Friday, March 8, 2024

बिलारी में स्टेशन रोड पर स्थित प्राचीन मनोकामना शिव मंदिर पर महाशिव रात्रि के अवसर पर सुबह से ही लगी शिव भक्तों की लंबी कतारें, किया भगवान शिव का जलाभिषेक।

 वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद । यूपी। 

बिलारी में स्टेशन रोड पर स्थित प्राचीन मनोकामना शिव मंदिर पर महाशिव रात्रि के अवसर पर सुबह से ही लगी शिव भक्तों की लंबी कतारें, किया भगवान शिव का जलाभिषेक।


कांवड़ो से जल भर कर लाए कांवड़ियों ने भी किया जलाभिषेक, मेले में लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ, की खरीदारी।

मंदिर के निकट गुप्ता मेडिकल एजेंसी के ओनर अंकुर अरोड़ा परिवार द्वारा महा शिव रात्रि के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें छोले चावल का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

इस मौके पर हरी मंगल महाविद्यालय के प्रबंधक अजय यादव उर्फ सोनू भैया ने पहुंचकर सभी को महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दी और प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पीयूष यादव, शिव कुमार बुक डिपो, प्रदीप कुमार अरोरा,  राजीव कुमार अरोरा, अंकुर अरोरा,  दिव्यांश अरोरा,  कार्तिक अरोरा,  लव अरोरा, योगेश चौधरी, तुलसीदास चौधरी, रमेश चंद्र, बंटी भटनागर, विनोद चंद्र, गिरीश चंद्र, अंकुर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जगन्नाथ चौधरी, मनोज कुमार बुक डिपो, संजीव चौधरी, रमेश कुमार, मुन्ना ठाकुर तथा सुमित हलवाई आदि मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान की दबंगई, सफाई न कराने पर शिकायत की, तो जान से मारने की दी धमकी, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने को शिव बारात न निकलने की दी धमकी।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी। मुरादाबाद। यूपी।


ग्राम प्रधान की दबंगई, सफाई न कराने पर शिकायत की, तो जान से मारने की दी धमकी, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने को शिव बारात न निकलने की दी धमकी।


मामला मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना अंतर्गत गांव रूस्तम नगर सहसपुर का है जहां के शिव मंदिर कमेटी सहसपुर का अध्यक्ष है। जिन्होंने बताया कि कमेटी के अंतर्गत हर वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात का आयोजन किया जाता है और शिव बारात से पूर्व 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ किया जाता है इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को भी रहती है। 



अमन कमेटी की बैठक में 03/03/2024 को बिलारी थाने में सफाई का मुद्दा प्रमुखता से बताया गया परंतु पूर्व सूचना के बावजूद 07/03/2024 तक, कार्यक्रम आरंभ होने तक मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सफाई नहीं हुई तो अध्यक्ष होने के नाते लगभग 9 बजे गंदगी के फोटो खींचकर सहसपुर चौकी व X (पूर्व ट्विटर) पर DM मुरादाबाद, मुरादाबाद पुलिस व CDO मुरादाबाद को टैग करके अपनी समस्या बता दी। 



उसके कुछ देर बाद ही ग्राम प्रधान सलीम पुत्र सुलेमान निवासी इमली चौक प्रधान प्रतिनिधि मंदिर पर चार पाँच लोगों के साथ लेकर आए और उनके पास हथियार भी थे। 

सचिन सक्सेना, दीपक अवस्थी, नितिन पूरी, अंकित शमी आदि कमेटी के सामने गाली गलौच करने लगा चूंकि मंदिर पर रामायण पूजन हो रहा था। 


उसी समय मुस्लिम वर्ग का होने के कारण पूजा के कार्य में गाली गलौच का प्रयोग करके विघ्न डालने का प्रयास करने लगे और कहा कि शिव बारात निकाली तो जान से मार देंगे और मुझे इन लोगों से जान माल इज्जत, आबरू का खतरा भी बहुत है शिव बारात के आयोजन की जिम्मेदारी शिव मंदिर कमेटी पर होती है इसलिए माहौल न बिगड़े अतः हम लोगो शांति बनाए रखी। 


