आकाश पाल की अध्यक्षता में इस योजना को बताया गया कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेई ने महिला आरक्षण बिल पास करने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी दलों के रोड़ा अटकाने से वह संभव नहीं हो पाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए विशेष सत्र बुलाया और लोकसभा में विधानसभा में 33% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी अब महिला मोर्चा की पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारी की जिम्मेदारी है, वह महिला मतदाता के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लेकर जाये पार्टी की कार्य योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मेलन होना है गांव से लेकर बूथ स्तर तक नारी सशक्तिकरण के लिए बैठक करनी है, कार्य योजना को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह महिलाओं से संपर्क और संवाद करना शुरू कर दें दूसरी बैठक में अनुसूचित मोर्चे के कार्यक्रम को जन जागरण करते हुए सभी अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जनसमूह से वार्तालाप करके उनको भाजपा की रीति और नीति के बारे में अवगत कराना है, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुकम सिंह, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, गजेंद्र चौधरी, राजपाल आर्य, बाबूराम लोधी, चौधरी ऋषिपाल सिंह, सचिन चौधरी, नवदीप यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी, सिंपल चौहान, पूजा राघव, अनूप सिंह, सुमित दिवाकर एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Wednesday, October 4, 2023

देश को जाति के नाम पर बांटता विपक्ष।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी । देश को जाति के नाम पर बांटता विपक्ष।
बिहार राज्य में जाति आधारित गणना सोमवार को सार्वजनिक की गई। यह रिपोर्ट नीतीश कुमार तथा लालू यादव की मिली जुली सरकार द्वारा पेश की गई। जिसमे विपक्ष की जाति के नाम पर देश को बांटने की साजिश सामने आई। भारत में जातिगत गणना ब्रिटिश काल में 1931 में की गई थी। यह गणना कांग्रेस सरकार द्वारा भी 2011 में की गई थी। इस गणना से समाज में भय का माहौल उत्पन हुआ। जिसमे उन्हें पता चलेगा कि उनकी संख्या समाज में घट रही है। तब उस समाज के लोग अपनी संख्या बढ़ाने का तेजी से प्रयास करेंगे। इससे देश की आबादी में तेजी से इजाफा होगा। जिससे जनसंख्या का संतुलन भी बिगड़ सकता है। जिससे राष्ट्र के संसाधनों पर अधिक भार पड़ेगा। और देश को भारी नुक्सान भी होगा। इसके अलावा इस जातीय गणना से देश का सामाजिक ताना बाना बिगड़ने का भी खतरा है। 1951 में देश के ग्रह मंत्री सरदार पटेल जी ने भी यह बात कह कर जातिगत गणना का प्रस्ताव खारिज कर दिया था और प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भी कहा गया कि यह विपक्ष द्वारा अपने भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश है। जिससे सभी समाज के लोगो विकास नहीं किया जा सके। सिर्फ एक ही समाज का विकास किया जाए। जिससे देश को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इस लिए देश में जाति के नाम पर गणना बन्द होनी चाहिए। अभिषेक राष्ट्रवादी (बिलारी) मुरादाबाद (लेख)

Tuesday, October 3, 2023

गौ विज्ञान अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र के लिए इक्कीस लाख का सहयोग।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।
विनय लोहिया ने दिया गौ विज्ञान अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र के लिए इक्कीस लाख का सहयोग। मुरादाबाद। महानगर के प्रसिद्ध निर्यातक डिजाइनकों एक्सपोर्ट ग्रुप के निदेशक विनय कुमार लोहिया ने डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त एवं सतीश अरोरा को इक्कीस लाख रूपये का चैक दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र के लिए निर्माण में सहयोग हेतु प्रदान किया। विदित है कि मुरादाबाद का लोहिया परिवार समाज सेवा के कार्य में सदैव अग्रणी रहने वाला है, लोहिया परिवार ने स्वयं से मंगूपुरा में एक बालिका विद्यालय का निर्माण करवाया है। मयूर विहार दिल्ली में एक मंदिर का निर्माण कराया है। गौ माता के भक्त लोहिया परिवार अनेकों गौशालाओं से भी जुड़ा है। विनय लोहिया ने इस अवसर पर यह कहा कि आप बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं आगे भी हम इसमें सहयोग करते रहेंगे। ज्ञाताव्य है कि मथुरा जिले के परखम में बन रहे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और विशाल नवनिर्माणाधीन दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र के लिए निर्माण में सहयोग के लिए अनेक समाजसेवियों ने आगे बढ़कर सहयोग किया है। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र मानव समाज के लिए गाय की उपयोगिता और गंभीर बीमारियों से मानव जीवन रक्षा कैसे हो सकती है इस हेतु ग्राम परखम जिला मथुरा में "गऊ ग्राम" की स्थापना की जा रही है। इसमें गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान, आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, प्राकृतिक कृषि महाविद्यालय, डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, गौ अभ्यारण्य, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, कैरियर परामर्श केंद्र आदि अनेक संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं। यह एक अनूठा ऐसा केंद्र होगा जहां गौ वंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्व स्तरीय शोध कार्य किए जाएंगे। पंचगव्य के द्वारा मनुष्यों की चिकित्सा, कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गौ से संबंधित विभिन्न विषयों पर शोध कार्य करेगा तथा गव्य उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यह विश्व पटल पर गौ से मनुष्यों के संवर्धन का उच्चतम मानक स्थापित करेगा। इस उत्तम कार्य के लिए समाज का हर वर्ग सहयोग कर रहा है। लेकिन यह बहुत बड़ा प्रकल्प स्थापित होगा इसके लिए अधिक संसाधनों की आवश्यकता है जो व्यक्ति अथवा संस्थाएं इसके लिए सहयोग कर सकती है उनको इस कार्य के लिए आगे आने की आवश्यकता है। लोहिया परिवार द्वारा इस उत्तम कार्य के लिये केन्द्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनको धन्यवाद प्रेषित किया।

