Monday, February 13, 2023
बिलारी से सोनकपुर जा रही दो महिला सिपाहियों की दुर्घटना में मृत्यु।
बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
बिलारी में ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी टकराई दो महिला सिपाहियों की मौके पर ही मृत्यु।
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
फाइल फोटो
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
फाइल फोटो
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
बिलारी में लगी हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी में ड्यूटी करके लौट रहीं सोनकपुर थाने में तैनात दो महिला सिपाहियों की स्कूटी सोनकपुर में पेट्रोल पंप के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। घटना रात करीब पौने एक बजे की है घायल दोनों महिला सिपाहियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
महिला कॉन्स्टेबल मीनू पुत्री अर्जुन सिंह निवासी ग्राम नायसर थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर व महिला कॉन्स्टेबल सविता पुत्री गुरदास निवासी करीमनगर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर दोनों महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी थाना बिलारी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 5 फरवरी से चल रहे हस्तशिल्प प्रदर्शनी मेले में लगी थी, दिनांक 12 फरवरी की रात्रि को अपनी ड्यूटी समाप्त करके स्कूटी से थाना सोनकपुर आ रही थी ।
समय लगभग पौने एक बजे सोनकपुर चौराहा पेट्रोल पंप के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से इनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों महिला कांस्टेबलों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह तत्काल मौके पहुंचकर उपरोक्त दोनों महिला के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
महिला सिपाहियों की दुर्घटना की सूचना पाकर हर कोई गमगीन दिखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए लोगों द्वारा प्रार्थना की गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...






No comments:
Post a Comment