Wednesday, February 7, 2024

बिलारी चेयरमैन व समाजसेवी रघुराज सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल।

वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी। 

मुरादाबाद जनपद के बिलारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व समाजसेवी रघुराज सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की ली सदस्यता।

यूपी में BJP ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा मिशन मोड 2024 अभियान चला रही है। BJP दूसरे दलों में लगातार सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। पार्टी की कोशिश यही है कि चुनाव से पहले हर दल के जो प्रमुख नेता हैं, उन्हें अपने साथ जोड़ लिया जाए।

इसी के अंतर्गत आज बड़ी संख्या में भाजपा में सदस्यता ली गई, 319 से अधिक लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ब्यूरो रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता।

अनंत अग्रवाल बने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रबन्धक बने वैभव गुप्ता। संभल। नगर के सूरज प्लाजा (डॉ. अरविंद गुप्ता के निवा...