Sunday, February 19, 2023
महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुस्तैदी से की ड्यूटी।
वाई आई एस न्यूज़। ऋषिकेश । उत्तराखंड ।
महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुस्तैदी से की ड्यूटी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी मौके पर पहुँचकर सम्भाला मोर्चा।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत भोले भक्तों की आस्था का प्रतीक श्री नीलकंठ महादेव में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक एवं दर्शन कर अपने-अपने गन्तव्यों को प्रस्थान कर चुके है।
काफी संख्या में अभी भी श्रद्धालु दर्शन व जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा स्वयं भी मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया। जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों ने भी अपने-अपने जोन व क्षेत्र में स्वयं खड़े होकर व्यवस्थायें सभाल कर मुस्तैदी से ड्यूटी की।
साथ ही भोले भक्तों की सुरक्षा के लिए मोर्चा सम्भालते हुये लगातार अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों को समर्पित भाव से ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बिलारी: पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बिलारी: दिनांक 25/09/2026 को श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...



No comments:
Post a Comment