Wednesday, May 31, 2023

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक बिलारी कोतवाली प्रभारी को दी शुभकामनाएं।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक बिलारी कोतवाली प्रभारी को दी शुभकामनाएं। आज भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह राघव, जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली तथा सतनाम सिंह द्वारा नवागंतुक बिलारी कोतवाली प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट कर बिलारी कोतवाली प्रभारी का पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं तथा श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट की ।

युवा राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने अजीत सिंह एडवोकेट।

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
युवा राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने अजीत सिंह एडवोकेट। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, वहीं जयंत चौधरी ने अजीत सिंह का कद बढ़ाया राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अजीत सिंह एडवोकेट को युवा राष्ट्रीय लोकदल रुहेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। अजीत सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहिलखंड क्षेत्र में मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली एवं बदायूं जिले आते हैं। राष्ट्रीय लोक दल में अजीत सिंह एडवोकेट मुरादाबाद जिले का जिलाध्यक्ष एवं रुहेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। अजीत सिंह ने जिला अध्यक्ष के रूप में कमान संभालते हुए लगातार जिले में प्रोग्राम करके राष्ट्रीय लोकदल को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया था। परंतु अब जयंत चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर उनके कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान अजीत सिंह एडवोकेट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर जो अहम जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा, और राष्ट्रीय लोक दल एवं चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले रुहेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जिले से युवाओं को बड़े स्तर पर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल लगातार किसानों एवं नौजवानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। अजीत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया।

Monday, May 29, 2023

भारतीय हिन्दू परिषद ने कुबेर सिंह चौहान को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ रक्षा दल अखंड भारत।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
भारतीय हिन्दू परिषद ने कुबेर सिंह चौहान को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ रक्षा दल अखंड भारत। बिलारी: गौसेवा समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कुबेर सिंह चौहान को भारतीय हिन्दू परिषद अखंड भारत के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पवनेश जी महाराज ने संगठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुये कुबेर सिंह चौहान को भारतीय हिन्दू परिषद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। कुबेर सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की तरफ से दी जाने वाली इस बड़ी जिम्मेदारी को अपनी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा। गौवंश और समाज के किसी भी किसी भी व्यक्ति पर अगर कोई अत्याचार करेगा। उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, मदद के लिए हर समय तैयार रहूँगा।

मुरादाबाद में सेनेटरी नैपकिन पर 20% छूट:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कमिश्नर आन्जनेय की पहल; रियायत को तैयार हुए केमिस्ट।

वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
मुरादाबाद में सेनेटरी नैपकिन पर 20% छूट:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कमिश्नर आन्जनेय की पहल; रियायत को तैयार हुए केमिस्ट।
28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने एक अनूठी पहल की । मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में किसी भी केमिस्ट शॉप से सेनेटरी नैपकिन खरीदने पर लड़कियों को 28 मई से 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छूट हरेक ब्रांड के सेनेटरी पैड पर उपलब्ध होगी।
कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा- "ये एक छोटी सी पहल है। इसके जरिए हमने महिलाओं की एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया को लेकर बनी पुरानी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने का प्रयास किया है। भविष्य में स्वयं सहायता समूहों के जरिए इस पहल को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि गरीब तबके की लड़कियों और महिलाओं को सस्ते सेनेटरी नैपकिन उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।"
केमिस्ट छूट से इंकार करे तो यहां करें कॉल।
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल की सभी केमिस्ट एसोसिएशन से बात करके 28 मई को सेनेटरी नैपकिन पर 20 प्रतिशत छूट देने की सहमति बनी है। यह छूट हरेक ब्रांड पर उपलब्ध होगी। यदि कोई केमिस्ट छूट देने से इंकार करता है तो तुरंत उसकी शिकायत करके छूट हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
इन नंबरों पर करें शिकायत। अमरोहा जिले में कोई दुकानदार छूट देने से इंकार करे तो वहां औषधि निरीक्षक राजेश यादव के मोबाइल नंबर -8650038560 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। बिजनौर जिले में कोई केमिस्ट छूट देने से इंकार करे तो उसकी शिकायत औषधि निरीक्षक उमेश भारती के मोबाइल नंबर - 7007676879 पर की जा सकती है। मुरादाबाद में सेनेटरी नैपिकन पर छूट देने से कोई केमिस्ट इंकार करे तो उसकी शिकायत औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा के मोबाइल नंबर - 9149211479 पर की जा सकती है। रामपुर में छूट देने में कोई केमिस्ट आनाकानी करे तो आप औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर- 8058723462 पर कर सकते हैं। संभल में सेनेटरी नैपकिन पर 20 फीसदी छूट देने से केमिस्ट इंकार करे तो आप औषधि निरीक्षक मुकेश जैन के मोबाइल नंबर - 8755892132 पर कॉल कर सकते हैं।

Tuesday, May 23, 2023

यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप।

YIS NEWS। UPSC CSE Final Result 2022 Out: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्‍ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप।
इशिता किशोर ने UPSC CSE 2022 में टॉप किया है. IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया है. इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रहे. चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया. IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।
इतने कैंडिडेट्स हुए क्‍वालिफाई। फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं. 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है. IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं. ये बने हैं टॉपर्स 1- 5809986 इशिता किशोर 2- 1506175 गरिमा लोहिया 3- 1019872 उमा हरति एन 4- 0858695 स्मृति मिश्रा 5- 0906457 मयूर हजारिका 6- 2409491 गहना नव्या जेम्स 7- 1802522 वसीम अहमद भट 8- 0853004 अनिरुद्ध यादव 9- 3517201 कनिका गोयल 10- 0205139 राहुल श्रीवास्तव.

प्राचीन हनुमान धाम में किया विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
प्राचीन हनुमान धाम में किया विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ। हसनपुर जौनपुर बिलारी जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष मंगलवार चतुर्थी तिथि को जौनपुर जनपद के अजोशी महावीर धाम मंगलवार व्रत के दिन सेवा भारती मुरादाबाद जिला अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी मुरादाबाद अपने पैतृक गांव हसनपुर के निकट अति प्राचीन श्री हनुमान धाम मंदिर पहुंचकर 5 मंजिल में स्थित श्री हनुमान जी के भिन्न-भिन्न स्वरूपों के विग्रह का पूजा पाठ किया गया।
समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगल कामना रिद्धि सिद्धि के लिए विनती किए माला फूल लड्डू का प्रसाद सिंदूर धूप दीप अगरबत्ती अर्पण करते हुए सभी के कल्याण की मंगल कामना की इस अवसर पर व्यंकटेश मिश्र निशांत कुमार यादव ने सहयोग किया।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की श्री रामचरितमानस की प्रतियां।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
बिलारी: भारतीय किसान संघ द्वारा एसडीएम बिलारी, सीओ बिलारी, गन्ना सचिव बिलारी को भेंट की गई श्री रामचरित मानस की प्रतियां।
बिलारी में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा आज उप जिलाधिकारी बिलारी राजबहादुर सिंह जी, बिलारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार जी, तथा गन्ना सचिव आरके पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर श्री रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की गई । तथा किसानों की समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई । तो गन्ना सचिव बिलारी आरके पाठक जी का भी खंडवा संपर्क मार्ग को तेजी के साथ कराने पर उनका भी धन्यवाद दिया गया ।
जिसमें भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह राघव तथा जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली द्वारा शिष्टाचार भेंट कर श्री रामचरित मानस की प्रतियां भेंट की गई ।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...