Wednesday, February 1, 2023
एसडीएम बिलारी ने संभाला नगर पालिका परिषद बिलारी के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश के अनुपालन में बिलारी तहसील के उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह को नगर पालिका परिषद बिलारी का प्रशासक नियुक्त किया गया है, उप जिलाधिकारी बिलारी राज बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद बिलारी के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@
प्रशासक ने नगर पालिका परिषद बिलारी में पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर में विकास कार्यो में तेजी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर रहनी चाहिए जिस से रात्रि में आम जनता को आवागमन में कठिनाई न हो ।
एसडीएम बिलारी राज बहादुर सिंह एक कर्मठ लगन शील और क्रियाशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं बिलारी में नगर पालिका परिषद के प्रशासक के रूप में उन्हें दायित्व मिलने पर जनता बुद्धिजीवी नागरिक समाजसेवी और अनेक सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया। नागरिक मंच के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना ने कहा कि बिलारी में आगामी निकाय चुनाव तक उप जिलाधिकारी प्रशासक राज बहादुर सिंह और अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह के नेतृत्व में विलारी मे विकास कार्य को गति प्रदान होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...

No comments:
Post a Comment