Wednesday, November 12, 2025

पदाधिकारियों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

पदाधिकारियों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 
मुरादाबाद में खुशहालपुर रोड स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली मंडल के अध्यक्ष और मुरादावाद मंडल के प्रभारी ब्रह्मानंद शर्मा ने अपनी सूझ बूझ और राष्ट्रीय सचिव डा.मुनीश शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा से सघन विचार विमर्श के वाद विजनौर के वर्तमात जिलाध्यक्ष संजय शर्मा को मंडल अध्यक्ष, बिजनौर के जिला महामंत्री सत्येंद्र शर्मा अंगिरस को बिजनौर का जिलाध्यक्ष, नवीन शर्मा को जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, श्रीकांत शर्मा को नगर अध्यक्ष मुरादाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष वागेश नंदन कौशिक को प्रदेश मंत्री, मुरादावाद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा को मण्डलीय प्रचार मंत्री तथा एस के भारद्वाज नगर अध्यक्ष मुरादाबाद को मण्डलीय मंत्री बनाने हेतु प्रस्तावित किया, तीनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुये प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने उपरोक्त सभी पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया, तथा आशा व्यक्त की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी सूझ बूझ और सामर्थ्य का उपयोग संगठन हित में उपयोग कर संगठन को मजबूत करेंगे और ब्राह्मण समाज की स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होंगे।
 प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी ब्रह्मानंद शर्मा को इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट: सुनील दिवाकर 
वाईआईएस न्यूज़ चैनल जनपद मुरादाबाद।

Monday, November 10, 2025

रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज।


ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर 
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज,

नामजद दरोगा रामोतार सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उझानी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज।

पुलिस सिपाही की पत्नी ने कई गंभीर धाराओं में कराया मुकदमा दर्ज।
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ लगभग 8 धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।
पीड़ित वादिनी ममता पत्नी ललित कुमार जनपद हाथरस ने कराया रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह, रामओतार सिंह दरोगा समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

आपको बता दें तत्कालीन कोतवाल ओमकार सिंह उझानी थाना प्रभारी निरीक्षक जनपद बदायूं रहे थे, वहीं तत्कालीन दरोगा राम ओतार सिंह उझानी थाना जनपद बदायूं में तैनात थे, तभी पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से विवाद हुआ था, उसी दौरान पीड़िता की थाने में नहीं सुनी जा रही थी, पीड़िता लगातार अधिकारियों के चक्कर मार रही थी अधिकारी नहीं सुन रहे थे, मामले को दबाने में लगे थे, फिर भी पीड़िता दर-दर की ठोकर खा रही थी,

पुलिस सिपाही की पत्नी पीड़िता की तरफ से FIR मे कहा गया है कि दरोगा राम ओतार सिंह पर अश्लील हरकतें करना, गलत सलत  कमेंट करना, पीड़िता के पुलिस सिपाही पति को जान से मारने की नीयत से हमला करना, गंभीर चोट मारना आदि आरोप है उसी दौरान बरेली के एक अस्पताल में इलाज हुआ था।

पीड़िता ने तत्कालीन उझानी थाना प्रभारी ओमकार सिंह पर fir के तहत आरोप लगाया है प्रार्थना पत्र नहीं लिया सुनवाई नहीं की गई उल्टा थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उसको उतार दिया गया फुटेज कैमरों से गायब कर दी गई ऐसे पीड़िता ने आरोप लगाए हैं।

दिनांक 5/11/25 समय लगभग 11:37 पर हुआ मुकदमा दर्ज।
 संगीन धाराए 307, 354 क, 354 घ, 504, 506, 34, 166a, 201 आदि धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।

Sunday, October 19, 2025

आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

🌟 स्वास्थ्य ही सच्चा धन है! 🌟
महालक्ष्मी और कुबेर महाराज का आशीर्वाद आप और आपके परिवार को हमेशा बना रहे।
भगवान 🪔 धन्वंतरि की कृपा से आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सौभाग्य आए। ✨

💛 आप सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! 💛

Dhanteras धनतेरस    धन्वंतरिजयंती 🪔🌼Health is Wealth
                       एवं 
दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

तिलक राज चांदना
सहारा दर्शन न्यूज़
बिलारी (मुरादाबाद)

