Monday, October 10, 2022

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों में शोक की लहर, शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।

 

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों में शोक की लहर, शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।



सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों में शोक की लहर, शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

बिलारी। वाई आई एस न्यूज। नगर बिलारी व देहात क्षेत्र समेत कई गावों में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब सपा कार्यकर्ताओं को संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना प्राप्त हुई। कार्यकर्ता सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर  पहुंचना शुरू हुए और शोक सभा आयोजित कर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

शोक सभा में बोलते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 28 वर्ष की उम्र में ही राजनीति के सफर की शुरुआत सोशलिस्ट पार्टी से टिकट पाकर जसवंतनगर की सीट से विजय पाकर कर दी थी। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, एक बार एमएलसी और वर्ष 1996 की भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे थे। बताया कि रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सुपुर्द करने की मुहिम शुरू की थी। बताया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन हो जाने से जो अपूर्णनीय क्षति हुई है,उसकी भरपाई करना असंभव है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हसन और फैजी, लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश सचिव रेहान पाशा, शिशुपाल यादव, धर्मवीर यादव, ललित यादव, हाजी इकबाल अंसारी, शाहनवाज आलम, गज राम सिंह बाल्मीकि, कपिल राज बाल्मीकि, राजू चौधरी, महेंद्र पाल बाल्मीकि, कलीम नूरी, शरीफ अहमद, जहांगीर पाशा, विश्वजीत सिंह यादव, जरीफ अंसारी, अरविंद सिंह जाटव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत।

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...