Sunday, December 24, 2023

बिलारी नगर में बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अभिमन्यु बाल शिशु पथ संचलन का किया आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। यूपी।
रविवार को बिलारी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अभिमन्यु बाल शिशु पथ संचलन बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में रहा। जिसमें अभिषेक जी नगर प्रचारक ने बताया कि बलिदान दिवस जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी की शहीदी के उपलक्ष्य में मनाते हैं।
और कहा कि हम बाल स्वयंसेवकों को भी जोरावर सिंह और फतेह सिंह की तरह वीर बनना है। पद संचालन में आरंभ मंदिर पौड़ाखेड़ा से होकर पुरानी तहसील गुड़ मंडी गांधी आश्रम सर्राफा बाजार रैली चोक पैठ बाजार होता हुआ श्री गुरुद्वारा पर समापन हुआ।
पथ संघचलन का सभी नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिसमें बिलारी नगर संघचालक राकेश जी नगर सह संघचालक, विशाल कवात्रा बिलारी नगर के नगर कार्यवाह, प्रांजल गुप्ता, प्रदीप जी, दिनेश जी, सुबोध जी, हरि दर्शन जी, संजय राणा जी, विकास गुप्ता आईटी, पंकज जी उत्कर्ष की लक्ष्य जी, रमेश जी आदि लोग उपस्थित रहे।
पथ संचलन की पुष्प वर्षा की व्यबस्था चन्दन डूडेजा जी ने देखी।

Friday, December 22, 2023

हरिद्वार में वरिष्ठ साधु संतों से मिले मुरादाबाद के चन्द्रभान सिंह और अभिषेक राठौर, लिया आशीर्वाद।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद । यूपी। हरिद्वार में वरिष्ठ साधु संतों से मिले मुरादाबाद के चन्द्रभान सिंह और अभिषेक राठौर, लिया आशीर्वाद।
हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक एवं पूर्व विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री आशीष भैया जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद , सचिव पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी श्री महंत श्री रविंद्र पूरी जी हरिद्वार, से मिलकर तथा बिलारी में स्टेशन रोड स्थित श्री मोहनानंद आश्रम पर आने का न्योता भी दिया। महाराज श्री ने भी आश्वाशन दिया है की वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जल्द ही बिलारी में आश्रम पर आयेगे इसके अलावा भी अभिषेक राठौर ने महाराज श्री से अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
हरियाणवी एवं देशी हिन्दी सिनेमा जगत के फ़ेमस एक्टर उत्तर कुमार का आज सोसाइटी ग्रीन आर्किड पर आगमन हुआ।

Wednesday, December 20, 2023

24 दिसंबर को अयोध्या कला संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ का होगा आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी ।
अयोध्या कला संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत निरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा आगामी 24 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को आयोजित होने जा रहे अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ में नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल संस्थापक/महासचिव प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट रजि. मुरादाबाद को भी प्रकृति पर्यावरण अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल पर्यावरण महाकुम्भ में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मभूमि अयोध्या के श्रीराम कथा पार्क में आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ में नेपाल , कंबोडिया , अमेरिका , ब्राजील सहित आदि देशो के प्रकृति पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले पर्यावरणविद , प्रकृति पर्यावरण प्रेमी , पर्यावरण मित्र , पर्यावरण सचेतक ,पर्यावरण रक्षक , पर्यावरण योध्दा , प्रकृति पुत्र, पर्यावरण प्रहरी समेत सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ में संगोष्ठी कार्यक्रम के साथ साथ पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी देश विदेश नागरिको को सम्मानित भी किया जायेगा। बताते चलें कि पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल प्रकृति पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले 26 वर्ष से लगातार प्रकृति पर्यावरण जागरूकता संरक्षण और संवर्धन हेतु कार्य कर रहे हैं। जिसमें तालाब , नदी , पेड़ पौधे के रोपण , हरे पेड़ों के संरक्षण , कूडा करकट न जलाने , घरेलू हरे कचरे से जैविक खाद बनाने , जीव जन्तुओ पर दया करने , घरेलू चिड़िया गौरैया के लिए पानी के सकोरे , लकड़ी और गत्ते के घौसले आदि के साथ कोरोना काल में सूती कपड़े के फेसमास्क बनाकर नि:शुल्क वितरण किया था और कोरोना वेक्सिनेशन और आईसोलेट कराया था। 2011 से लगातार अपनी पत्नी बेटे बेटे भी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के कार्यो में सहयोगी हैं। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल प्रकृति पर्यावरण के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद हरितऋषि ग्रीनमेन ऑफ इंडिया को अपना आदर्श , प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक मानते हैं।

