Saturday, September 26, 2026

बिलारी: पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


बिलारी: दिनांक 25/09/2026 को श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन और पुष्पार्चन के साथ प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, मुख्य वक्ता पान सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि ओम शास्त्री व कार्यक्रम के पर्यवेक्षक ओम प्रकाश शर्मा, सहमंत्री जन शिक्षा समिति पं० उ० प्र० रहें। 
पूर्ण गायन से पूर्व वक्ताओं ने वंदे मातरम्‌ के इतिहास पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप गंगवार ने किया। 
कार्यक्रम में पं. विनोद कुमार शर्मा, संतोष, संजीव, पूर्व जिला कार्यवाह संभल,  रघुवीर सैनी, धीरेन्द्र , खंदारी लाल, सोमपाल मौर्य और समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

बिलारी: पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बिलारी: दिनांक 25/09/2026 को श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान का...