Tuesday, December 27, 2022
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एसडीएम ने छात्राओं को बांटे उपहार ।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एसडीएम ने छात्राओं को बांटे उपहार ।
बिलारी । मुरादाबाद । यूपी । मुरादाबाद रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह ने पहुंचकर अध्यापकों एवं छात्राओं के साथ नववर्ष मनाया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह ने सबसे पहले सभी छात्राओं हाल जाना और विद्यालय में मिल रही सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सभी छात्राओं से शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और कामयाब होकर देश का नाम रोशन करें। विद्यालय पहुंचे एसडीएम व एबीएसए सहित सभी अधिकारियों का विद्यालय के सभी अध्यापकों ने उपहार देकर उनका जोरदार स्वागत किया।
अंत में उप जिलाधिकारी ने नव वर्ष के उपलक्ष में और कड़कड़ाती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं को ऊनी शॉल एवम मिठाइयां बांटी। इधर विद्यालय में पहुंचे ब्रह्माकुमारी संस्थान ओम शांति की मीनू बहन एवं रीना बहन को भी उप जिलाधिकारी ने ऊनी शॉल भेंट कर उनका सम्मान कर स्वागत किया।
उपहार मिलने के बाद सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे और सभी छात्राओं एवं अध्यापकों ने उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह को धन्यवाद कहा। इस अवसर पर ए बी एस ए मोहित कुमार, मीनू बहन, रीना बहन, कस्तूरबा विद्यालय प्रभारी कुसुम देवी, बरखा रानी, प्रियंका, नेपाल सिंह, तस्लीम खान, रितु यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन।
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन। मुरादाबाद। मंडलीय संयुक...
-
बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त ...
-
तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महें...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...


No comments:
Post a Comment