दुनिया में पहली बार गाय के गोबर से उड़ा दिया रॉकेट, जापान के इस कारनामे से पूरा विश्व हैरान।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी। देश दुनिया (जापान):--- दुनिया में पहली बार गाय के गोबर से उड़ा दिया रॉकेट, जापान के इस कारनामे से पूरा विश्व हैरान।
जापान गाय के गोबर का इस्तेमाल रॉकेट के ईंधन के तौर पर करने की तैयारी कर रहा है, अंतरिक्ष स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ने जीरो रॉकेट के लिए होक्काइडो स्पेसपोर्ट में अपने कॉसमॉस इंजन की सफल लॉन्चिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।
जापान की स्पेस इंडस्ट्री ने गुरुवार को एक प्रोटोटाइप रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है, खास बात ये है कि इस रॉकेट का ईंधन गाय के गोबर से तैयार हुआ है, इस रॉकेट को बायोमीथेन के जरिए उड़ाया गया है, जिसे गोबर से तैयार किया जाता है। बायोमीथेन फ्यूल इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ किफायती भी है, इसमें कार्बन उत्सर्जन भी नहीं होगा।
बायोमीथेन ईंधन से उड़े इस रॉकेट ने ताकी शहर में करीब 10 सेकंड के लिए एक खुले हैंगर दरवाजे से 10-15 मीटर (30-50 फीट) दूर एक नीली और नारंगी लौ फेंकी। इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी ताकाहिरो इनागावा ने बताया कि इसमें इस्तेमाल हुआ बायोमीथेन पूरी तरह से दो स्थानीय डेयरी फार्मों में गाय के गोबर से बनाया गया था।

Tuesday, December 19, 2023

आजम के मामले में आयकर विभाग ने ईडी को सौंपी जांच रिपोर्ट, अब ईडी करेगा जांच।

वाई आई एस न्यूज़। रामपुर। यूपी। आजम के मामले में आयकर विभाग ने ईडी को सौंपी जांच रिपोर्ट, अब ईडी करेगा जांच।
सपा नेता आजम खां ने 450 करोड़ रूपये की काली कमाई जौहर यूनिवर्सिटी में लगाई। आयकर विभाग की ओर से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को भेजी गई रिपोर्ट में हुआ खुलासा। रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत, पिछले सात सालों से कर रहे हैं पैरवी।
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने 450 करोड़ रूपये की काली कमाई जौहर यूनिवर्सिटी में लगाई है। आयकर विभाग की ओर से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को भेजी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई ऐसी कंपनियों ने भी जौहर यूनिवर्सिटी को करोड़ों रूपये का दान दे दिया है, जो खुद अस्तित्व में ही नहीं है। जबकि, जौहर ट्रस्ट को दान देने वाले ऐसे लोग भी मुकर गए, जिनकी लिस्ट खुद आजम खां ने आयकर विभाग को दी थी।
भाजपा के रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना बीते सात सालों से सपा नेता आजम खां के पीछे पड़े थे। उन्हीं की शिकायतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ता गया, तो आजम खां की मुश्किलें भी बढ़ती गईं। हाल ही में 13 सितंबर को ही आयकर विभाग की ओर से आजम खां के 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। रामपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ आदि जिलों में हुई यह छापेमारी तीन दिन तक चली थी। जबकि, 20 अक्टूबर को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी में डेरा डाल लिया और इमारतों की वास्तविक कीमत का आंकलन किया। जिसके बाद आयकर विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट ईडी को भेज दी है।
सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में यह कहा गया है कि आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में बनी दो इमारतों के निर्माण की ही मंजूरी ली थी, जबकि यूनिवर्सिटी में 59 इमारतों का निर्माण किया गया है। वहीं, आजम खां अपनी यूनिवर्सिटी की कीमत 46 करोड़ रूपये बताते हैं, जबकि इन इमारतों की वास्तविक कीमत 494 करोड़ रूपये है। इस तरह 450 करोड़ रूपये का निवेश छुपाया गया, जो गलत तरीके से अर्जित किया गया है। इसमें भी यूनिवर्सिटी में अधिग्रहीत की गई जमीन और अन्य चल संपत्तियां शामिल नहीं हैं। इसके अलावा 88 करोड़ रूपये जल निगम, लोक निर्माण विभाग जैसी सरकारी विभागों के लगे हुए हैं, जिनसे अलग-अलग योजना के तहत कार्य कराए गए हैं। जैसे ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों और इमारतों का निर्माण शामिल है। वहीं, आयकर विभाग ने जब आजम खां से पूछताछ की, तो उन्होंने जौहर ट्रस्ट को चंदा देने वालों ने नाम बता दिए, लेकिन आयकर विभाग ने जब उन दानदाताओं से पूछा तो उन्होंने जौहर ट्रस्ट को किसी भी प्रकार का चंदा देने से इंकार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग ने यह भी माना है कि आजम खां ने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए अपनी ताकत को दुरूपयोग किया और अपने निजी स्वार्थ को गलत तरीके से पूरा किया है। -------------------------------------------
जौहर यूनिवर्सिटी में लगता था ठेकेदारों का 30 से 40 प्रतिशत पैसा। रामपुर। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में ठेकेदारों का 30 से 40 प्रतिशत पैसा लगता था। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की जांच में यह भी खुलासा हुआ है। इसमें से कुछ ठेकेदारों ने इस बात को स्वीकार भी किया है। सूत्रों के अनुसार यह खेल इस तरीके से होता था कि आजम खां अपने ही करीबी ठेकेदारों को सड़कों और अन्य कार्यों के लिए ठेके दिलाए जाते थे, लेकिन ठेकेदार बिना काम करे ही उस धन को निकाल लेते थे और उस धन में 30 से 40 प्रतिशत पैसा जौहर ट्रस्ट को दे दिया जाता था। -------------------------------------------
जौहर ट्रस्ट को अस्तित्वविहीन कंपनियों ने दिया करोड़ों रूपये का चंदा। रामपुर। सपा नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट को अस्तित्वविहीन कंपनियों ने ही करोड़ों रूपये का चंदा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार इसमें लखनऊ की पिरामिड कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायरस, मुरादाबाद की सालार ओवरसीज लिमिटेड और फेज परवीन, दिल्ली की एआर एजुकेशन ट्रस्ट, रामीगेट इन्फ्रा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बहराइच की मोहम्मद हसीब, नोएडा की सिटी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी और अर्थ कम्यूनिकेशन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड, रॉयल एम्पोरिया फ्रा टेक कंपनी शामिल हैं। इन कंपनियों ने जौहर ट्रस्ट को करोड़ों रूपये का चंदा दिया है। -------------------------------------------
ईडी फेमा और पीएमएलए के तहत दर्ज कर सकती है केस। रामपुर। आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ईडी पीएमएलए (प्रीवेन्सन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) व फेमा के तहत केस दर्ज कर सकती है। क्योंकि, जिस गैरकानूनी तरीके से पैसे का ट्रांजेक्शन हुआ है, वह इसके दायरे में आता है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा के लेनदेन की भी जानकारी सामने आई है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं।

