Monday, February 5, 2024

बिलारी में शिवसेना इकाई ने बिलारी उपजिलाधिकारी का किया अभिनंदन।

 वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी।

बिलारी में शिवसेना इकाई ने नवागंतुक बिलारी उपजिलाधिकारी का किया अभिनंदन।

बिलारी शिवसेना द्वारा शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की तथा मां भवानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान तथा अभिनंदन किया। 

शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना ने कहा कि शिवसेना समाज सेवा के कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी । अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, नगर प्रमुख संतोष कुमार, युवा नगर प्रमुख दिनेश आजाद, महेश सिंह, हरी बाबू, विनोद यादव, अभिषेक शर्मा, अर्जुन सिंह, यादराम सिंह, सुशील शर्मा, अमित गुप्ता, मयूर गुप्ता, रवि शंकर शर्मा, भूरा भाई, रवि शंकर रस्तोगी, आदि शिव सैनिक शामिल रहे।

माघ कुम्भ प्रयागराज में प्रकृति धर्म मंथन में नैपालसिंह पाल को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र सम्मान 2024

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।

माघ कुम्भ प्रयागराज में प्रकृति धर्म मंथन में नैपालसिंह पाल को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र सम्मान 2024

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला के अवसर पर श्री आद्य शंकराचार्य धर्मस्थान संसद माघ मेला प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवम पीपल नीम तुलसी अभियान पटना बिहार के संयुक्त तत्वाधान में 3 और 4 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय प्राकृतिक धर्म मंथन शिविर का आयोजन किया गया। 

समापन सत्र के दौरान देश भर में प्रकृति पर्यावरण जागरूकता संरक्षण और संवर्धन कार्य करने वाले सभी प्रकृति पर्यावरण योध्दाओ/प्रहरियों और सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल संस्थापक/महासचिव प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट और ब्रांड एम्बेसडर नगर निगम मुरादाबाद को भी पूर्वाम्नाय गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज और पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र , मोमेंटो , प्रमाण पत्र भेंट कर राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र सम्मान 2024 से सम्मानित किया। 

इलाहाबाद विश्वविधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एन.वी सिंह ने उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष सीता अशोक का पौधा भेंट किया। 

दो दिवसीय प्रकृति धर्म मंथन शिविर में प्रथम दिन संगम स्नान के बाद माघ मेला परिसर में जगह जगह नुक्कड़ नाटक करके श्रद्धलुओ को प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सुलील कुमार मुजजफरपुर बिहार ने कठपुतली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह को संगम स्नान के दौरान गंगा स्वच्छता के लिए भी अभियान चलाया गया। 

प्रकृति धर्म मंथन में पीपल, नीम और तुलसी लगाने की अपील की गई।माघ मेला के सेक्टर पांच स्थित स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ शिविर में दो दिवसीय प्रकृति धर्म आध्यात्म मंथन का रविवार को समापन हो गया। बिहार के डा. धर्मेंद्र कुमार के संयोजन में हुए कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल , उड़ीसा, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पानी, हवा और भूमि में हो रहे प्रदूषण से मुक्ति के लिए पौधारोपण जरूरी है। हसदेव जंगल बचाने व जीवनदायिनी नदियों के अस्तिव को बनाये रखने की भी बात उठाई गई। 

