Wednesday, August 13, 2025

दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा के मुखर्जी नगर में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई।


दिल्ली। दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा के मुखर्जी नगर में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई।

 तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं में काफी  जोश देखा गया तिरंगे झंडे के साथ क्षेत्र के कई बाजारों में से तिरंगा यात्रा  निकाली गयी। जिसमें दिल्ली के मेयर और मुखर्जी नगर के निगम पार्षद राजा इकबाल सिंह, तिमारपुर क्षेत्र के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और मुखर्जी नगर के मंडल अध्यक्ष राजेश वोहरा की अध्यक्षता में मुखर्जी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में उत्तरी पूर्वी जिला उपाध्यक्ष सचिन मावी, हरीश मेंहदीरत्ता सोशल मीडिया मुखर्जी नगर मंडल, गुलाब सिंह चौहान, मोहित कपूर, धीरज छाबड़ा, विजय कपूर, ठाकुर परवीन, संजय मल्होत्रा, धर्मवीर राजपूत, प्रिंस निषाद, संजय धवन, राहुल चांदना, अनुज ढींगरा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुये।

No comments:

Post a Comment

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता। संभल। नगर के सूरज प्लाजा (डॉ. अरविंद गुप्ता के निवा...