Saturday, January 28, 2023
भारतीय किसान संघ द्वारा बिलारी विकासखंड के गांव में किसान गोष्ठी कर भारत माता का किया गया पूजन।
भारतीय किसान संघ द्वारा बिलारी विकासखंड के गांव में किसान गोष्ठी कर भारत माता का पूजन किया गया।
बिलारी। भारतीय किसान संघ द्वारा हर वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता का पूजन किया जाता है। जिसमें भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर फूल माला चढ़ाकर पूजन किया जाता है। भारतीय किसान संघ द्वारा हाजीपुर, खानपुर आदि गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख हाजीपुर गांव के शिव मंदिर पर ग्राम समिति के अध्यक्ष डालचंद यादव, ग्राम उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मौर्य और ग्राम मंत्री यशपाल यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
भारत माता के चित्र पर भारतीय किसान संघ के सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। किसान गोष्ठी में किसानों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया और किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र संबंधित अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह ने कहा की भारत माता हमारी मां है और इस मातृभूमि पर किसान भाई अपने परिश्रम से अन्न -फल उगा कर सबका पेट भरते हैं। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत भूमि पर जन्म लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा की मुरादाबाद जिले में सभी ग्राम समितियों में भारत माता पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। ग्राम मंत्री यशपाल यादव ने कहा कि किसानों को संगठित रहना चाहिए। यदि हम संगठित हैं तो हम अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
दूसरी किसान गोष्ठी का आयोजन खानपुर गांव के शिव मंदिर पर किया गया। बिलारी विकासखंड के जैविक प्रमुख श्रीपाल यादव, रविंद्र यादव और गिरधारी शर्मा द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर उपस्थित सभी भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। खानपुर गांव में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी नलों के खराब होने की समस्या और छुट्टा गोवंश की समस्या को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर हाजीपुर गांव में संतोष यादव, राजवीर सिंह जाटव, मुकुट सिंह मौर्य, गुरुदेव मौर्य जितेंद्र सिंह यादव, कुंवर पाल सिंह मौर्य, विजय सिंह मौर्य, कोमल सिंह मौर्य और खानपुर गांव में राजपाल सिंह यादव, विकास यादव, विपिन यादव, सोनू यादव, सुधीर यादव, अमरपाल यादव, विक्कू यादव कौन आनंदपाल सिंह उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बिलारी में जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन हुआ आयोजित।
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...
-
बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त ...
-
कपूरथला : कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के ठिकानों पर आईटी विभाग की रेड, कर्मचारियों के फोन बंद। कांग्रेस नेता और कपूरथला से विधायक गुरजीत सिं...
-
कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...
No comments:
Post a Comment