Saturday, October 15, 2022
महिला किसानों का कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान।
महिला किसानों का कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान।
कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी के सभागार में कृषि विभाग के द्वारा महिला किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री जी के महत्वपूर्ण मिशन महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नवनीत गुप्ता जी ने की। श्री गुप्ता जी ने मुरादाबाद जिले में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के बारे में कार्यक्रम में आये सभी किसानों को बताया।
वर्तमान समय मे महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है और महिलाओं द्वारा अधिक प्रतिभा के साथ कार्यों को किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कृषि में कार्य कर रही महिलाओं के विशिष्ट कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में महिला किसान श्रीमती संगीता गुप्ता जी को दलहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पादन व दलहन की फसलों को बढ़ावा देने हेतु सम्मानित किया गया।
श्रीमती भूरी देवी जी को पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद की महिला कृषकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।।
महिला किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें राजकीय कृषि बीज भंडार द्वारा रबी फसलों के लिए उपलब्ध उन्नत बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी। राजकीय कृषि रक्षा इकाई बिलारी के प्रभारी श्री मोहित ने ट्राइकोडर्मा व ब्युवेरिया बेसियाना के बारे में जानकारी दी साथ ही *संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चूहा व छछूंदर के द्वारा फैलने वाली बीमारी स्क्रब टायफस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनके उपचार के तरीके बताए।।
कार्यक्रम में संगीता गुप्ता, तृप्ति वार्ष्णेय, माया, कमल,भूरी, गुड्डो, जावित्री, नन्ही, सरस्वती, रजनी यादव, संतोष देवी, रजनेश कुमारी आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
डॉ आर के सिंह, डॉ मोहन सिंह, डॉ ललित, बलकरण सिंह, शैतान सिंह, अमरीश पुरी, मोहित ,वासुदेव, देवेंद्र, महेंद्र, जयदीप गंगवार कृषि विभाग कर्मचारियों का कार्यक्रम में सहयोग रहा।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।
अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता। संभल। नगर के सूरज प्लाजा (डॉ. अरविंद गुप्ता के निवा...
-
कपूरथला : कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के ठिकानों पर आईटी विभाग की रेड, कर्मचारियों के फोन बंद। कांग्रेस नेता और कपूरथला से विधायक गुरजीत सिं...
-
कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...
-
तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महें...
No comments:
Post a Comment