नेपाल से आए राम गुलाम कर्ण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबकी आवश्यकता है। हम सबको इसमें जुड़कर काम करना चाहिए। नेपाल की कमला नदी के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने काम किया था। उसके बारे में लोगों को बताया। नेपाल भारत मैत्रेई संघ के सदस्य विक्रम ने कहा कि सांस हो रही कम, पेड़ लगाए हम। बिहार से आए नाज मोहम्मद ने पालीथिन के बहिष्कार की अपील की। साथ ही बताया कि मक्के छिलके से कई जरूरी वस्तुएं बनाई जा सकती है। प्लास्टिक से बनने वाली वस्तुएं मक्के के छिलके से बनाई जा सकती है। फतेहपुर से आए रोहित उमराव ने गंगा मुंडमाल परिक्रमा का अनुभव साझा किया। इस मौके पर छोटी नदियां बचाओ अध्यक्ष ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुलों में अब जल कथा अभियान शुरू किया जायेगा। मुजफ्फरपुर से आए ब्रजेश कुमार ने कई पौधों के बीज लोगों को बांटा। नोएडा से आई डा. हर्ष प्रभा की पुस्तक का विमोचन भी इस कार्यक्रम में हुआ। डा. समीर अंसारी ने कहा कि पेड़ पौधे कम हुए तो सांसों का संकट हो जाएगा। इसलिए पौधे लगाएं और सांसों को प्रदूषित होने से बचाएं। उड़ीसा से आए मनोज जागा ने हसदेव जंगल के उजाड़े जाने की व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि वहां पर सरकारी स्तर पर जंगल काटा जा रहा है। उस जंगल के नीचे कोयले की खदान है। उसकी नीलामी कर दी गई और कई किलोमीटर का जंगल काटा जा रहा है। वहां के लोग उसे बचाने में लगे हैं और सरकारी स्तर पर उसे उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने उस जंगल को बचाने की अपील की है। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हरे पेड़ पौधे ही प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री है। जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को सम्मान नहीं मिला है जबकि अत्यधिक जैविविधता को बनाये रखता है और उत्तर प्रदेश के राज्य वृक्ष सीता अशोक की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। बिहार से आए लोक गायक सुनील कुमार ने नाट्य मंचन के जरिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। अंत में स्वामी अधोक्षजानंद ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। 



कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल व आभार अभिव्यक्ति मंटू कुमार ने की। इस मौके पर अनुपम मिश्रा, प्रवीण कुमार, अमित मरकंद, दिलीप यादव, कन्हैया, सनी कुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार यादव, निर्मल सिंह,आलोक कुमार, डा अमित, सुभाष सिंह, शिवम विक्रम पटेल , राजेन्द्र सिंह पटेल ,राम बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Saturday, February 3, 2024

किशोरी जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला का पुलिस लाइन सभागार में हुआ समापन।

मुरादाबाद: किशोरी जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला का पुलिस लाइन सभागार में हुआ समापन।

मुरादाबाद में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डेवलपमेंट द्वारा किशोरी जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला,जो कि विगत दो माह से मुरादाबाद व कुंदरकी ब्लॉक के सार्ड परियोजना क्षेत्रों में चल रही थी, इसी के तत्वाधान में आज दिनांक 3 फरवरी को, पुलिस लाइन सभागार में समापन, धन्यवाद समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार की गरिमामयी अध्य्क्षता में जिन विभागों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में किशोरियों को विभिन्न उपयोगी जानकारी प्रदान की थी।

सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। एसपी यातायात द्वारा सार्ड संस्था की ओर से विभागों को शील्ड, प्रशंसा पत्र व उपहार प्रदान किए गए। 

साइबर क्राइम सेल, एंटी रोमियो, एएचटीयूअर्श स्वास्थ्य विभाग , सिविल डिफेन्स, डाक विभाग के प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष कुमार गंगवार, एसपी यातायात, अरुण मोहन शंखधर एपीओ डाक विभाग, इंस्पेक्टर लखपत सिंह प्रभारी एएचटीयू, ज्योति चौधरी एंटी रोमियो, मनोज परमार साइबर क्राइम सेल, बबिता यादव साइबर थाना, शरीफ अहमद, रवि श्रीवास्तव सिविल डिफेंस, तारिक अंसारी अर्श विभाग से अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सार्ड संस्था से लोतिका जेकब समन्वयक पार्टेज, समन्वयक वर्ल्डरीडर श्रद्धा शर्मा, गुंनाज़, अज़हरुद्दीन, ऐनुल नाज़, आबाद अहमद, अलमीजा, गीता सिंह, आँचल शर्मा, रुखसार, हुज़ेफा आदि की उपस्थिति रही।

एसवीएम इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 मुरादाबाद: एसवीएम इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


मुरादाबाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद द्वारा पर्यावरण मित्र समिति के सहयोग से आज एस वी एम इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।


