Monday, March 17, 2025

जन कल्याण योग ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा का शिविर का समापन।

वाई आई एस न्यूज़। हरिद्वार।



जन कल्याण योग ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा का शिविर का समापन भूपतवाला हरिद्वार में सहर्ष हुआ। जिसमें लगभग 70 से ज्यादा लाभार्थियों ने मिट्टी, जल, शोधन आदि प्राकृतिक चिकित्साओं द्वारा अपनी जटिल बीमारियों का इलाज करा कर लाभ प्राप्त किया जिसमें डॉ वेद, ज्ञान प्रकाश, डॉ विशाल महेंद्रू, स्वामी दिव्यानंद, मनोज योगी एवं मनीषा आदि उपस्थित रहे। 


मरीजों में लाभ लेने वालों ने चिकित्सा उपरांत प्राप्त लाभों का गुणगान किया एवं बेहद खुशी प्रकट कर विचार साझा किए। स्वामी जी ने अपने 15 साल के अनुभव को साझा किया एवं उनकी योग्य टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को आशीर्वाद एवं सम्मान देकर विदा किया। 



लाभार्थियों में दिल्ली से आने वाली अनीता ने बताया कि वह काफी समय से सर्वाइकल के दर्द से परेशान थी और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेकर दर्द में काफी आराम मिला। वही पुणे से आए हुए राजेश ने बताया कि वह अपने घुटने के दर्द से 3 साल से परेशान थे जिसमें उन्हें लाभ मिला। 


वहीं पंजाब से आए हुए चरणजीत सिंह ने बताया कि उनके कंधे में दर्द में उन्हें बेहद आराम मिला एवं मिट्टी पट्टी से पेट में होने वाले दर्द में भी बहुत आराम मिला।

Tuesday, March 11, 2025

बिलारी प्रेस क्लब ने सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

 

बिलारी प्रेस क्लब ने सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। 

मृतक के परिवार को आर्थिक रूप से एक करोड़ रुपए की मदद करे सरकार।

बिलारी। बिलारी प्रेस क्लब बिलारी के अध्यक्ष अफाक हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सोंपा गया। जिसमें सीतापुर में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको लेकर हत्यारों को सख्त सजा और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

 मंगलवार को एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीतापुर में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जिसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर पत्रकारिता जगत में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए की मदद दी जाए। 

पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए, पत्रकारों व उसके परिवार को सुरक्षा बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके अलावा पत्रकारों को ऑल इंडिया टोल फ्री की सुविधा दी जाए। 

इस दौरान मुख्य रूप से आफाक हुसैन, अवधेश शर्मा, वारिस पाशा, सरफराज सैफी, अशोक शर्मा, मोहम्मद आसिफ कमल, मुशाहिद हुसैन, सुरजन सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, मोबीन अहमद, हिलाल अकबर, राजकुमार कश्यप, तिलकराज चांदना, सनी सिंह, विशाल कुमार, विजय कुमार यादव आदि सहित अनेक पत्रकारगण मौजूद रहे।

Thursday, February 27, 2025

रामपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक।

वाई आई एस न्यूज़। रामपुर। यूपी।



जनपद रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भमरौआ, रठौंडा और कुष्ट आश्रम के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है शिवरात्रि का पर्व।




रामपुर। शिवरात्रि के अवसर पर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने भमरौआ, रठौंडा और पनवड़िया स्थित कुष्ट आश्रम के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अवसर पर विधायक ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल, दूध, फल आदि चढ़ाकर उनकी कृपा की प्रार्थना की।



विधायक आकाश सक्सेना ने इस मौके पर श्रद्धालुओं के साथ मिलकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया और इलाके के लोगों से शिवरात्रि के पवित्र पर्व को शांतिपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की। आकाश सक्सेना ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार करता है। इस दिन शिव के दर्शन और पूजा से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि समाज में एकता और सद्भावना भी बढ़ती है।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

बिलारी। क्षेत्र के गांव स्योंडारा स्थित चेयरमैन मार्केट परिसर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रमुखता से भाग लिया।