परंतु प्रधान प्रतिनिधि के व्यवहार से यह प्रतीत हुआ कि वह माहौल खराब करने हेतु हमको उकसाने चाह रहे थे जिससे सहसपुर का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ जाए और शिव बारात में विघ्न उत्पन्न हो। 


चूंकि सहसपुर सहसपुर ग्राम एक अति संवेदनशील ग्राम में आता है, जिम्मेदार प्रतिनिधि होने के नाते उनकी माहौल को बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।


इस पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर ने आरोपी सलीम के खिलाफ़ में जान से मरने की धमकी हथियारों के साथ ग्रोह बंध होकर आना तथा धार्मिक कार्य में अड़चन तथा सांप्रदायिक माहौल खराब करने की चेष्टा आदि सुसंगत धाराओं मुकद्दमा पंजीकृत करके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए की मांग को लेकर बिलारी कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है।

जिससे की सहसपुर की शिव बारात का माहौल न बिगड़े और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और कमेटी के लोग और जनता में इस बात का बहुत आक्रोश है।



Wednesday, March 6, 2024

कोटद्वार शहर को स्मार्ट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट सिटी बनाने की ओर पौड़ी पुलिस का एक सफल प्रयास।

 वाई आई एस न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी।

कोटद्वार शहर को स्मार्ट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट सिटी बनाने की ओर पौड़ी पुलिस का एक सफल प्रयास।



-कोटद्वार शहर में चप्पे चप्पे पर रहेगी आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी

-बॉर्डर क्षेत्र में लगे एएनपीआर कैमरों से शहर में आने वाले संदिग्ध वाहनों की नम्बर प्लेट से आसानी से मिल सकेगी वाहन स्वामी की डिटेल

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के प्रयासों की चौतरफा हो रही सराहना


कोटद्वार।‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कानून व्यवस्था व अपराधों पर नियंत्रण रखने के दृष्टिगत समस्त पौड़ी जनपद में हाई रेजुलेशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पौड़ी व श्रीनगर शहर में पहले से ही हाई रेजुलेशन सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके है। बीईएल कोटद्वार द्वारा सीएसआर योजना के तहत 1 करोड़, 1 लाख 60 हजार रूपये की लागत से 50 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का आज कार्य किया गया है। 



विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खण्डूरी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में सीसीटीवी कैमरों व आधुनिक कण्ट्रोल रूम का उद्धघाटन कर शुभारम्भ किया गया। 


गढ़वाल का द्वार कहा जाने वाला कोटद्वार एक घनी आबादी वाला व्यस्ततम शहर है।आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी यह शहर अत्यन्त संवेदनशील है। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत इसकी संवेदनशीलता और भी बढ़ जाती है। कोटद्वार शहर की सीमा जनपद बिजनौर उप्र से लगी होने के कारण आपराधिक प्रवृति के लोग यहां आकर अपराध करने के पश्चात वापस चले जाते है, जिन पर नजर रखना व उन्हें ट्रेस करना आसान नहीं होता है। 



सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को जनपद सीमा पर नजर बनाये रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आपराधिक घटना के घटित होने पर अभियुक्तों को ट्रेस करने, संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाये रखने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने में भी काफी मदद मिलेगी। 


शहर के मुख्य स्थानों जैसे हल्दूखाता चौराहा, बालासौड़ तिराहा, सिनेमा तिराहा, दुर्गापुरी चौक, मोटाढ़ाक चौराहा आदि पर नये 41 फिक्स कैमरे लगे हैं। इसके अलावा बस स्टेशन, झण्डाचौक व नजीबाबाद चौक पर 1-1 पीटी जेड़ कैमरा तथा कोटद्वार शहर में एन्ट्री करने वाले स्थानों जैसे कोड़िया चेक पोस्ट, सिद्धबली चैक पोस्ट व चिल्लरखाल बैरियर प्रत्येक में 2-2 (कुल-06) एएनपीआर (Automatic number-plate recognition) कैमरे लगे हैं। 