Wednesday, October 8, 2025

बिलारी में जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन हुआ आयोजित।

आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या में व्यापारी बंधु पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश सैनी रहे।
जिन्होंने कार्यकर्ता व व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया सरकार के द्वारा अभी जीएसटी दरों को हटाकर में परिवर्तन किया है, जिससे आम जनता को फायदा मिलेगा यह मोदी सरकार का उपहार है जो नवरात्र में ऐसा काम किया है जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा और लोगों की जेब का बोझ भी काम करेगा। 
इससे लोग बहुत खुश हैं यह जनता और व्यापारियों के लिए दीपावली का उपहार है जीएसटी की दरों में बदलाव से किसानों को मध्यम वर्गीय व्यक्तियों को सभी को लाभ होगा।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ अग्रवाल, ऋषि पाल सिंह, विश्वास यादव, मंगल सेन सैनी महमूदपुर माफी चेयरमैन प्रतिनिधि, गोपाल यादव, पुष्पेंद्र चौधरी, बाबूराम लोधी, आनंदी प्रजापति, राजीव सैनी, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, पारस शर्मा, दयाराम मौर्य, रवि पासी, हेमंत शर्मा, प्रशांत चौधरी, श्रीओम ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता, अवनीश चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सैनी ने किया, अध्यक्षता परमेश्वर लाल सैनी ने की ।

Thursday, October 2, 2025

गांधी जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में की साफ-सफाई, गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

मुरादाबाद/ बिलारी: भारतीय जनता पार्टी के मंडल बिलारी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में साफ-सफाई की और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इससे देश की तरक्की होगी।

अब हमें संकल्प लेना चाहिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ विकसित उत्तर प्रदेश की ओर कदम बढ़ाना होगा। तभी हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी को महत्व देते हुए स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें और लोगों को संदेश दें। 
यह अभियान उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश की ओर अग्रेषित करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, प्रशांत चौधरी, गिरीश बाबू सभासद, निहाल सिंह लाठर सभासद, हेमंत शर्मा, नवनीत यादव, राजीव शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Friday, September 26, 2025

शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा 27 सितंबर को मुरादाबाद में, उनके आगमन पर शिव सैनिकों में उत्साह।

मुरादाबाद: शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा 27 सितंबर को मुरादाबाद में, उनके आगमन पर शिव सैनिकों में उत्साह। 
मुरादाबाद में गुरुवार को शिवसेना जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि शिवसेना के राज्य प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश ललित मोहन शर्मा का आगमन मुरादाबाद में हो रहा है, वह बाबा अमरनाथ मानव कल्याण समिति, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा नवरात्रों के पावन पर्व पर सह भोज कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। गुड्डू सैनी ने बताया कि जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार शिवसेना 2027 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी, प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा प्रभारी को लगभग दस हजार सक्रिय सदस्य बनाने का निर्धारित लक्ष्य दिया गया है, बताया कि अन्य दलों के पदाधिकारी शिवसेना के संपर्क में हैं शीघ्र अन्य दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कहा कि एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय मुख्य नेता) का कार्यक्रम पश्चिम उत्तर प्रदेश में होना सुनिश्चित हुआ है, शीघ्र राष्ट्रीय नेताओं का दौरा पश्चिम उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में होगा। शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश में सघन सदस्यता अभियान चलाने जा रही है, सदस्यता अभियान में निष्क्रियता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Wednesday, September 3, 2025

गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार।

गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार। 
 
बीते दिवस बिलारी के पास गांव ग्वालखेड़ा जट नगलिया मे गाय की मृत्यु की सूचना श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्य कर्ताओ को मिली सूचना मिलते ही श्री राम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे और पहुंचकर ग्राम प्रधान व गांव के लोगो से वार्ता की तथा पुलिस प्रशासन व बिलारी के चैयरमैन श्री रघुराज सिंह यादव सहयोग से विधि पूर्वक गौ माता का दाह-संस्कार करवाया गया । 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमित राघव, मुरादाबाद जिले के जिलाध्यक्ष निखिल पल्लव, जिला मिडिया प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा आदि मौजूद रहे।


बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...