 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा अर्चना के बाद शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सामाजिक चेतना एवं सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय माथुर, राहुल मौर्य, गोविंद मौर्य ,डॉक्टर ऋषभ चौधरी यस आई केयर, वीरेश यादव ,देवांश चौधरी, जेपी प्रधान जी, सुधांशु यादव, मुनेश प्रधान जी, डॉक्टर नेकपाल, राजेश, राहुल शर्मा , सतीश मिस्त्री डॉक्टर ताराचंद, सतीश, सोनू, प्रमोद,  पंकज, विकास यादव, दिनेश कुमार, हरद्वारी आदि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Tuesday, February 25, 2025

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी घोषित।

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी घोषित।



तेलंगाना के.के. साई रेड्डी बने अध्यक्ष तो उड़ीसा के मोहिनी मोहन मिश्र दूसरी बार बने महामंत्री।

तीन दिवसीय 14 वें अधिवेशन का हुआ समापन

गौ आधारित प्राकृतिक खेती का किसानों को दिया प्रशिक्षण।

तीन साल की रणनीति के साथ लौटे पदाधिकारी।

सैकड़ों की संख्या में महिला किसान रहीं उपस्थित।

60 लाख गांवों में 42 लाख किसान बने किसान संघ के सदस्य



पालनपुर/अहमदाबाद । भारतीय किसान संघ के तीन दिवसीय 14वें अखिल भारतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन किया गया। देश भर से आये प्रतिनिधियों ने निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की उपस्थिति में के. साई रेड्डी तेलंगाना को अखिल भारतीय अध्यक्ष व उड़ीसा के मोहिनी मोहन मिश्रा को अखिल भारतीय महामंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष टी पेरूमल, राम भरोस वासोतिया, विशाल चंद्राकर, सुशीला विशनोई को चुना गया। अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल, डॉ सोमदेव शर्मा, भानु थापा, वीणा सतीश कोषाध्यक्ष युगलकिशोर मिश्र, संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, जैविक प्रमुख नाना आखरे, महिला संयोजिका मंजू दीक्षित, कार्यालय प्रमुख चंद्रशेखर जी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल को घोषित किया गया।



कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बद्रीनारायण चौधरी, आई एन बसवेगौड़ा, हुकुमचंद पाटीदार, धर्मपाल सिंह ठाकुर, ई नारायण कुट्टी, रतन लाल डागा, प्रमोद चौधरी, कुमार स्वामी, मणिलाल लबाना, भगतराम पटियाल, भवन विक्रम डबराल, कुरूसार तिमुंग, इंदूभूषण जी, हरपाल सिंह डागर, डॉ मकरंद करकरे, सर्वजीत सिंह, कैलाश गिंदौलिया, पूरनचंद, प्रशांत खाखा, केदार मिश्र, कल्याण कुमार मंडल, श्रीधर रेड्डी, सुरेश चंद्रवंशी, दादा लाड, तकाली तामुल, कपिला मुठे, चंद्रकला चौहान, चंद्रकात गौर, खेलन सहारे, प्रकाशनारायण तिवारी नियुक्त किये गये।



समापन सत्र को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि 2047 की विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिये गौ कृषि वाणिज्यम् के साथ कृषि अनुकूल तकनीकी को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा हिस्सा कृषि का है इसलिये समग्र विकसित भारत के निर्माण में कृषि व किसान पर बड़ा उत्तरदायित्व है। राष्टीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिये देश हित की चौखट पर किसान हित है। हम भाषावाद, जातिवाद, प्रांतवाद से दूर है क्योंकि हम भारत माता की जय बोलते हैं। अगले तीन वर्ष का रोडमैप तैयार कर किसान संघ को काम करना होगा।


60 लाख गांवों में 42 लाख किसान बने किसान संघ के सदस्य


भारतीय किसान संघ के अधिवेशन में प्रस्तुत सदस्यता वृत्त के अनुसार 60 लाख गांवो में किसान संघ की सक्रिय ग्राम समिति बनी है। इन ग्राम समितियों के माध्यम से 42 लाख किसानों को देश भर में भारतीय किसान संघ ने सदस्य बनाया है।


तीन दिन में हुये नौ सत्र


भारतीय किसान संघ के तीन दिनों तक चले अखिल भारतीय अधिवेशन में नौ सत्र हुये। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आये अध्यक्ष महामंत्रियों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा बोली में अपने अपने राज्यों में किसान संघ के द्वारा किये जा रहे संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रमों का वृत्त रखा।


