Monday, November 10, 2025

रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज।


ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर 
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज,

नामजद दरोगा रामोतार सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उझानी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज।

पुलिस सिपाही की पत्नी ने कई गंभीर धाराओं में कराया मुकदमा दर्ज।
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ लगभग 8 धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।
पीड़ित वादिनी ममता पत्नी ललित कुमार जनपद हाथरस ने कराया रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह, रामओतार सिंह दरोगा समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

आपको बता दें तत्कालीन कोतवाल ओमकार सिंह उझानी थाना प्रभारी निरीक्षक जनपद बदायूं रहे थे, वहीं तत्कालीन दरोगा राम ओतार सिंह उझानी थाना जनपद बदायूं में तैनात थे, तभी पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से विवाद हुआ था, उसी दौरान पीड़िता की थाने में नहीं सुनी जा रही थी, पीड़िता लगातार अधिकारियों के चक्कर मार रही थी अधिकारी नहीं सुन रहे थे, मामले को दबाने में लगे थे, फिर भी पीड़िता दर-दर की ठोकर खा रही थी,

पुलिस सिपाही की पत्नी पीड़िता की तरफ से FIR मे कहा गया है कि दरोगा राम ओतार सिंह पर अश्लील हरकतें करना, गलत सलत  कमेंट करना, पीड़िता के पुलिस सिपाही पति को जान से मारने की नीयत से हमला करना, गंभीर चोट मारना आदि आरोप है उसी दौरान बरेली के एक अस्पताल में इलाज हुआ था।

पीड़िता ने तत्कालीन उझानी थाना प्रभारी ओमकार सिंह पर fir के तहत आरोप लगाया है प्रार्थना पत्र नहीं लिया सुनवाई नहीं की गई उल्टा थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उसको उतार दिया गया फुटेज कैमरों से गायब कर दी गई ऐसे पीड़िता ने आरोप लगाए हैं।

दिनांक 5/11/25 समय लगभग 11:37 पर हुआ मुकदमा दर्ज।
 संगीन धाराए 307, 354 क, 354 घ, 504, 506, 34, 166a, 201 आदि धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।

No comments:

Post a Comment

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने काशीराम जयंती व स्थापना दिवस मनाया।

मुरादाबाद/बिलारी: भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा काशीराम की जयंती तथा छठा स्थापना दिवस बिलारी विधानसभा में बड़ी धूमधाम से मना...