 

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पधारे अंजनी शुक्ला एवं आकाश जोशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य  अवधेश पाठक ने की ।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पर्यावरण मित्र समिति के महामंत्री केके गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुश दिवाकर व दूसरे स्थान पर कनिष्का दिवाकर व तृतीय स्थान पर राजन रहे।

इनके अतिरिक्त शिवम गुप्ता, जीविका कश्यप, जीतू गोला, अब्दुल्ला आलम, दीपिका सैनी, वैभव कश्यप, अनंत भटनागर, मनीषा प्रजापति, शरद अग्रवाल, सत्यम, अर्पिता निषाद, पावनी रुहेला, मानवी प्रजापति, खुशबू, मोहम्मद शाद,शेखर प्रजापति, मेहविश अजीज, शिवांश पांडे, विशाखा प्रजापति, महक अग्रवाल, वंशिका आदि को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


टीम: वाईआईएस न्यूज़ मुरादाबाद।

मुख्यमंत्री धामी ने दिशा ध्याणी, ब्यै ब्वारी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

 वाई आई एस न्यूज़। पौड़ी। कोटद्वार। उत्तराखंड।


मुख्यमंत्री धामी ने दिशा ध्याणी, ब्यै ब्वारी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

धामी ने जनपद पौड़ी के लिए किया 800 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास।


आज पौड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कण्डोलिया मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित दिशा ध्याणी, ब्वै ब्वारी सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए जनपद पौड़ी के विकास के लिए 800.74 करोड़ की 353 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। 



उन्होंने 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास तथा 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण किया। 


मुख्यमंत्री द्वारा सर्वप्रथम रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत की मूर्ति का अनावरण किया। 

उसके बाद कण्डोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का अवलोकन किया। 

उन्होंने कंडोलिया मंदिर के दर्शन करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। 

कंडोलिया मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ‘‘16 सामान्य स्टॉल, 05 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर के क्राफ्ट निर्माण, उत्तराखण्ड के भाण्ड-कुण्ड, मथनी से मठ्ठा निकालना, जांदरा व ओखली का प्रदर्शन) तथा फोटो प्रदर्शनी (जी 20, बीट्ल्स फेस्टिवल तथा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू) का अवलोकन करते हुए नारी सशक्तिकरण और प्रदेश के विकास के संबंध में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों और प्रयासों के बारे में अवगत कराया।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पूर्व गढ़वाल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, तीलू रौतेंली, माधो सिंह भण्डारी और देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीद जसवंत सिंह रावत व प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन सिंह रावत आदि को याद करते हुए नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। 

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गयी गंगा पथ पर आधारित ‘‘कॉफी टेबल बुक‘‘ का विमोचन भी किया। 

तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा कण्डोलिया में ही स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के पार्क का लोकार्पण किया, जहां पर जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा।

‘‘दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी ‘‘ सम्मेलन में  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉक्टर धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा देश-प्रदेश के विकास के किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ व ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की शपथ भी दिलाई। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कंडोलिया थीम पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए अर्बन हाट का निरीक्षण किया। 

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सरकार के वोकल फॉर लोकल के नारे का अनुसरण करते हुए स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नगन्याल, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉक्टर आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद था।

  

मुरादाबाद में निर्दोष कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने दिया धरना।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद।  यूपी। 

बिलारी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए: रिपोर्ट 


मुरादाबाद में निर्दोष कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने दिया धरना। उप जिलाधिकारी बिलारी को सौंपा ज्ञापन।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एसडीएम बिलारी को ज्ञापन सौंपते।


मुरादाबाद के थाना छजलेट में हुई गौ हत्या तथा उसमें पुलिस के द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई को लेकर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए तथा दोपहर 12 बजे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में जमा हुए तथा धरना प्रदर्शन करने लगे ।

धरने में पहुंचे बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख बृजेश जी ने कहा कि मुरादाबाद पुलिस गौ  हत्या रोकने में विफल साबित हुई है तथा अपनी नाकामी छुपाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है ।

