मुरादाबाद के बुद्ध विहार में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय "विजय निकेतन" में आज भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रांत पालक व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह डागर मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा भारत मां व भगवान बलराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैविक खेती के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा गौ, गंगा व जैविक खेती के संवर्धन, संरक्षण की अपील की गई।
मुख्य अतिथि हरपाल सिंह डागर ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए ग्राम समिति के गठन पर जोर दिया तथा कार्यकताओं द्वारा जगह जगह से लाई गई खेतों की मिट्टी का पूजन किया गया व भूमि सपोषण कार्यक्रम मनाया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरादाबाद चौधरी ओमवीर सिंह ने की तथा संचालन शिवराज सिंह राठी जिला उपाध्यक्ष ने किया।
बैठक में संगठन मंत्री सुनील कुमार, विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद्र, मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रांत मंत्री जितेंद्र चौधरी, प्रांत प्रचार प्रमुख तेजभान सिंह राघव, जिला कोष अध्यक्ष मुरादाबाद हेम चंद्र, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, दीपक चौधरी, जिला प्रचार प्रमुख पवन कुमार कोहली, जिला युवा प्रमुख आकांश चौधरी, जिला जैविक प्रमुख, जिला गन्ना प्रमुख तथा जिला अध्यक्ष रामपुर वीरेश शर्मा, तथा डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव, छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष, बिलारी ब्लॉक प्रचार प्रमुख विजय यादव, सतनाम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment