Saturday, February 11, 2023
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया प्रदर्शन।
वाई आई एस न्यूज़। चंदौसी। संभल । यूपी।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के हजारों किसान यूनियन के साथियों ने सब्जी मण्डी गेट पर उपस्थित होकर कौशल क्रांतिकारी संजीव यादव एवम् मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्शर्मा आदि के नेतृत्व में किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चंदौसी के सब्ज़ी मंडी गेट से पैदल मार्च कर बिजली घर (हाइडिल) तक पैदल जुलूस निकाल कर अधीक्षण अभियंता महोदय का घेराव किया
बताते चलें कि पंचायत की अध्यक्षता श्री हरिशंकर नेताजी एवम् संचालन अतुल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु बिजली की अनियमित व कम आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है तथा विद्युत की नियमित 16 घंटे आपूर्ति की मांग की गई। एवम् हायडिल विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की मांग करते हुए देश के अन्नदाता की समस्याओ के निराकरण की मांग की गयी ।
इस अवसर पर रजत यादव, निशा यादव, राशिद भाई ,रामपाल सिंह, नरेश पाल सिंह, रोहताश यादव, जगदीश जी ,उमाशंकर शर्मा, तेजपाल यादव , अमित यादव, काले यादव, विमल यादव ,अमरपाल सिंह , डॉक्टर गिरीश बाबू, अंकित त्यागी, राजू यादव , भगवान सिंह यादव, ऋषि पाल सिंह ,नजाकत हुसैन इत्यादि हजारों किसानों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...


No comments:
Post a Comment