Thursday, January 4, 2024
पुलिस ने 7 लाख की अवैध चरस के साथ नजीबाबाद के दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
वाई आई एस न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड।
पुलिस ने 7 लाख की अवैध चरस के साथ नजीबाबाद के दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के अलावा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मौहल्ला मुगलशाह नजीबाबाद निवासी नशा तस्कर अमीर अहमद पुत्र अनीस अहमद को 895 ग्राम अवैध चरस एवं देवेन्द्र नगर, कौड़ियां, नजीबाबाद निवासी हरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र को 495 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि चरस को नजीबाबाद उ0प्र0 से खरीदकर लाते है जिसे वे कोटद्वार और उसके आस-पास ऊँचे दामों पर बेचते है। पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, सीआईयू उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक पंवार आदि शामिल हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...


No comments:
Post a Comment