Friday, February 23, 2024

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने लैंसडाउन में मौसम डॉप्लर रडार का किया शुभारंभ।

वाई आई एस न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने लैंसडाउन में मौसम डॉप्लर रडार का किया शुभारंभ।

  कोटद्वार। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए लैंसडौन में स्थापित मौसम डॉप्लर रडार का लोकार्पण किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री कोटद्वार पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान  व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ बैठक करते हुए जनपद के कार्यों पर चर्चा की। 

   

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मौसम विभाग के डॉप्लर रडार की लैंसडौन में स्थापना से  उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की जानकारी तत्काल मिल सकेगी। इससे आपदा पूर्व मदद मिलने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिमालयन राज्य होने से प्राकृतिक दैवीय आपदाओं के लिए लिहाज से खतरनाक जोन में है। 

लैंसडाउन में डॉप्लर रडार लगने से प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं की सटीक जानकारी मौसम विभाग को मिल सकेगी। उन्होंने मौसम विभाग के विशेषज्ञ टीम के साथ डॉप्लर रडार का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।


देखे वीडियो:



            

No comments:

Post a Comment

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत।

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...