Sunday, October 1, 2023

शासन की मंशा के अनुरूप गौवंश के टीकाकरण की हुई शुरुआत।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
शासन की मंशा के अनुरूप गौवंश के टीकाकरण की हुई शुरुआत। बिलारी में गौशाला में राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से गौ वंश में लंपी आदि बीमारी से बचाव को लगी वैक्सीन।
आज बिलारी क्षेत्र की भूड़ मरेशी राजकीय गौशाला में राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से पशुपालन विभाग की टीम लंपी वैक्सीन त्वचा रोग वैक्सीन गौशाला की सभी गौ वंश को लगाई गई। पशुधन प्रसार अधिकारी नीलमणि ने बताया कि लंपी आदि बीमारी के बचाव को लेकर गौशाला में सभी गौवंश के वैक्सीनेशन की है जिससे इन्हे कोई भी बीमारी न हो पाए।
आपको बता दे कि हाजीपुर गौशाला प्रकरण के बाद शासन स्तर पर कड़े निर्देशों के अनुपालन में गौशाला की व्यवस्थाओं में बेहतर विकास हुआ है। तथा नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी के आने के बाद शीघ्रता से गौशालाओं में व्यापक परिवर्तन हुए है जिसमें गौ वंश की बेहतर देखभाल, साफ सफाई व सूखे व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था गौशालाओं में है । आज गौशाला में वैक्सीनेशन में पशुधन प्रसार अधिकारी नीलमणि, कर्मचारी जयपाल सिंह, श्रीकांत कुमार, विकास गौतम, राजबीर, यशवीर तथा पुष्पेंद्र आदि का सहयोग रहा।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर समस्त छात्र-छात्राओं को एक घंटा प्रतिदिन साफ सफाई स्वच्छता करने का संकल्प दिलाते हुए श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी बिलारी में 1 अक्टूबर दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ करके एक घंटा प्रतिदिन साफ-सफाई करने का स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं एवं आचार्य के साथ विद्यालय के अंदर एवं मुख्य द्वार पर विशेष साफ सफाई अभियान करके झाड़ू लगाकर गंदगी उठाकर गंदगी उठाकर कूड़ेदान में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंका और उसे धूप निकलने पर जलकर नष्ट किया ।
प्रधानाचार्य ने बताया विशेष संचारी रोग जल भराव गंदी नालियों में कीचड़ का जमा होना टूटे-फूटे बर्तनों एवं टायरों में बरसात का पानी भर रहना स्नान एवं शौचालय में विशेष सफाई करके आर्थिक एवं फिनायल का प्रयोग करना से डेंगू एवं मलेरिया रोग के प्रकोप से बचा जा सकता है ।
बहुत बड़ी संख्या में जो डेंगू और मलेरिया के मरीज अस्पतालों में भारी पड़े हैं बीमार होने पर जांच करने के पश्चात पैथोलॉजी जांच में केवल और केवल डेंगू और मलेरिया की ही मरीज पाए जा रहे हैं ।
गांव-गांव सरकारी अस्पताल एवं छात्रों के यहां मरीजों की भीड़ लगी हुई है कहीं पक्का इलाज है हम अपने आसपास घर आंगन नालियों की एक घंटा प्रतिदिन पूरे परिवार सहित साफ सफाई करके बीमारी से बचा जा सकता है
गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विजय सिंह यादव निर्मल प्रजापति जीव विज्ञान प्रवक्ता किशन कश्यप बुजुर्ग अभिभावक शिवलाल सोनकर छात्र छात्र आदित्य राघव आशीष कुमार गौरव यादव मिलन कुमार मोहित यादव राम कृपा हितेश ठाकुर छात्राओं में कुमारी अंशु यादव संध्या यादव शिवानी कश्यप मेरी मीनाक्षी मेरी राधा यादव अंजली यादव बड़ी संख्या में बच्चों ने स्वच्छता का शपथ ग्रहण करते हुए 2 अक्टूबर 2014 भारत स्वच्छता अभियान एवं प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री एवं जिले के बड़े अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय में झाड़ू लगाकर विशेष साफ सफाई अभियान को चलाया गया ।
पूरे देशवासियों को बीमारी को भगाने के लिए स्वच्छता का संदेश दिया गया कल 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी के मसीहा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क अमर शहीद क्रांति चंद्रशेखर आजाद पार्क अमरेला मैदान चामुंडा मंदिर शिव मंदिर एवं आर्य नदी किनारे पवित्र मोक्ष धाम अमरपुर काशी के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

बिलारी के समसपुर गांव में सांड को पकड़ने गई टीम के सदस्य को सांड ने पटका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी। बिलारी के समसपुर गांव में सांड को पकड़ने गई टीम के सदस्य को सांड ने पटका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती।
मुरादाबाद जनपद के बिलारी तहसील के समसपुर गांव के ग्रामीणों ने अभी कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी बिलारी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा था और एक निराश्रित सांड जो कि कई लोगों को घायल कर चुका था को लेकर पकड़वाने की मांग की गई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी बिलारी के आदेश पर राजकीय पशु चिकित्सालय बिलारी से एक टीम शनिवार को पकड़ने गई थी लेकिन पकड़ने के दौरान टीम के एक सदस्य सुरेश कुमार (45) को सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसको आनन फानन बिलारी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया जहां सुरेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बिलारी से राजकीय पशु चिकित्सा विभाग की टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ० नीलमणि सहित कई कर्मचारी सांड को पकड़ने गए थे।

फिर लिखे गए खालिस्तान के नारे।

वाई आई एस न्यूज़। दिल्ली । फिर लिखे गए खालिस्तान के नारे। (लेख)
देश में अराजक तत्वों के द्वारा देश को तोड़ने की पूरी साजिश की जा रही है। जिससे हिन्दू और सिखों का भाईचारा बिगाड़ा जा सके। और कनाडा के पीएम टुडो एवम अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं। जिसका एक उदाहरण देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में फ्लाईओवर की दीवारों और कुछ अन्य स्थानों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। पर यह देश को जो तोड़ने की साजिश की जा रही है। यह कभी कामयाब नही हो पायेगी। क्योंकि हिन्दू और सिख अलग नही है। एक ही है। और सब सनातनी भारत माता की संतान हैं। अभिषेक, राष्ट्रवादी बिलारी (मुरादाबाद)

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...