पुलिस की यह मनमानी बिल्कुल नहीं चलने देंगे एक और जहां गौ तस्कर मुकदमा लिखा जाने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं वहीं बजरंग दल के निर्दोष कार्यकर्ताओं को फंसा कर झूठे मुकदमों में जेल भेजने का काम किया जा रहा है ।

प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में महाराणा प्रताप चौक पहुंचे तथा वहां से वापस तहसील परिसर में आकर एसडीम बिलारी मनी अरोड़ा को मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में मांग की गई कि

1- थाना छजलेट प्रभारी सत्येंद्र कुमार शर्मा को सस्पेंड किया जाए, मुरादाबाद एस एसपी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा को मुरादाबाद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया जाए ।

2- तीनों अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की उच्च स्तरीय सीआईडी जांच कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ।

3- निर्दोष कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कर मुकदमा वापस लिया जाए।

4- मुरादाबाद के सभी गौ तस्करों पर रासुका लगाकर जेल भेजा जाए ।

5- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेकों क्षेत्र में निरंतर हो रही गो तस्करी की घटनाओं पर अति शीघ्र रोक लगाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में विशाल तूफानी विभाग संयोजक बजरंग दल, जिला सह मंत्री ललित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रजनीश गर्ग, नगर संयोजक छवि चावला, प्रखंड कार्य अध्यक्ष खिलेंद्र मैथिल, प्रखंड मंत्री जयदेव मौर्य, दीपक, जगदीश, रविंद्र चौधरी, प्रशांत चौहान, विपिन त्यागी, संजीव कुमार, नितिन शर्मा, शिवम शर्मा, सुमित सैनी, दीपक कुमार, जॉनी भैया, भाजपा नेता धर्मेंद्र गांधी, नितिन शर्मा, विजय बाबू सक्सेना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Friday, February 2, 2024

मुरादाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज से चार फरवरी को श्रीकृष्णा बलराम शोभायात्रा का होगा शुभारंभ।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी।

मुरादाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज से चार फरवरी को श्रीकृष्णा बलराम शोभायात्रा का होगा शुभारंभ।


मुरादाबाद में गुरुवार को इस्कॉन केंद्र आशियाना पर आगामी 4 फरवरी 2024 को होने वाली श्री कृष्णा बलराम शोभा यात्रा के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें,  मुरादाबाद केंद्र प्रबंधक श्री उज्जवल सुंदर दास ने बताया कि गत वर्ष की भाती इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्णा बलराम की यात्रा का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें महानगर के समस्त भक्तगण बड़े ही उत्साह से इस कार्यक्रम को मना रहे हैं। कहा कि इस बार यह शोभा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज मुगलपुरा चौक से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। 


यह यात्रा पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, गंज गुरहट्टी, से पीलीकोठी महिला थाना, कमिश्नर आवास देव बिहार, पीएसी, मधुवनी चौक, किला सेल टेक्स ऑफिस, से होते हुए एमआईटी कॉलेज में विराम होगी। जिसमें यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्र हरिनाम संकीर्तन विदेशी भक्तों द्वारा रॉक बैंड द्वारा विभिन्न झांकियां निकाली जाएगी, इसमें भगवान की जगह जगह आरती, स्पेशल क्रेन द्वारा छप्पन भोग का लगाया जाना महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र रहेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के जनरल सुपरवाइजर श्री सुंदर गोपाल दास , श्री आदिकर्ता दास जी रहेंगे। 

आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से सचिनन्दन दास, राधिका माधव दास, अचिंत्य कृष्ण दास,अरुण उदय प्रभु, मोहित अग्रवाल, साक्षी गौरांग दास, शिव कुमार प्रभु, वंशी धारी दास, सरन प्रिय दास, विद्वान गौरांग दास, मिडिया प्रभारी राधा कांत गिरधारी दास आदि मौजूद रहे।

इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक।

बिलारी: इब्राहिमपुर निवासी समाजसेवी हाजी लियाकत हुसैन के निधन पर क्षेत्र में छाया शोक, गन्ना समिति के थे निर्विरोध डेलीगेट, मदरस...