Sunday, October 8, 2023
हिमगिरी में संत राजिंदर सिंह इंटर कॉलेज में अग्निशमन द्वारा सिखाया कैसे आग बुझायें।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद। यूपी।
हिमगिरी में संत राजिंदर सिंह इंटर कॉलेज में अग्निशमन द्वारा सिखाया कैसे आग बुझायें।
मुरादाबाद में शनिवार को सन्त राजिंदर सिंह इण्टर कॉलेज हिमगिरि कॉलोनी में पोस्ट हरथला सिविल लाइन्स के स्टॉफ ऑफिसर शरीफ अहमद के सहयोग से सतीश कुमार एडीसी द्वारा दी जा रही फायर फाइटर की पांच दिवसीय ट्रेनिंग के तीसरे दिन ग्रह अग्निशमन (फायर फाइटर) नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण में सतीश कुमार,
एडीसी नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को आग के प्रकार और अग्निशमन यन्त्र के बारे में बताया गया।
अग्निशमन यन्त्र कितने प्रकार के होते हैं और इनसे किस प्रकार की आग बुझाई जा सकती हैं, कार्यक्रम में आग और अग्निशमन यन्त्र का वर्गीकरण किया और अग्निशमन यन्त्र को इस्तेमाल करने की विधि भी बताई और सभी प्रशिक्षार्थियों को एक एक करके अग्निशमन यन्त्र चलाना भी सिखाया गया एवं हड्डी पर लगी चोट पर कितने प्रकार से पट्टी बांधी जा सकती है इसके बारे में भी सिखाया इसके अतिरिक्त फायर फाइटर के बारे में बताया कि आप अब फायर फाइटर बनकर कहीं भी मानव जनित या प्राकृतिक आपदा आने पर अपने को बचाते हुए लोगों की मदद कर सकते हैं, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कहा ताकि आग से होने वाली जान माल की सुरक्षा की जा सके और लोगों की जिन्दगी को बचाया जा सके इस प्रशिक्षण में लगभग 54 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया इस मौके पर संयोजक शरीफ अहमद स्टॉफ ऑफिसर सिविल डिफेन्स ने सभी से कहा कि जो कुछ आपने यहां से सीखा है उसे अपने जीवन में याद रखें, और लोगो को आग से सुरक्षा के उपाय बताएं ताकि आपके द्वारा लिए गए प्रशिक्षण से अन्य लोग भी लाभ उठा सके। कार्यक्रम में अतुल कुमार एडवोकेट सेक्टर वार्डेन का भी पूर्ण सहयोग रहा और इस विद्यालय के प्रबन्धक उमेश कुमार एवं प्रधानाचार्य पूनम का इस कैंप को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमति बबली ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को यहां से सीखे ज्ञान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...


No comments:
Post a Comment