Sunday, October 1, 2023
बिलारी के समसपुर गांव में सांड को पकड़ने गई टीम के सदस्य को सांड ने पटका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी।
बिलारी के समसपुर गांव में सांड को पकड़ने गई टीम के सदस्य को सांड ने पटका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती।
मुरादाबाद जनपद के बिलारी तहसील के समसपुर गांव के ग्रामीणों ने अभी कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी बिलारी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा था और एक निराश्रित सांड जो कि कई लोगों को घायल कर चुका था को लेकर पकड़वाने की मांग की गई थी।
जिस पर उपजिलाधिकारी बिलारी के आदेश पर राजकीय पशु चिकित्सालय बिलारी से एक टीम शनिवार को पकड़ने गई थी लेकिन पकड़ने के दौरान टीम के एक सदस्य सुरेश कुमार (45) को सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसको आनन फानन बिलारी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया जहां सुरेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
बिलारी से राजकीय पशु चिकित्सा विभाग की टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ० नीलमणि सहित कई कर्मचारी सांड को पकड़ने गए थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...


No comments:
Post a Comment