Wednesday, October 18, 2023

श्रीराम जन्म के साथ प्रारम्भ हुई सिविल लाइंस क्षेत्र की रामलीला।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी। श्रीराम जन्म के साथ प्रारम्भ हुई सिविल लाइंस क्षेत्र की रामलीला।
मुरादाबाद में मंगलवार को श्रीरामलीला समिति, सिविललाइंस, मुरादाबाद के तत्वावधान में साईं मंदिर रोड स्थित युवा केन्द्र में श्रीरामलीला का भव्य मंचन गणेश पूजन, नारद मोह और श्रीराम जन्म एवं जन्म के उत्सव संग प्रारम्भ हुआ। उससे पूर्व श्रीरामलीला मंचन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर शुभम गोयल और संजय रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही केके मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने रामलीला मंचन को और भव्यता प्रदान की। प्रथम पूज्य गजानन श्री गणेश की आरती एवं पूजन से श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। इस बार की रामलीला में मंचन मथुरा के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। हरि अनंत हरि कथा अनंन्ता, कहहिं सुनहि बहुबिधि सब संता। राम चन्द्र के चरित सुहाए, कलप कोटि लगि जाहिं न गाये। श्रीराम जी का सुंदर चरित्र करोड़ो कल्पों में भी गाया नहीं जा सकता। श्री हरि विष्णु की अनंत गाथा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीरामलीला समिति ने युवा केन्द्र में रघुवंश सांस्कृतिक परिवार के सौजन्य से श्रीरामलीला के भव्य मंचन में श्रीराम जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया।
श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या नगरी और उसके निवासी खुशी एवं उल्लास में डूब गए। चहुँ ओर मिठाईयां और पकवान बनने लगे। पूरी अयोध्या नगरी श्रीराम का मुख निहारने को उतावली हो गई। नौमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता। मध्य दिवस अति सीत न घामा, पावन काल लोक विश्राम। ऐसे शुभकाल में भगवान श्रीरामलला का जन्म होता है। जन्म का समाचार सुनते ही..बरसहिं सुमन सुअंजुली साजी, गहगहि गगन दुदुम्भी बाजी। अस्तुति करही नाग मुनि देवा, बहुविधि लावे निजि निजि सेवा। अजुलियों में सजाकर पुष्प वर्षा होने लगी, आकाश में घम घम नगाड़े बजने लगे। नाग मुनि देवता सब प्रभु की स्तुति करने लगे। सभी नगर वासियों ने मिलकर गाया.... भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी । हर्षित महतारी मन मुनि हारी अद्भुत रूप बिचारि।। लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारि। भूषण बनमाला नयन बिसाला सोभासिन्धु खरारी।। प्रथम दिवस का प्रसंग यहीं समाप्त हुआ। सभी नगर वासियों ने जन्मोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ कमाया। अगले दिन की रामलीला में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। रामलीला समिति के संरक्षक शिशिर गुप्ता, डॉ. संजीव राजन, जयविन्दर प्रधान, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता जुगनू जादूगर, महामंत्री पीयूष गुप्ता, कोषाध्यक्ष निर्वेश भटनागर, प्रमोद रस्तोगी, प्रेमनाथ, उपदेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजय धवन, डॉ. आनंद सिंह, विनीत गुप्ता, अजय कट्टा के साथ साथ पूरी रामलीला समिति ने सराहनीय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत।

कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...