Friday, January 5, 2024
रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण।
वाई आई एस न्यूज़। रामपुर। उत्तर प्रदेश।
रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण।
पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया एवं जनपद बरेली में आयोजित 40 वीं अन्तरजनपदीय बैडमिन्टन राजपत्रित / अराजपत्रित (महिला / पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष - 2023 में विजेता खिलाडियों को उत्साहवर्धन हेतु ट्रैकसूट देकर किया सम्मानित ।
आज दिनांक 05.01.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में परेड का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री राजेश द्विवेदी द्वारा परेड की सलामी ली गयी । परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चैक किया गया। परेड के उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, एम0टी0 शाखा, जिम, अतिथि गृह आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक किया गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्री संगम कुमार भी मौजूद रहे । महोदय द्वारा जनपद बरेली में आयोजित 40 वीं अन्तरजनपदीय बैडमिन्टन राजपत्रित / अराजपत्रित (महिला / पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष - 2023 में विजेता खिलाडियों को उत्साहवर्धन हेतु ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...



No comments:
Post a Comment