अधिवेशन में दो प्रस्ताव हुये पास


किसान संघ के अधिवेशन में ’’जैविक खेती एक जिम्मेदारी’’, ’’समग्र ग्रामीण की दिशा में कृषि मनुष्य बल का उचित प्रबंधन’’ दो प्रस्ताव पास किये गये। जिसमें देश भर के सभी किसानों से जैविक खेती अपनाने का आहवान किया गया। दूसरे प्रस्ताव में नीतियों में सुधार व बदलाव करते हुये कृषि उत्पादन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, भंडारण, विपणन वाणिज्य, लघु कुटीर, ग्राम उद्योग, हस्तकला के आयामों, ग्राम स्वावलंबन के विचार को मजबूत करने की बात कही गई है। जिससे देश के गांव समृद्धशाली जीवन खड़ा कर सके।


पालनपुर तक निकली शोभायात्रा रैली


भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय अधिवेशन के दूसरे दिन सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विष्वविद्यालय से पालनपुर तक ट्रैक्टर पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न राज्यों से आये किसान संघ के पदाधिकारी अपनी स्थानीय वेशभूषा में शामिल हुये। शोभायात्रा में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जहर नहीं जैविक चाहिये का संदेश देते हुये बैनर ट्रैक्टर ट्रालियों में लगाये गये थे।


गौ आधारित प्राकृतिक खेती का किसानों को दिया प्रषिक्षण


देश भर से अधिवेशन में शामिल हुये किसानों ने सरदारकृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विष्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर एम चौहान के सहयोग से विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। जिसमें समेकित कृषि प्रणाली, गौ आधारित जैविक खेती, जैविक खाद, प्रसंस्करण, पशुपालन, बीज तैयार करने के सफल माडलों का अवलोकन करा जानकारी प्रदान की गई। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हजारों की तादाद में मौजूद किसानों को तकनीकी सत्र में उन्नत कृषि तकनीकियों व प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में अवगत कराया।


महिला किसानों की उपस्थिति की रही चर्चा


किसान संघ के अधिवेशन में महिला किसानों की भारी संख्या में उपस्थिति काफी चर्चा में रही। देशभर के विभिन्न प्रांतों से शामिल महिला किसान अपने अपने प्रांतों की विशेष वेशभूषा में उपस्थित रही। गौ आधारित प्राकृतिक खेती की ट्रैक्टर पर निकली शोभायात्रा का नेतृत्व भी महिला किसानों द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किया गया।

Thursday, February 20, 2025

बिलारी के जरगांव गांव में रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव।


बिलारी/ मुरादाबाद: YIS NEWS: ग्राम पीपली जरगांव स्टेशन के पास रेल पटरी के किनारे मिला अज्ञात शव।


मौके पर पहुंची बिलारी कोतवाली पुलिस जीआरपीएफ द्वारा लाश की शिनाख्त शुरू।


ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, जताई जा रही है आशंका।


जीआरपीएफ द्वारा लाश का पंचनामा भर, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Tuesday, February 11, 2025

कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ समाजसेवी आनंद शंकर सक्सेना का 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन।

बिलारी। कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ समाजसेवी आनंद शंकर सक्सेना रि. भूलेख निरीक्षक लगभग 90 वर्ष की आयु में सबके बीच से विदा हो गये ।

उनके बड़े पुत्र दीपक सक्सेना जो कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में ज़िला कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि उनके निधन से समाज में गहरा शोक व्याप्त है उनका जीवन समाज सेवा, नैतिकता और परिवारिक मूल्यों का प्रतीक था। 

उनका योगदान न केवल कायस्थ समाज, बल्कि समग्र समाज के लिए अविस्मरणीय रहेगा। वे एक संवेदनशील और प्रेरणादायक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लिए निरंतर सेवा की उनकी भूमिका विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अतुलनीय रही। वे हमेशा अपने जीवन के अनुभवों से दूसरों को मार्गदर्शन देने में विश्वास रखते थे।

कायस्थ समाज उनके योगदान और समर्पण को हमेशा याद करेगा। हम सबको उनके जीवन से बहुत कुछ सिखने को मिला और उनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी।

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...