मुरादाबाद में बाबा फुलसंदे तीन दिन बरसाएंगे अमृत वर्षा।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी। मुरादाबाद में बाबा फुलसंदे तीन दिन बरसाएंगे अमृत वर्षा।
सत्पुरुष बाबा फुलसंदे बालों के मुखारविंद से प्रवचन जनपद मुरादाबाद में 3 दिन तक महाराज जी के अनुयाई सुनने का आनंद लेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20-21 और 22 दिसंबर को एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों का दिव्य सत्संग रॉयल बैंक्विट हॉल दान शाह की मिलक शाहपुर रोड खुशहालपुर में आयोजित होगा। दिव्य सत्संग की तैयारी पूर्ण होने के पश्चात बाबा के अनुयाई जागेश शर्मा ने कहा कि दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बाबा जी के प्रवचनों को उनके भक्तगण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बाबा जी के प्रवचनों का आनंद उठाएं।

Saturday, December 16, 2023

स्वच्छता जन जागृति दिवस के दिवस पर स्टाल लगाकर स्वच्छता, प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी। स्वच्छता जन जागृति दिवस के दिवस पर स्टाल लगाकर स्वच्छता, प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश।
स्वच्छता जन जागृति दिवस के अवसर पर नगर निगम मुरादाबाद के द्वारा पंचायत भवन कम्पनी बाग मुरादाबाद में एक जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए.के.शर्मा जी का ऑनलाइन उद्बोधन हुआ।आज इस अवसर पर पंचायत भवन के प्रांगण में स्वच्छता , प्रकृति , पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु जागरूकता के लिए सामाजिक संस्थाओं और नगर निगम ने अपने उत्पाद आदि भी प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संचालन भाई डा. माधव शर्मा ने किया।
पंचायत भवन परिसर में लगे सभी स्टाल पर महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त संजय चौहान , अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार , डा. विशेष गुप्ता , अंकित तिवारी आदि ने अवलोकन किया। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट , मुरादाबाद की ओर भी स्टाल लगाया गया। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता , प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन जागरूकता हेतु लगाए स्टाल में अनेकों सम्मानित जनों ने भी अवलोकन कर सराहा। स्टाल पर आये सम्मानित जनो को स्टाल पर रखे उत्पादों की जानकारी दी गई। जिसमें पेड़ पौधे , कपड़े , जुट , कागज के थैले , गाय के गोबर , फूलों , लकड़ी के बुरादे आदि से बनी प्राकृतिक पूजा धूप , अगरबत्ती , गमले , दीपक , तांबे और स्टील मिट्टी की बोतल , गिलास , पार्लर में काटे गये बालों से डोनट आदि रखे हुए थे।
इस अवसर प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट की अध्यक्षा पर्यावरण प्रेमी रविता पाल, संस्थापक/महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , कोषाध्यक्ष युवा पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप , सदस्य अमरवती , महिमा आदि उपस्थित रहे।

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...