Friday, February 17, 2023
सड़क हादसे में गई मजदूर की जान, एक की हालत गंभीर।
बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
मृतक मनोज का का फाइल फोटो
**************************************
सड़क हादसे में गई मजदूर की जान, एक की हालत गंभीर।
ग्राम खंडवा के मनोज कुमार पुत्र नारायन सिंह आयु 30 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मामला 15 फरवरी 2023 शाम करीब 7 बजे का है जहां मनोज मुरादाबाद में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
मुरादाबाद से अपने घर गांव खंडवा को आ रहा था कि मील से गांव को आते वक्त भूरा पुत्र रामेश्वर और मनोज पुत्र नारायन सिंह निवासी ग्राम खंडवा दोनो युवक वाहन की चपेट में आ गए जिससे गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिन्हे 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से बिलारी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मुरादाबाद के लिए दोनो को रेफर कर दिया, मनोज का जिला अस्पताल सिविल लाइन मुरादाबाद में इलाज चल रहा था कि आज सुबह इलाज के दौरान मनोज की मृत्यु हो गई।
जहां भूरा का इलाज चल रहा है।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया, लोगों को पता चलते ही घर पर तांता लग गया ।
मृतक मनोज (30) की तीन छोटी बच्चियां है जिनमें नैना आयु 5 वर्ष, परिधि 4 वर्ष, रुचि आयु 2 वर्ष हैं।
पत्नी सुमन का रो रोकर बुरा हाल है, कई बार रोते रोते बेहोश हो गई।
मनोज के मां बाप भी बेसुध है, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला मनोज इस दुनिया को अलविदा कह गया लेकिन अपने पीछे 4 जिंदगिया छोड़ गया है जिसमें पत्नी और तीन लड़कियां है।
अब सबसे बड़ा संकट परिवार के लालन पालन का है, उम्मीद है कि सरकार द्वारा मदद की जाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक।
बिलारी: इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक, गन्ना समिति के थे निर्विरोध डेलीगेट, मदरस...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...
-
गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार। बीते ...





No comments:
Post a Comment