मुरादाबाद। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल 26 फरवरी को मुरादाबाद में दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा रुहेलखंड क्षेत्र के मुरादाबाद और अमरोहा जनपदों में होगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना है।
गुरुवार को मुरादाबाद में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से रूबरू होंगे। यह जानकारी प्रदेश सचिव एवं की निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल अजीत सिंह एडवोकेट ने दी।
YIS NEWS Channel Moradabad
9411069355
No comments:
Post a Comment