यह सभी कैमरे कोतवाली कोटद्वार में बने आधुनिक कन्ट्रोल रूम से 24 घण्टे मॉनिटर किये जायेगें। पीटी जेड़ कैमरों से जूम कर बारीक से बारीक चीजों को स्पष्ट देखा जा सकता है।वहीं, एनपीआर कैमरों द्वारा वाहनों के नम्बर प्लेटों को ट्रेस कर उनकी सम्पूर्ण जानकारी की जा सकती है। 

इन सीसीटीवी कैमरों द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, अपराध घटित होने पर उनके सफल अनावरण करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लगाये गये हैं। 

शीघ्र ही इन कैमरों को “स्मार्ट और इंटेलिजेंट कमांड और कंट्रोल रूम” पौड़ी मुख्यालय से इन्टीग्रेट किया जायेगा, जिससे पौड़ी से पुलिस चौबीस घण्टे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग करेगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, बीईएल कोटद्वार के महाप्रबंधक अम्बरीष त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

             

Tuesday, March 5, 2024

योगी कैबिनेट का विस्तार, चार नए मंत्री बने, ओपी राजभर-दारा सिंह चौहान समेत इन्होंने ली शपथ।

वाई आई एस न्यूज़। लखनऊ। यूपी।


योगी कैबिनेट का विस्तार, चार नए मंत्री बने, ओपी राजभर-दारा सिंह चौहान समेत इन्होंने ली शपथ।


उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार के लिए विधायकों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है।

मंत्री पद की शपथ लेते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर को शपथ दिला दी है।


 इसके अलावा बीजेपी एमएलसी दारा सिंंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

योगी मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले तीसरे विधायक का नाम अनिल कुमार है जो राष्ट्रीय लोकदल से पुरकाजी सीट से चुने गए थे, वह 3 बार से विधायक हैं और जयंत चौधरी के करीबी माने जाते हैं।


इसके अलावा साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. सुनील शर्मा की गिनती यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में होती है. 2022 में वह सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले विधायकों की सूची में शामिल थे, वह साहिबाबाद से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।


लंबे समय से थी कैबिनेट विस्तार की चर्चा।

योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी, पिछले दिनों ओपी राजभर ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर राजपाठ नहीं मिलता है तो होली नहीं मनाऊंगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में 60 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है, इन चार नए चेहरों से योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 57 चेहरे हो गए हैं, इनमें 25 चेहरे सामान्य वर्ग के, 21 ओबीसी, 10 एससी-एसटी और एक मुस्लिम मंत्री हैं।


लोकसभा के चुनावी समीकरण पर नजर को देखते हुए किया गया मंत्रिमंडल विस्तार 

योगी कैबिनेट का यह विस्तार लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रमुख माना जा रहा है, माना जा रहा है कि पूर्वांचल पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर को मंत्री बनाया है।

इससे पहले भी राजभर योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ से अनबन की वजह से राजभर को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिससे पूर्वांचल में भाजपा को काफी नुकसान भी हुआ था, दारा सिंह चौहान भी चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हो गए थे।

अब फिर उनकी भाजपा में वापसी हो गई और पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया है।

Monday, March 4, 2024

हिन्दू कालेज में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने किया रक्तदान।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।

हिन्दू कालेज में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने किया रक्तदान।


मुरादाबाद में सोमवार को हिंदू कॉलेज में एनएसएस हिंदू कॉलेज मुरादाबाद एवं जिला चिकित्सालय मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अमूल्य रुधिर दान करने वाले समस्त दानदाता शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत जिनके निर्देशन में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ और जिन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं के रक्तदान से किया। कॉलेज के प्राचार्य एवं आशु कवि, प्रो. रावत ने सभी को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हुए एक स्वरचित मुक्तक भी प्रस्तुत किया-हृदय से आह्वान करो-पुनीत कार्य महान करो,

जन कल्याण के लिए सदा ही स्वैच्छिक रक्तदान करो।"

 

