Thursday, February 2, 2023

जिलाधिकारी ने खाद्यान्न से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

वाई आई एस न्यूज़ । पौढ़ी । उत्तराखंड । जिलाधिकारी ने खाद्यान्न से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिलाधिकारी डॉ0 चौहान ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डांडापानी गल्ला गोदाम कोटद्वार रोड स्थित गोदाम से डोर स्टेप डिलीवरी योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न से भरे ट्रकों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना से डीलरों को बजट के लिए परेशान नही होना पड़ेगा और समय से उनकी दुकानों पर राशन पहुंच पायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली ने बताया कि पौड़ी के 22 गोदामों में से 9 गोदामों में यह व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। शेष 13 गोदामों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें फरवरी अंत तक यह व्यवस्था प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय जनपदों में पौड़ी डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू करने वाला पौढ़ी पहला जनपद है।

धोखाधड़ी का अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार।

वाई आई एस न्यूज़। पौढ़ी । उत्तराखंड । धोखाधड़ी का अभियुक्त दिल्ली से हुआ गिरफ्तार।
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में लगातार पुलिस साइबर फ्राड के मामलों में देश के कोने-कोने से गिरफ्तारियां कर रहीं है। गत 31 जनवरी को लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार निवासी इसराक अली ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड में इन्सुरेंस चार्ज को हटाने के नाम पर उनके साथ 46, 824/- रुपए की धोखाधड़ी की गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा- 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती चौबे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अथक प्रयासों के बाद जनता पार्क दिल्ली निवासी अभियुक्त उमेश सिंह पुत्र कमल सिंह को बौराड़ी दिल्ली से गिरफ्तार कर उसके पास से एक अंगूठी पीली धातु. तीन मोबाइल फोन. एकं एक आधार. वोटर व पेन कार्ड तथा नौ सिम ब्लाट बरामद किए। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि व्हाट्सएप पर हम लोग आपस में मिलकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड में इन्सुरेंस का चार्ज लगने व उसे रोकने के नाम पर ओटीपी लेकर धोखाधड़ी कर विभिन्न कम्पनियों से ऑन लाईन सामान खरीदते हैं।

भारतीय किसान संघ उत्तराखंड द्वारा भारत माता पूजन पखवाड़े के अंतर्गत अखंड भारत का लिया संकल्प।

वाई आई एस न्यूज़। पौढ़ी । उत्तराखंड ।
भारतीय किसान संघ उत्तराखंड भारत माता पूजन पखवाड़े के अंतर्गत पौड़ी जनपद के कोटद्वार में घमंडपुर तथा हमारे इधर से उधर गम्हरिया खाल मैं विधि विधान से अखंड भारत का नक्शा बनाकर धूप बत्ती जला कर पुष्पों से भोजन किया।
भारत माता के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम अमित भारद्वाज और सरदार परमजीत सिंह के सहयोग से राजकुमार प्रधान जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने सभी लोगों को राष्ट्र की एकता अखंडता का संकल्प दिलाया, पहली बार पौड़ी जनपद में संपर्क किया गया नया संपर्क होने के नाते कार्यकर्ताओं में आप ही काफी उत्साह था ।
इस मौके पर अमित भारद्वाज, कांति प्रसाद, अनिल कुमार, उमेद सिंह, भारत सिं, राजकुमार प्रधान, परमजीत सिंह पत्रकार, एलडी जोशी, देवेंद्र सिंह, प्रकाश, जसवंत नेगी, ठाकुर सिंह रावत साहित्य ने कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता का संकल्प लिया । इस अवसर पर संगठन मंत्री श्री राणा ने 17,18 व 19 मार्च को मेरठ प्रांत के हस्तिनापुर अखिल भारतीय गो आधारित जैविक सम्मेलन में जैविक खेती करने वाले कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की ।
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परम पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी का मार्गदर्शन प्राप्त होने का सौभाग्य मिलेगा। "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे, सूरज हमें रोशनी देता हवा नया जीवन देती है भूख मिटाने को हम सब की धरती पर होती खेती है औरों का भी हित हो जिसमें ऐसा हम कुछ करना सीखें देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे।"

Wednesday, February 1, 2023

बजट से निराशा हाथ लगी: हेमंत चौधरी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
मुरादाबाद में जिला अस्पताल के हेमंत चौधरी जिला मंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा बजट पर प्रतिक्रिया। बजट में पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने से कर्मचारियो में निराशा फार्मा रिसर्च, इन्वेस्टमेंट बढ़ाया जाना स्वागत योग्य कदम बजट में फार्मा क्षेत्र को वरीयता दिया जाना स्वागत योग्य कदम है। बजट में फार्मा रिसर्च में निवेश को बढ़ाने तथा रिनोवेशन को प्राथमिकता देने की घोषणा वित्त मंत्री द्वारा की गई। इससे रोजगार का सृजन होगा वहीं फार्मा उद्योग और फार्मेसी क्षेत्र के योग्य लोगों की मदद से जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत और विकास करेगा । कुल वैश्विक फार्मास्युटिकल निर्यात के 20% हिस्से के साथ भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा प्रदाता है। मात्रा के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन आपूर्तिकर्ता भी हैं, इसलिए भारत को फार्मा हब के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। वहीं पुरानी पेंशन की घोषणा ना होने से कर्मचारी निराश हुआ है, कर्मचारियों की मांग थी कि 10 लाख तक आय, पेंशन और मेडिकल प्रतिपूर्ति को आयकर मुक्त किया जाए जिस पर वित्त मंत्री द्वारा घोषणा नहीं की गई कोई स्टैंडर्ड डेडक्शन भी नहीं बढ़ाया गया, स्थाई रोजगार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद पाले कर्मचारियों के लिए बजट निराशा लेकर आया। रिपोर्ट: सुनील दिवाकर, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद, वाई आई एस न्यूज़

कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी । कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान 2023 के निमित जिला कुष्ठ निवारण कार्यशाला का आयोजन एस एस इंटर कॉलेज मुरादाबाद में किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार द्वारा छात्रों को बताया गया कि महात्मा गांधी वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कुष्ठ रोग छुआछूत का रोग है, इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए एतिहासिक कार्य किया, उन्होंने कुष्ठ रोगियों की सेवा करके यह सिद्ध कर दिया कि यह छुआछूत का रोग नहीं है । उन्होंने समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता पैदा करके इसके उन्मूलन में सहयोग का आवाहन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से किया।
एस एस इंटर कॉलेज मुरादाबाद के मुख्य अनुशासक जोगेंद्र पाल सिंह ने समस्त छात्र शक्ति व शिक्षक शिक्षिकाओँ से आवाहन किया कि कुष्ठ रोगियों के प्रति संवेदनशीलता व सहानुभूति रखते हुए उनके इलाज के लिए प्रेरित करें। कुष्ठ रोग के समाज से समूल उन्मूलन करने में जनजागरण कर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। इस अवसर जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर भास्कर अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग जीवाणु द्वारा फैलने वाला रोग है अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर एक या एक से अधिक सुन्न दाग धब्बे दिखाई दें जो त्वचा के रंग से हल्का गाड़ी रंग के हो सिर में खुजली ना आती हो जिम में पसीना ना आता हो बाल वा रोम कूप समाप्त हो गए हो तो ऐसे व्यक्ति को कुष्ठ रोग के लिए जांच करानी आवश्यक हैं जो मुरादाबाद जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है कुष्ठ रोग के रोगियों की संख्या को कम करने के लिए कुष्ठ विभाग लगातार कार्य कर रहा है वर्ष 2016 में जहां 400 रोगी प्रतिवर्ष उसका इलाज लेते थे वहीं अब यह संख्या घटकर 250 रोगी के आसपास हो गई है अगर सही समय पर कुष्ठ रोग का इलाज रोगी को मिल जाता है तो उसमें विकलांगता उत्पन्न नहीं होती विकलांगता उत्पन्न हो जाने की स्थिति पर सरकार द्वारा निशुल्क रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी ऐसे मरीजों को उपलब्ध कराई जाती है ।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवि कुमार, अंग्रेज़ी प्रवक्ता एवम मुख्य अनुशासक जोगेंद्र पाल सिंह,विज्ञान शिक्षक मुकेश कुमार सिंह आदि अध्यापकों ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग किया।

एसडीएम बिलारी ने संभाला नगर पालिका परिषद बिलारी के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश के अनुपालन में बिलारी तहसील के उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह को नगर पालिका परिषद बिलारी का प्रशासक नियुक्त किया गया है, उप जिलाधिकारी बिलारी राज बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद बिलारी के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है । @@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@ प्रशासक ने नगर पालिका परिषद बिलारी में पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर में विकास कार्यो में तेजी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर रहनी चाहिए जिस से रात्रि में आम जनता को आवागमन में कठिनाई न हो । एसडीएम बिलारी राज बहादुर सिंह एक कर्मठ लगन शील और क्रियाशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं बिलारी में नगर पालिका परिषद के प्रशासक के रूप में उन्हें दायित्व मिलने पर जनता बुद्धिजीवी नागरिक समाजसेवी और अनेक सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया। नागरिक मंच के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना ने कहा कि बिलारी में आगामी निकाय चुनाव तक उप जिलाधिकारी प्रशासक राज बहादुर सिंह और अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह के नेतृत्व में विलारी‌ मे विकास कार्य को गति प्रदान होगी।

बजट से किसानों को निराशा ही हाथ लगी: अजीत सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय लोकदल

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी।
मुरादाबाद में बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने बजट के अंतर्गत बताया कि किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के लिए बजट में कोई आशा की किरण नज़र नही दिखी और ना ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए इसमें कहीं कोई उपाय किये गए हैं। किसानों की फसलों के लिए MSP पर बजट में कोई संकेत और न ही फसलों की लागत कम करने के उपाय बजट में किये गए हैं। वित्त मंत्री को बताना चाहिए था कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के आश्वासन पर सरकार आज कहां खड़ी है ? देश का किसान सरकार की तरफ देख कर पूछ रहा है कि उसकी गन्ने की फसल का लाभकारी मूल्य कब तक तय होगा ? रिपोर्ट: सुनील दिवाकर, मुरादाबाद ब्यूरो चीफ, वाई आई एस न्यूज़।

ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।

           नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना             सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...