इस अवसर पर कॉलेज के चीफ़ प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार, प्रो. राकेश गंगवार, इग्नू समन्वयक प्रो. एके सिंह, प्रो. अनुज अग्रवाल, प्रो. प्रियंशा सिंह, प्रो. महेंद्र चौहान, डॉ.सीमा रानी शर्मा, डॉ.राजीव चौहान, डॉ. राजेश तोमर, डॉ. मनीष जोशी, डॉ.रामललित, डॉ. नीतू गाबा आदि ने रक्तदान किया। 

शिक्षणेतर कर्मचारियों में गिरिवर सिंह, करनसिंह, विक्रांत शर्मा, सुमित उपाध्याय, शैली गुप्ता आदि नें स्वैच्छिक रक्तदान करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया। 

कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार तिवारी एवं डॉ. स्वाति त्यागी ने सभी रक्तदाताओं को सच्ची समाज सेवा के लिए हृदय की अतल गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट: सुनील दिवाकर वाईआईएस न्यूज़ चैनल जनपद मुरादाबाद।

पूर्व सांसद जयाप्रदा रामपुर कोर्ट में पेश, न्यायायिक हिरासत में भेजा, आचार संहिता केस में सुनवाई।

वाई आई एस न्यूज़। रामपुर । यूपी।

पूर्व सांसद जया प्रदा 

पूर्व सांसद जयाप्रदा रामपुर कोर्ट में पेश, न्यायायिक हिरासत में भेजा, आचार संहिता केस में सुनवाई।

रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में पेश हुई। उन्हें फिलहाल न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। आचार संहिता उल्लंघन केस में वह लंबे समय से पेश नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्हें फरार घोषित किया गया था।

रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को कोर्ट में पेश हुई। फिलहाल उन्हें न्यायायिक हिरासत में रखा गया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन्हें फरार घोषित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए थे।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। इनमें विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि केमरी के मामले गवाही होना शेष है। 

इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। इसके बाद कोर्ट की ओर से सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए। एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा था।

कोर्ट ने जमानतियों के खिलाफ भी पत्रावली खोली थी लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। इसके बाद एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनको फरार घोषित कर दिया था। सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुई। 

रामपुर से वाई आई एस न्यूज़ से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट।

मुरादाबाद सीट से भाजपा बना सकती है अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी। 

मुरादाबाद सीट से भाजपा बना सकती है अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार।

मुरादाबाद सीट से भाजपा बना सकती है अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार।



मुरादाबाद में प्रतिष्ठा बनी इस सीट को जीतने के लिए भाजपा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतार सकती है फिलहाल कंगना का भाजपा से टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना पहले से ही तय हो चुका है। 

उनके संसदीय क्षेत्र पर अभी तक हिमाचल की मंडी सीट, चंडीगढ़ और मथुरा की सीट पर उनके नाम की चर्चा थी, मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को टिकट मिलने के बाद माना जा रहा है उन्हें मुरादाबाद सीट पर उतारा जाए। 

लखनऊ में हो रहे मंथन के अंतर्गत भाजपा में पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह वह उनके विधायक पुत्र के साथ राजपाल चौहान, डॉ विजय चौहान, डॉ अमित चौहान के नाम दावेदारी में सामने आए हैं। इसके अलावा महिलाओं में प्रिया अग्रवाल व डॉक्टर शेफाली सिंह की भी दावेदारी है। बीजेपी सीट पर गंभीरता से मंथन कर रही है और विजयी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। 

चुनावी चर्चाओं में पूर्व सांसद जफर इस्लाम कभी नाम सामने आता रहता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा इस सीट पर महिला को चुनाव लड़ने की योजना पर विचार कर रही है माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को उम्मीदवार बना दिया तो भाजपा के लिए सीट पर जीत हासिल करना आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि कंगना रनौत की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर और पिता अमरदीप रनौत की बेटी कंगना के चुनाव लड़ने के ऐलान से साफ हो चुका है कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। अब देखना यह है भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए किस प्रत्याशी को घोषित करती है, मंडल की सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद आप लोगों की निगाहें मुरादाबाद सीट पर लगी है।

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...